Back
अलवर में दो वर्ष पूरे: जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान
JGJugal Gandhi
Dec 14, 2025 15:02:09
Alwar, Rajasthan
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को अलवर के ऐतिहासिक मोती डूंगरी क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अगुवाई में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘नव उत्थान, नई पहचान – बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ थीम पर यह अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर साफ-सफाई की。
अभियान के दौरान जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और आमजन से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सामूहिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने मोती डूंगरी क्षेत्र के सभी पार्कों और मंदिर के बाहर कचरा पात्र लगवाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए。
नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत एसएमडी चौराहे से मोती डूंगरी तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद मोती डूंगरी क्षेत्र के चारों पार्कों, मंदिर परिसर, आम रास्तों और डूंगरी क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम, यूआईटी के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, शहरवासी तथा मोती डूंगरी पर आने वाले पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया。
उन्होंने आमजन को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा पृथक्करण की जानकारी देते हुए चार रंगों के डिब्बों के उपयोग के बारे में बताया। इसमें हरा डिब्बा गीले कचरे, नीला डिब्बा सूखे कचरे, पीला डिब्बा घरेलू हानिकारक कचरे और काला डिब्बा सैनिटरी कचरे के लिए उपयोग करने का संदेश दिया गया。
अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी प्रतिमाओं, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों, मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों की सफाई की गई। विद्यालयों में स्वच्छता आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही नगर निगम के प्रयासों से त्रिपोलिया और बजाजा बाजार को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया। निगम, यूआईटी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया。
सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण
स्वच्छता अभियान के दौरान लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में आमजन ने सेल्फी लेकर स्वच्छता का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया。
इस अवसर पर यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरूका, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
74
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:45:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report