Back
बिरसा मुंडा जयंती: 9-15 नवम्बर से जनजाति गौरव सप्ताह के कार्यक्रम
VSVishnu Sharma
Nov 04, 2025 15:20:22
Jaipur, Rajasthan
बिरसा मुंडा जनजाति गौरव सप्ताह, जन नायकों का किया जाएगा गौरव गान, 9 से 15 नवंबर तक होंगे कई कार्यक्रम
बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर बिरसा मुंडा जनजाति गौरव दिवस को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तय किया गया कि 9 से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन होंगे, इतिहास में भूले बिसरे जन नायकों का गौरव गान किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके।
बीजेपी इतिहास में भूले बिसरे जन नायकों के कार्यों और जीवनी को जनता के सामने लाने का काम कर ही है। इस कड़ी में बीजेपी स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। बिरसा मुंडा की जयंती 9 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्येक जिले में संगोष्ठी, सभाएं, प्रतियाेगिताएं, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम होंगे। इनकी तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला से पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में बड़ा योगदान रहा है। हम कार्यक्रम नहीं बल्कि उनकी जयंती को त्यौहार की तरह मना रहे हैं। इसे आदिवासी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा ने समाज में विकास महिला उत्थान के लिए काम किया। अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासियों के हक की आवाज उठाई। कई जगह उनकी मूर्तियां लगेगी।
कार्यशाला में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन बलिदान करने वाले जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। यह न केवल इतिहास के पुनर्लेखन का कार्य है, बल्कि देश की असली आत्मा को सम्मान देने का प्रयास भी है। राठौड़ ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही वह कार्य किए जिन्हें आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण रखेंगी। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचारों और ईसाई मिशनरियों के दुष्प्रभारों का विरोध किया तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा की। जनजाति समाज के अनेक वीर सेनानियों ने भी समाज में फैली कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। राठौड़ ने कहा कि विदेशी ताकतें वर्षों से जनजातियों की संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास करती रही हैं, जिनसे अब डटकर निपटने की आवश्यकता है। भाजपा ही वह राजनीतिक शक्ति है जिसने जनजातियों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा का संकल्प है।
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। रामायण और महाभारत काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, जनजाति नायकों ने देश की रक्षा में अमूल्य योगदान दिया है। राजस्थान सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सभी जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। साथ ही, जनजाति महापुरुषों की स्मृति में प्रतिमाएं, पैनोरमा और स्मारक बनाए जाएंगे।
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जनजाति नीति अंग्रेजों के विचारों पर आधारित थी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय चिंतन के अनुरूप जनजाति समाज के विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को भड़काने और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं को जनजाति समाज के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा।
बाइट मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 04, 2025 18:01:180
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 04, 2025 18:00:400
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 04, 2025 18:00:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 04, 2025 17:47:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:47:430
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 04, 2025 17:47:270
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 17:47:160
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 04, 2025 17:46:570
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 04, 2025 17:46:400
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 04, 2025 17:46:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 04, 2025 17:46:070
Report