Back
जल जीवन मिशन घोटाले में 101 PHED इंजीनियर्स के खिलाफ एसीबी की जांच
ACAshish Chauhan
Feb 23, 2026 08:16:29
Jaipur, Rajasthan
BJJM स्कैम में 101 PHED इंजीनियर्स की लिस्ट ACB को सौंपी,फर्जी पैमेंट को लेकर जांच एजेंसी कस सकती शिकंजा
जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले में बडी संख्या में PHED इंजीनियर्स की मुश्किलें बढ़ सकती है.सूत्रों के मुताबिक जलदाय विभाग ने एक सूची एसीबी मुख्यालय को सौंपी है,जिसमें जेजेएम घोटाले में 100 से अधिक आरोपियों के नाम से है.माना जा रहा है कि अब जेजेएम एसआईटी इन इंजीनियर्स की मिलीभगत की तफ्तीश में जुटेगी.आखिरकार पानी वाले महकमे में एसआईटी के धमाके के बाद कैसे हड़कंप मचा है.
डिवीजन में फर्जी पैमेंट का पक्का चिट्ठा-
डिवीजन इतना एडवांस पैमेंट
बहरोड 8 करोड
पावटा 6.50
सीकर 4.50 करोड
महुआ 14.50 करोड
नीमकाथाना 4.29 करोड
अलवर रूरल 2 1.82 करोड
जयपुर ग्रामीण 2 3 करोड
जमवारामगढ़ 8.50 करोड
77 इंजीनियर्स को चार्जशीट-
जानकारी के मुताबिक जेजेएम घोटाले में पीएचईडी ने 206 इंजीनियर्स,अफसरों,कर्मचारियों को दोषी माना है,जिसमें से अब तक 77 इंजीनियर्स को डीओपी चार्जशीट थमा चुका.80 की कार्मिक विभाग में प्रक्रियाधीन,55 की विभागीय स्तर पर है.इनमें से 139 इंजीनियर,अधिकारियों की चार्जशीट 55 करोड के फर्जी पैमेंट को लेकर दी गई,जिसमें 15 एक्सईएन,35 एईएन और 50 जेईएन शामिल है.तत्कालीन एडिशनल चीफ इंजीनियर अमिताभ शर्मा,हुकुमचंद वर्मा,ललित करोल की कमेटी की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ था.अधूरे कार्यों के कारण जनता तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा.
पहली जांच-अलवर रीजन,कमेटी-ACE हुकुमचंद वर्मा
अलवर रीजन में थानागाजी और नारायपुर में जांच की.गणपति ट्यूबवेल फर्म के 6 करोड 42 लाख के पाइप गायब मिले.बिना लेब टेस्ट के लिए फर्जीवाडे से पाइप बिछाए गए.कुल 13 करोड का फर्जी भुगतान हुआ.
दूसरी जांच-जयपुर रीजन 2,कमेटी- ACE ललित करोल-
जयपुर रीजन 2 ने अमरसर के 41 गांवों की 35 योजनाओं में जांच की.जिसमें गणपति ट्यूबवेल फर्म के 7 कार्यों के 156 किलोमीटर के 5 करोड 60 लाख के पाइप गायब मिले.श्री श्याम ट्यूबवेल फर्म को 240 किलोमीटर के 7 करोड के पाइप गायब मिले.2 करोड 17 लाख का फर्जी भुगतान कर दिया.
तीसरी जांच-जयपुर रीजन 1,कमेटी-अमिताभ शर्मा
महुआ के 4 गांव अमोलक नगर,गगवाना बरीतकी और वीरपुर में 65 लाख का पाइप लाइन बिछाए बिना ही भुगतान कर दिया.पाइपों का 3 करोड 25 लाख का भुगतान हुआ,जबकि मौके पर सिर्फ 85 लाख के पाइप ही बिछाए गए.तीनों रीजन्स में सिर्फ 10 प्रतिशत कार्यों की जांच की,जिसमें 55 करोड का फर्जी भुगतान हुआ.जांच में करीब 22 करोड के पाइप गायब मिले.2 करोड से ज्यादा के फर्जी बिल बनाकर पैमेंट उठाया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से किया इनकार,दुल्हन बोली मैं किसी और से करती हूंप्रेम
0
Report
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 23, 2026 09:36:160
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 23, 2026 09:36:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 09:35:530
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 09:35:440
Report
हाथरस में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी, चोरों ने नगदी और दो मोबाइल चुराए, CCTV में कैद वारदात
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 23, 2026 09:35:310
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 23, 2026 09:35:14Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के सिकंदरपुर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान में चल रहे अवैध धर्मांतरण पर पुलिस ने छापा मार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:33:580
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 23, 2026 09:33:430
Report
30
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 23, 2026 09:32:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 23, 2026 09:32:40Jaunpur, Uttar Pradesh:अगली खबर जौनपुर से है यहां बोर्ड एग्जाम सेंटर से CCTV कैमरे की चोरी का मामला सामना आया है. मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी की जाएगी
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 23, 2026 09:32:250
Report