Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001
भाठागांव BSUP कॉलोनी में जुए के लेनदेन पर युवक हत्या, 2 आरोपी हिरासत में
RNRajesh Nilshad
Oct 22, 2025 02:46:01
Chittorgarh, Rajasthan
रायपुर भाठागांव BSUP कॉलोनी में हत्या. जुए की फड़ में १०० रूपये के लेनदेन पर युवक की हत्या. ताहिर हुसैन नामक युवक की हुई हत्या. २ आरोपी हिरासत में. पुरानी बस्ती थाना इलाके का मामला.
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDanvir Sahu
Oct 22, 2025 05:15:27
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के चौरेल गांव में मंगलवार सुबह एक व्यापारी की संदिग्ध स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन्दा निवासी 45 वर्षीय डगेश्वर उर्फ पप्पू देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव के पास से कीटनाशक का डिब्बा और एक इलेक्ट्रिक कार बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पप्पू देवांगन अर्जुन्दा, नुकुम और डौंडीलोहारा में कृषि केंद्र की दुकानें चलाता था। बताया जा रहा है कि व्यापारी का अपनी पत्नी से पिछले तीन साल से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। दिवाली के दिन वह सुबह घर से निकला था और इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के घर में पत्नी और 9 वर्ष की बेटी है। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 22, 2025 05:15:12
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार परिवारवाद का ख़ूब आरोप लग रहा है, इसके अलावा आरजेडी पर टिकट बेचने का आरोप भी लग रहा है …….इसको लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बयान देते हुए कहा कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों में बाप, बेटा, समधी, माँ सबको टिकट दिया गया …कांग्रेस को छोड़ कर सभी ने टिकट बेचा, सभी ने अपराधी और बाहुबली को टिकट दिया ….ये ठीक थोड़े है लोकतंत्र और बिहार के लिए । पप्पू यादव ने कहा लगभग सभी की यही स्थिति है, बिहार की राजनीति करने का अब मन नहीं करता …लगता है राजनीति छोड़ दु और लगभग मैं उसी ओर जा रहा हूँ। पप्पू यादव ने आगे कहा कांग्रेस के पक्ष में लहर था, हमारे नेता ने जिस परसेप्शन को बनाया था उसको 20 दिन के अंदर खत्म करने की कोशिश हुई है ….जना्ता राहुल गांधी के साथ आज भी खड़ा रहना चाहती है, किसी दूसरे के नाम पर वोट नहीं करना चाहती है । वही पप्पू यादव से जब सवाल पूछा गया की आरजेडी कह रही है तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो पप्पू यादव ने कहा सवाल ही नहीं उठता, ये चुनाव राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर हो रहा है…अगर किसी और के चेहरे पर चुनाव हुआ तो सत्यानाश ही हो जाएगा । जब पप्पू यादव से पूछा गया महागठबंधन में सीएम फेस तेजस्वी है तो पप्पू यादव ने कहा मुझे नहीं पता…..वही पप्पू यादव ने सीएम नीतीश को लेकर कहा एनडीए में नीतीश कुमार को खत्म करने की कोशिश हो रही है, उनका सम्मान कांग्रेस के साथ है ।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Oct 22, 2025 05:01:52
Noida, Uttar Pradesh:अलवर: लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के करीरीया गांव में रास्ते में हुई मामूली कहासुनी ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र और राजेश बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे। रास्ते में गांव के सरकारी स्कूल के सामने उनकी मुलाकात वीरेंद्र और राजपाल से हुई, जिनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रारंभ में ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और सभी अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन कुछ देर बाद मामला फिर गर्मा गया। आरोप है कि वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह, अंगद सिंह और सौरभ सिंह अपने परिवार के करीब दस लोगों के साथ राजेंद्र के घर पहुंचे और लाठी-डंडों व टांचियों से हमला कर दिया। इस हमले में जसवंत सिंह उर्फ कल्लू के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसका सिर फट गया, जबकि 85 वर्षीय बुजुर्ग डालू सिंह के पैर में लाठी लगने से वे घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राजेंद्र के हाथ और जांघ में चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाइट: पीड़ित परिवार के सदस्य
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 22, 2025 05:01:17
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई उम्मीदवार मोहित पासवान के जीजा परविंदर पासवान के अपहरण का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर अपह्रत से फिरौती की रकम मांग रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है।वहीं अपहृत को छुड़ाने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का भी लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस टीम अपराधियों को दबोच रही है और अपहृत को मुक्त करा रही है।दरअसल सहदेई थाना निवासी परविंदर पासवान की पत्नी ने 19 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति का किडनैप कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं ने एक वीडियो भेज कर पहले तीन लाख और फिर दस लाख रुपये की डिमांड की है।जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि कॉपी मशीन इंस्टॉल करने के बहाने बुलाकर सारण जिले में अपहरण कर लिया गया है।जिसके बाद महनार एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी कर ना सिर्फ परविंदर को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि आधा दर्जन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।फ़िलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Oct 22, 2025 05:00:39
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Oct 22, 2025 05:00:24
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जामनेर जळगावच्या जामनेर येथे आपल्या निवासस्थानी भाजपचे मंत्री गिरीश महाजन यांनी आपल्या कुटुंब समवेत साजरी केली दिवाळी मंत्री गिरीश महाजन यांनी पत्नीसह मोठी मुलगी , जावई आणि नातवंडे यांच्यासोबत विधिवत लक्ष्मीपूजन करत साजरी केली दिवाळी राज्यात शेतकऱ्यांच्या मोठ्या प्रमाणावर नुकसान झाल्याने मंत्री गिरीश महाजन यांनी यंदा साधेपणाने केली दिवाळी साजरी केली. यंदा अतिवृष्टीमुळे राज्यात मोठ्या प्रमाणावर नुकसान झाल्यामुळे बळीराजा संकटात आहे, त्यामूळे अतिशय साधेपणाने दिवाळी सादर करत असल्याचे गिरीश महाजन यांनी म्हटले आहे एकीकडे दिवाळीचा आनंद असला तरी दुसरीकडे मात्र शेतकऱ्यांचा मोठ्या प्रमाणावर नुकसान झाल्याचं मोठ दुःख देखील असल्याचं मंत्री गिरीश महाजन यांनी म्हटले आहे चाळीसगाव येथील राष्ट्रवादी शरद पवार गटाचे माजी आमदार राजीव देशमुख यांच्या निधनावर भाजपचे मंत्री गिरीश महाजन यांनी प्रतिक्रिया दिली आहे. अतिशय मनमिळावू आणि मितभाषी , कुणाशीही वाद आणि विवाद नाही, अस राजीव देशमुख यांचे व्यक्तिमत्व होते राजीव देशमुख हे आपल्यातून आज निघून गेले आहेत याचे दुःख आज आम्हा सर्वांना आहे अशी प्रतिक्रिया मंत्री गिरीश महाजन यांनी राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या राजीव देशमुख यांच्या निधनावर दिली आहे. बाईट मॅत्री गिरीश महाजन..
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 22, 2025 05:00:10
0
comment0
Report
Oct 22, 2025 04:54:52
3
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 22, 2025 04:49:53
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दस चोरी के दोपहिया वाहन जब्त करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए वाहनों में छह मोटरसाइकिल, दो बुलेट और चार स्कूटी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है। सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस और सायबर टीम ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने सौ से दिखा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का सुराग मिला। जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया और आमगांव तक पीछा करते हुए आरोपी संतराम उर्फ सन्नाटा को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से छह चोरी के वाहन बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईश्वरगिरी नामक दूसरे आरोपी को भी दबोचा, जिसके पास से चार वाहन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। संतराम उर्फ सन्नाटा पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में राजनांदगांव पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस का भी सहयोग मिला, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया गया। सीएसपी नायक ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है। आने वाले दिनों में ऐसे और मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
2
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 22, 2025 04:49:39
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल में दोहरी हत्या से सनसनी, दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या एक भाई गंभीर शहडोल- जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवाही चौकी के ग्राम बलबहरा में रात दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। राहुल तिवारी और राकेश तिवारी की तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीसरे भाई सतीश तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल सतीश को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि आरोपी अनुराग शर्मा ने अपने करीब 10 साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। हमलावरों ने ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुसकर तीनों भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस हरकत में आई, और तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है。 बाइट01- पुरुषोत्तम तिवारी (मृतक भाइयों के पिता) बाइट02-सतीश तिवारी ( घायल व्यक्ति)
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 22, 2025 04:49:26
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 350 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। खराब हवा के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जहां लोग खांसी, जुकाम और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति सीधा प्रदूषण से जुड़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग जुड़े डॉक्टर ने सलाह के रूप में लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना जरूरी हो, तो एन-95 मास्क का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप (GRAP) का दूसरा चरण लागू किया गया है, जिसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक, डीजल जेनरेटर के उपयोग पर पाबंदी और सड़कों की मशीनों से धुलाई जैसी कई सख्तیاں लागू की गई हैं। फिलहाल लोगों को राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सभी की निगाहें अब प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों पर हैं कि वे इस खतरनाक हालात से निजात दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठा पाती हैं।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 22, 2025 04:49:07
Malda, West Bengal:মালদা:মালদহের চাঁচলের মালতীপুরে প্রতি বছর দীপান্বিতা অমাবস্যা পেরোনোর পরের দিন আয়োজিত হয় এক অনন্য রীতি—কালী দৌড়। প্রায় সাড়ে তিনশো বছর আগে শুরু হওয়া এই ঐতিহ্য আজও মালতীপুরের মানুষ সগৌরবে পালন করে আসছে। চাঁচলের রাজা শরৎচন্দ্র রায় বাহাদুর এই প্রথা চালু করেন। তিনি বিশ্বাস করতেন, এই প্রতিযোগিতার মাধ্যমে এলাকায় সম্প্রীতির বোধ আরও শক্তিশালী হবে। সেই সময় মালতীপুর অঞ্চলে শুধুমাত্র একটি মাত্র পুকুর ছিল যেখানে একসঙ্গে বহু প্রতিমা বিসর্জন হত। প্রতিযোগিতাটি এমনভাবে গড়ে তোলা হয়েছিল যে, যার কালী প্রতিমা অক্ষত থাকবে, সেই প্রতিমা হবে প্রথম বিসর্জন। প্রথাটি এমন এক উন্মাদনার সৃষ্টি করে যা এখনো মানুষকে ঐতিহ্যের শিকড়ে ধরে রাখতে সাহায্য করে। আজও এই প্রতিযোগিতার দিন মালতীপুরে মানুষের ঢল নামে। দূর-দূরান্ত থেকে হাজারো মানুষ এখানে ভিড় জমায় মা কালীর প্রতি তাদের ভক্তি নিবেদন করতে। এলাকাবাসীরা আটটি ভিন্ন কালী প্রতিমাকে কাঁধে নিয়ে ছোটেন, এগুলি হল বুড়ি কালী, চুনকা কালী, বাজারপাড়া কালী, আম কালী, হ্যান্টা কালী, হাট কালী, ও শ্যামা কালী। কাঁধে প্রতিমা নিয়ে মালতীপুর বাজার প্রদক্ষিণ করে কালীবাড়ির কাছের কালী দীঘিতে পৌঁছানোই দৌড়ের লক্ষ্য। প্রতিটি প্রতিমা ও তার দলে সমর্থকদের উচ্ছ্বাস দেখতে হলে এই দিনে মালতীপুরে যেতে হবে।পুরো এলাকা জুড়ে চলে ঢাকের তালে তালে উচ্ছ্বাস, ভক্তি আর আনন্দের ঢেউ। বাবার কাঁধে চেপে ছোট ছোট শিশুরাও মেতে ওঠে এই উৎসবে—যেন প্রজন্মের পর প্রজন্ম ধরে ঐতিহ্যের দৌড় থেমে না যায় কখনো।উল্লিখিতভাবে, এ বছর এই কালী দৌড়ের সাক্ষী থাকতে মালদহ জেলার পুলিশ সুপার প্রদীপ কুমার যাদবও তাঁর পরিবার-সহ উপস্থিত ছিলেন। পুজো মণ্ডপ ও দৌড়ের ঐতিহ্য তিনি নিজে প্রত্যক্ষ করেন এবং স্থানীয়দের উৎসাহ ও শৃঙ্খলার প্রশংসা করেন।এছড়াও উপস্থিত ছিলেন,চাঁচল মহাকুমা পুলিশ আধিকারিক সোমনাথ সাহা,আইসি পূর্ণেন্দু কুন্ডু।কঠোর পুলিশি নিরাপত্তার মধ্যে এই কালী দৌড় সম্পন্ন হয়.
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top