Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirohi307001

सीरीही घटना: आत्महत्या के पीछे वीडियो में आरोप, पत्नी और आरोपी की तलाश जारी

STSharad Tak
Mar 22, 2026 16:01:58
Sirohi, Rajasthan
Sirohi se ek dil dahla dene wali khabar saamne aayi hai… jahaan ek yuvak ne phansi lagaakar atmahatya kar li… lekin is mamle ne us waqt naya mod le liya jab atmahatya se pehle yuvak ne ek video bana kar social media par post kiya… Video mein usne ek vyakti par gambhir aarop lagaye hain… Kya hai poora mamla… dekhiye hamari ye khaas report… Sirohi ke Sindhi Line kile me ravivaar shaam us waqt hota hai jab dabhi line ki pesi 35 varshiya Sanjay Soni ne apne hi ghar me phansi lagaakar atmahatya kar li… Ghatna ki soochna milte hi Kotwali police mauke par pahunchi aur jaanch shuru ki… bataya ja raha hai ki atmahatya se pehle Sanjay ne ek video record kiya… jise usne social media status par bhi lagaya… is video me Sanjay ne ek vyakti par gambhir aarop lagate hue kaha ki usi ke karan wah yeh kadam utha raha hai… Source ke mutabik aaropi yuvak mrutak ka rishtedar bataya ja raha hai… jis par aarop hai ki woh Sanjay ki patni ko apne saath le gaya tha… is ghatna se ahat hokar Sanjay ne atmahatya jaisa khaufnak kadam uthaya… maamle me Kotwali police ne parijanon ki report ke aadhar par case darj kar liya hai… shav ka postmortem करवाकर parijanon ko saunp diya gaya hai… philhaal police mrutak ki patni aur aaropi yuvak ki talash me lagi hui hai… Philhaal is poore mamle me kai aham sawal khade ho rahe hain… kya yuvak ko vaastav me atmahatya ke liye uksaya… ya iske peeche koi aur wajah chhipi hui hai… Kotwali police har pehlu se mamle ki jaanch kar rahi hai aur aaropi yuvak aur mrutak ki patni ki talash jaari hai… sach kya hai, yeh to jaanch ke baad hi saaf ho paayega… lekin is ghatna ne ek baar phir samaaj me badhte tanav aur parivaarik vivaadon par gambhir sawal khade kar diye hain… Sirohi se Sharad Tak ki report
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 22, 2026 18:08:55
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी नहर में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने की पुष्टि हुई। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में 2 उपनिरीक्षक,4 हेड कांस्टेबल और 1 कांस्टेबल शामिल हैं। निलंबित कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं,उपनिरीक्षक उमेश कुमार राय,उपनिरीक्षक अमित कुमार,हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम,हेड कांस्टेबल पप्पूराम, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 22, 2026 18:01:58
Alwar, Rajasthan:अलवर में इंद्रेश उपाध्याय के भजन से गूंजा वेंकटेश बाला जी मंदिर, भक्तिमय हुआ माहौल अलवर प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अलवर में आयोजित बृज रस महोत्सव के तहत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। श्याम जू सेवा समिति द्वारा यह आयोजन विजय मंदिर मैदान में किया जा रहा है। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम वे रामकिशन कॉलोनी स्थित वेंकटेश बाला जी मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान वेंकटेश, लड्डू गोपाल और गोदांबा लक्ष्मी माता के दर्शन किए। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्रित हो गए। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय ने ‘बरसाने की छोरी’ भजन प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Mar 22, 2026 18:01:26
Mansa, Punjab:मानसा जिले के गांव रायपुर और झेरियांवाली में पर्ल कंपनी द्वारा खरीदी गई जमीन वीरान और बंजर हालत में पड़ी दिखाई दे रही है। गांव रायपुर में करीब 100 एकड़ जमीन पूरी तरह खाली पड़ी है, जहां घास-फूस उग आई है और किसी प्रकार की खेती या निर्माण कार्य नहीं किया गया। इस जमीन का सरकारी रेट लगभग 11 लाख रुपये प्रति एकड़ बताया जा रहा है, जबकि निजी तौर पर इसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये प्रति एकड़ आंकी जा रही है। वहीं गांव झेरियांवाली में करीब 5 एकड़ जमीन पर किसी निजी व्यक्ति द्वारा अस्थायी कब्जे के संकेत मिले हैं। इसके अलावा 1-2 कनाल जमीन पर परल कंपनी द्वारा बनाया गया कार्यालय और भवन अब पूरी तरह वीरान पड़ा है। साथ ही करीब 50 एकड़ زمین यहां भी खाली और बंजर हालत में है, जहां घास-फूस उग चुका है। यह जमीन का सरकारी रेट 10 से 11 लाख रुपये प्रति एकड़ बताया गया है, जबकि निजी बाजार में इसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये प्रति एकड़ तक मानी जा रही है।
0
comment0
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
Mar 22, 2026 18:00:36
Bhandara, Maharashtra:AISF च्या विद्यार्थ्यांनी पालकमंत्री पंकज भोयर यांना काळे झंडे दाखविले. महाराष्ट्र शासनाने कमी पटसंख्येच्या कारणावरून राज्यातील मराठी शाळा बंद (समायोजित) करण्याचा निर्णय घेतला असून राज्यातील सुमारे १८ हजारांपेक्षा अधिक शाळा बंद होण्याच्या मार्गावर आहेत. तसेच भंडारा जिल्ह्यात देखील अनेक शिक्षणाचे पद रिक्त आहेत... यामुळे ग्रामीण, दुर्गम, गरीब व आदिवासी विद्यार्थ्यांचे शिक्षण धोक्यात आले आहे. शिक्षण हक्क कायद्यानुसार प्रत्येक बालकाला घराजवळ शिक्षणाची सुविधा उपलब्ध करून देणे शासनाची जबाबदारी असताना, शाळा समायोजनाच्या धोरणातून त्या बंद करणे हे शिक्षणाच्या मूलभूत हक्कावर गदा आणणारे आहे. शासनाला निवेदन देऊन देखील यावर अद्यापही उत्तर मिळालं नाही. म्हणून पालकमंत्री पंकज भोयर यांना AISF तर्फे काळे झंडे दाखविण्यात आले....
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 22, 2026 17:45:53
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं。 मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित कलिंगा स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर पूरे देश में प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि में 39 स्वर्ण, 31 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं, जो खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और अदम्य साहस का प्रमाण है。 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल खेल जगत में हरियाणा की अग्रणी पहचान को मजबूत करती है, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और क्षमता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विशेष रूप से सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रदेश सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
839
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 22, 2026 17:45:20
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के देवरा देव नारायण क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक एंबुलेंस अचानक नाले में जा गिरी। एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह नाले में धंस गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय नाले में पानी कम था और कोई बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, बल्कि उसमें चालक युवक के साथ एक युवती सवार थी, जिसे इस हादसे में मामूली चोट आई। हादसे के दौरान एम्बुलेंस नाले के पास बनी एक दुकान से भी टकराई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। सबसे हैरानी की बात यह रही कि एम्बुलेंस सीधी सड़क छोड़कर अचानक नाले में कैसे जा घुसी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। चालक और लोगों के बीच बहस भी हुई, जिसके बाद एक युवक ने गुस्से में आकर चालक को नाले में धक्का दे दिया। हालात बिगड़ते देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
919
comment0
Report
Mar 22, 2026 17:39:24
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के हरुनगला क्षेत्र में कृषि विभाग और थाना बारादरी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद्य बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से कई ट्रक नकली खाद्य, लाल मिट्टी और अन्य कच्चा माल बरामद किया गया। टीम ने खाद्य की पैकिंग मशीन,रजिस्टर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह नकली खाद्य ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम से पैक कर बाजार में बेची जा रही थी। इस खाद्य की सप्लाई बरेली के अलावा मुरादाबाद के साथ कई जिलों और ग्रामीण इलाकों में भी की जा रही थी,जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।बताया गया की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर देने की बात सामने आई है और जब्त सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है।अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना बारादरी इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है जांच पड़ताल जा रही है।
1078
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Mar 22, 2026 17:30:46
Patna, Bihar:पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मोहम्मद सोनू उर्फ सोनू यादव ने अपनी पत्नी जेवा प्रवीण की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी. यह पूरी घटना उनके 6 साल के मासूम बेटे मोहम्मद आर्यन के सामने हुई, जिसने ही परिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस को दिए बयान में बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने गुस्से में आकर उसकी मां को शरीर के आठ स्थानों पर चाकू से वार किया और खून से लथपथ हालत में उसे पलंग के नीचे छुपा दिया. घटना के बाद आरोपी सोनू घर से सोने के जेवर और रूपये लेकर फरार हो गया. मामले पता चलते ही जेवा की मां मुसर्रत परवीन और बड़ी बहन नाज प्रवीण मौके पर पहुंचीं. उन्होंने जेवा को आनन-फानन में NMCH अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार के अनुसार, ईद से एक दिन पहले से ही पति-पत्नी के बीच बच्चों के कपड़े और ईद की खरीदारी को लेकर विवाद चल रहा था. ईद के दिन देर रात गुस्से में सोनू ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया. हत्या के बाद जेवा की मां मुसर्रत परवीन ने आलमगंज थाने में दामाद के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि जिसने मेरी बेटी को इतनी बेरहमी से मारा, वह अब मेरा दामाद नहीं. उसे फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए. जेवा प्रवीण दो छोटे बच्चों की मां थी. पिता फरार है और मां की मौत हो चुकी है. परिवार दोनों बच्चों को लेकर बेहद चिंतित है. आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि 6 साल के बच्चे का बयान इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत है.
1016
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 22, 2026 17:19:15
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में वाल्मीकि समाज पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वसीम रजा उर्फ मिस्टर पीलीभीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अपने सोशल मीडिया पेज मिस्टर पीलीभीत पर वसीम रजा ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो वायरल होते ही दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया।वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग मोहल्ला नखासा के वाल्मीकि मंदिर पर जमा हुए, जुलूस निकाला और गैस चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने स्थिति संभाली और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला।हालांकि आरोपी ने पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में थाने के बाहर भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में वसीम रजा को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग करने के आरोप में चालान किया। मोहल्ला नखासा निवासी हिमांशु नंदन की तहरीर पर सुनगढ़ी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
952
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 22, 2026 17:19:00
Churu, Rajasthan:चूरू। पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज रतनगढ़ के दौरे पर रहे। सालासर रोड पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान प्रांगण में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्री के साथ पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि भी थे। शिक्षा मंत्री दिलावर व राठौड़ पुष्पलता सुगनचंद मंडार के निवास पर पहुंचे, जहां पर उपस्थित परिवार के लोगों ने नेताओं का अभिनंदन किया और वहां से जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जहां पर मंत्री दिलावर द्वारा डॉ अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति अनावरण के पश्चात अंबेडकर सेवा संस्थान के पास में संत सम्मेलन, भजन संध्या व देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसे संत ओमदास महाराज व प्रकाशदास महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया।
1051
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 22, 2026 17:17:06
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की आंचल फर्स्वाण बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी आंचल फर्स्वाण चमोली के बंड में /पीपलकोटी के किरुली गांव की है आंचल फर्स्वाण वर्तमान में देहरादून रहता है परिवार पिताजी रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है और मां गृहिणी आंचल फर्स्वाण के फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 बनने पर गांव किरूली और बंड क्षेत्र में खुशी की लहर पहाड़ की बेटियों के लिए नजीर बनी आंचल फर्स्वाण चमोली देहरादून के कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे। फिनाले में जब प्रतिभागी मंच पर आए तो उन्होंने अपनी मनमोहक रेंपवॉक से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान 21 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज सजा। अब आंचल मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंचल फर्स्वाण ने अपनी प्रतिभा और सुंदरता से उत्तराखंड को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। आंचल फर्स्वाण ने पहाड़ की बेटियों के लिए नये प्रतिमान स्थापित किए हैं कि कैसे पहाड़ की बेटियाँ अपना मुकाम खुद बना सकती है। आंचल फर्स्वाण ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता और परिवार को दिया। गौरतलब है कि आंचल फर्स्वाण सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव की निवासी है। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के रायपुर में रहता है। फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही आंचल फर्स्वाण बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। आंचल के पिताजी रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है और मां गृहिणी। आंचल के दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार थे। आंचल फर्स्वाण के फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 बनने पर उनके गांव किरुली और बंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सबको उम्मीद है कि मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी आंचल फर्स्वाण मिस इंडिया का ताज हासिल करने में सफल होगी。
971
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 22, 2026 17:16:49
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा. स्थान- बलिया. दिनाँक-22-03-2026. यूपी के बलिया में सदर कोतवाली अन्तर्गत एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि 24 वर्षीय अनिशा राय की निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नर्सिंग होम के स्टाफ ने मौत की खबर को छुपाते हुए मरीज को तुरंत दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। हालाँकि जैसे ही परिजनों को पता चला कि उनके मरीज की मौत हो गई तो इसके बाद नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स आने के बावजू़द भी परिजनों की मांग है कि नर्सिंग होम को बंद कराया जाए साथ ही ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके जेल भेजा जाए。
1077
comment0
Report
Advertisement
Back to top