Back
बीजापुर-डंतेवाड़ा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान में सात कैडर मरे, दो जवान शहीद
AAANOOP AWASTHI
Dec 03, 2025 12:20:22
मुठभेड़ जिला बीजापुर बस्तर रेंज दिनांक : 03/12/2025 1700 Hrs बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में निर्णायक नक्सल विरोधी अभियान जारी l अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद l मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद l मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक जवान घायल l --.- पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। ■ अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच आज 0900 से लेकर लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है। ■ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है। ■ नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवान शहीद हुए: 1.शहीद प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर 2.शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर ■ मुठभेड़ में DRG बीजापुर के एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है तथा वे खतरे से बाहर हैं। आवश्यक उपचार हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई है। ■ पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है। ■ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि चूंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 03, 2025 12:39:080
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 03, 2025 12:38:460
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 03, 2025 12:38:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 03, 2025 12:38:160
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 03, 2025 12:37:590
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 03, 2025 12:37:380
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 03, 2025 12:37:140
Report
0
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 03, 2025 12:36:000
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 03, 2025 12:35:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 03, 2025 12:35:200
Report