Back
जयपुर में आंवला ब्रांड से किसानों की आय बढ़ने की संभावना
DGDeepak Goyal
Feb 13, 2026 16:00:18
Jaipur, Rajasthan
Anchor:जयपुर जिले में आंवला अब सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने का नया ब्रांड बनने जा रहा है। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में खेती से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की पूरी रणनीति पर मंथन हुआ। सम्मेलन में जयपुर व आसपास के जिलों से 700 से ज्यादा किसान, एफपीओ प्रतिनिधि, व्यापारी और कृषि उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला-एक उपज’ मॉडल में आंवला को बढ़ावा देने के लिए किया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी और कृषि आयुक्त शुभम चौधरी ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आंवला की खेती को अब केवल कच्चे फल तक सीमित न रखकर मूल्य संवर्धन से जोड़ना जरूरी है। प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से किसानों को कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। प्रदर्शनी में आंवले से बने मुरब्बा, कैंडी, जूस, चूर्ण और औषधीय उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक पैकेजिंग और स्टोरेज तकनीकों को भी प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर किसान अपने उत्पादों को प्रोसेस कर बाजार में उतारते हैं तो उन्हें कच्चे आंवले के मुकाबले 2 से 3 गुना अधिक कीमत मिल सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक खेती, कीट-रोग प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी। किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण देश-विदेश में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। सम्मेलन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि किसानों को प्रोसेसिंग यूनिट्स और खरीदारों से सीधे जोड़ने का मंच मिला। इससे बिचौलियों पर निर्भरता घटेगी और किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि जयपुर जिले में आंवला उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में इसे एक मजबूत ब्रांड के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि कृषि आधारित उद्यमिता को भी नई दिशा मिलेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 13, 2026 17:31:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 17:31:350
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 13, 2026 17:31:200
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:30:450
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 17:30:350
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 13, 2026 17:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,भारी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट परिसर में चला सघन तलाशी
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 13, 2026 17:16:220
Report