Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
Kashmir Valley में ठंडी लहर जारी, गुलमरग इलाके में बर्फ जमाव और पानी की किल्लत
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Feb 05, 2026 12:49:57
Gulmarg,
As the weather improves in Kashmir valley cold wave continues in North Kashmir's Gulmarg sub division as the Snow is still available in huge quantity in Gulmarg and its adjoining areas. People of the area are feeling so cold and also suffering from water shortage due to the minus temperature water pipes and canals are freezing due to the intense cold wave
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Feb 05, 2026 14:17:29
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - विदिशा की बेटी इशिका मीणा ने शूटिंग बॉल के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। हाल ही में दिल्ली में आयोजित शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत ने नेपाल को मात देकर खिताब जीता, जिसमें इशिका ने बतौर अटैकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य इशिका जब विदिशा लौटीं, तो रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। VO 1: विदिशा की इशिका मीणा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को बस मौके की जरूरत होती है। राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद इशिका को भारतीय शूटिंग बॉल टीम में चुना गया। VO 2: दिल्ली में आयोजित शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में इशिका ने बतौर अटैकर शानदार खेल दिखाया। नेपाल के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस जीत में इशिका का योगदान बेहद अहम रहा। VO 3: वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब इशिका अपने गृह नगर विदिशा लौटीं तो रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ लोगों ने अपनी स्टार खिलाड़ी का सम्मान किया। VO 4: स्टेशन से शहर के मुख्य मार्गों तक एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जगह-जगह इशिका का स्वागत किया गया। बाइट 1 – इशिका मीणा, खिलाड़ी। बाइट 2 – जितेंद्र बघेल, कोच। शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत को गौरव दिलाने वाली इशिका मीणा आज विदिशा की नई प्रेरणा बन गई हैं। इशिका की उपलब्धि ने शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 05, 2026 14:17:07
Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद इवेंट स्पॉन्सर एवी करौली नगर परिषद द्वारा करौली के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। करौली में चाहे सफाई व्यवस्था की बात करें चाहे स्ट्रीट लाइट रोशनी सहित विकास के लिए निर्माण कार्यों की, करौली नगर परिषद लगातार विकास की दिशा में कार्यरत है । करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में करौली एसडीएम एवं नगर परिषद करौली कार्यवाहक आयुक्त प्रेम राज मीणा के नेतृत्व में लगातार विकास की दिशा में कार्य किया जा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा पट्टा वितरण के साथ ही शहरी सेवा शिविरों मे भी लोगो की विभिन्न समस्याओं का समाधान और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं ka पात्र लोगो को लाभ दिलाने का कार्य किया गया ।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 05, 2026 14:16:48
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजन किया जा रहा है। समारोह की कड़ी में गुरुवार से राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय शल्य तंत्र कार्यशाला ‘शल्यकोन’ की शुरुआत की गई। NIA के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम 9 फरवरी 2026 को आयोजित होंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न आयुर्वेदिक नवाचारों का लोकार्पण भी किया जाएगा। स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत 5 से 7 फरवरी तक नेशनल सुश्रुत एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ‘शल्यकोन’ कार्यशाला में देशभर से आए आयुर्वेद शल्य चिकित्सकों को आधुनिक शल्य तकनीकों एवं व्यावहारिक उपचार पद्धतियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक आयुर्वेद शल्य विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं। साथ ही आयुर्वेद एवं शल्य चिकित्सा से जुड़ी कंपनियों द्वारा स्टॉल प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 05, 2026 14:16:29
Jodhpur, Rajasthan:एसीबी टीम ने लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार फलोदी- जिले के मतोडा नोसर डिस्कॉम के लाईनमैन 12000 रूपयें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। बता दें कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत मिली कि नौसर का लाइनमैन हरिकिशन मीणा घरेलु बिजली बिल की 80 हजार रूपये की राशि को कम करने की एवज में 12,000 रूपये की रिश्वत मांग रहा है जिसके बाद सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी हरिकिशन मीणा द्वारा 12000 रूपयें रिश्वत राशि मांग करना पाया गया। जिसके बाद एसीबी की टीम के आज शाम को ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी को 12,000 रूपयें रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। बाइट संलग्न एसीबी टीम व परिवादी
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 05, 2026 14:16:04
Jaspur, Uttarakhand:एंकर.-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक वातावरण को मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त रखने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया गया है। अब कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोनों में सफारी के दौरान पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है, यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के अनुपालन में की गयी है, जिसे पार्क प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से आज से लागू कर दिया गया है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जंगल सफारी के दौरान स्मार्टफोन का किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया जाएगा, इसके पीछे प्रमुख उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, शोर और डिजिटल हस्तक्षेप को कम करना तथा प्राकृतिक वातावरण को यथासंभव स्वाभाविक बनाए रखना है। आदेश के तहत पर्यटकों को मोबाइल फोन गेट पर ही जमा कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पर्यटकों को पेशेवर कैमरे जैसे डीएसएलआर या अन्य स्टिल कैमरे ले जाने की अनुमति होगी, ताकि वे वन्यजीवों और प्राकृतिक दृश्यों की फोटोग्राफी कर सकें। मोबाइल फोन से फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि डे-सफारी पर जाने वाले सभी पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर ही अपने मोबाइल फोन जमा कराने होंगे। वहीं, नाइट स्टे पर जाने वाले पर्यटकों के मोबाइल फोन जिप्सी के एक विशेष बॉक्स में जमा किए जाएंगे, जो जिप्सी चालक और नेचर गाइड की निगरानी में रहेगा। उन्होंने बताया कि नाइट स्टे वाले पर्यटकों को विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन लौटा दिए जाएंगे, लेकिन फोन का उपयोग केवल आवास के अंदर ही किया जा सकेगा, यदि कोई पर्यटकों आवास के बाहर मोबाइल फोन का उपयोग करता पाया गया, तो उसका मोबाइल फोन सीज किया जाएगा। साथ ही संबंधित नेचर गाइड और जिप्सी चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के तहत न सिर्फ पर्यटकों, बल्कि नेचर गाइड और जिप्सी चालकों को भी सफारी के दौरान अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। पार्क प्रशासन का कहना है कि यह कदम पर्यटकों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पार्क नियमों का पालन करें, ताकि वन्यजीव संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 14:10:43
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर में 14 दिन से लापता एक सेल्समेन का शव एटा रोड पर रोटी बैंक के समीप स्थित गुरुवार को नाले में मिला। कई दिन से लाश नाले में पड़ी रहने से फूल कर जब ऊपर आई, तब लोगों की नजर गई। नाले में मनुष्य का शव दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला । मृतक की शिनाख्त सेल्समैन प्रशांत जैन निवासी एटा चौराहा के रूप में हुई है। लापता सेल्समैन का शव मिलने से उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजन हत्या कर नाले में फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। एटा चौराहा निवासी प्रशांत जैन अपनी पत्नी पिंकी जैन ने 24 जनवरी को थाने में एक तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसका पति 23 जनवरी की शाम सात बजे बिस्कुट और नमकीन को बेंचने गए थे, लेकिन फिर वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुरुवार सुबह कुछ लोगों की नजर रोटी बैंक के समीप स्थित नाले में तैर रहे मनुष्य के शव पर पड़ी। नाले में लाश होने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को नाले से निकाल कर फ़िरोज़ाबाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Feb 05, 2026 14:07:08
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके का है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलराम साकेत और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 05, 2026 14:04:31
Haldwani, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने जारी की भोग व आरती को लेकर समय सारिणी。 1- मंगला आरती:- रात 02:15 बजे से पूजन शुरू, 03:30 बजे से आम भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट。 2- दोपहर की आरती मध्याह्न भोग आरती:- सुबह 11:40 बजे से पूजन आरंभ, दोपहर 12:20 बजे संपन्न होगी आरती。 प्रथम प्रहर: रात 10:00 से 12:30 बजे। द्वितीय प्रहर: रात 01:30 से 02:30 बजे तक。 तृतीय प्रहर: भोर 03:30 से 04:30 बजे। चतुर्थ प्रहर: सुबह 05:00 से 06:15 बजे तक。 चारों प्रहर की आरती के दौरान बाबा विश्वनाथ का झाँकी दर्शन' निरंतर चलता रहेगा。 सुरक्षा एवं प्रतिबंध - क्या न लाएँ---- mandir परिसर में मोबाइल, पेन, बैग, स्मार्ट वॉच और डिजिटल घड़ी ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित。 सख्ती:- तंबाकू, पॉलिथीन और प्लास्टिक की बोतलें लाना भी वर्जित; गेट पर होगी सघन चेकिंग。 शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा मंदिर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का श्रद्धालुओं से पालन करने की अपील。 बाइट- विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 05, 2026 14:03:53
Nagaur, Rajasthan:नागौर श्री भंवाल माता मंदिर जन-जन की आस्था का केन्द्र श्री भंवाल माता का चमत्कारी मंदिर, डकेत-धाड़ायत-डाकूओं द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार राजस्थान के नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम भंवाल में स्थित जन जन की आस्था का केन्द्र है श्रीभंवाल माता मंदिर। भारत त्रऋषि मुनि व देवी देवताओ की पावन भूमी है यहां ऋषि मुनियो ने अपने कठोर तपस्या से जहाँ कई सिद्धीयां प्राप्त कर मानव कल्याण किया वही लोक देवी-देवताओं ने अपने शौर्य व चमत्कार के माध्यम से असुरो व प्रथ्वी पर पनप रही पापत्माओ को नेस्तनाबुद कर प्राणी मात्र को पल्लवीत विकसित और खुशहाल कर ईस सृष्टी को शुद्ध करने का पावन कार्य किया। इसी कार्य के लिए इन देवी-देवताओ की कई मर्तत्वा एसी वस्तुओ तथा चिजो का भी सेवन करना पड़ा जिसे आम तोर पर लोग वर्जित दृष्टि से देखते है। नव दुर्गा के रूप में नौ देवीयो आज भी आस्था का प्रतीक है। ऐसी ही आस्था के प्रतीक का एक स्थल नागौर जिले के रियाँबड़ी उपखण्ड से 30 किलोमीटर दुर निकटवर्ती ग्राम भंवाल में स्थित प्राचीन धार्मीक जन-जन की आस्था का केन्द्र विश्व विख्यात ढाई प्याला शराब का सेवन करने वाली श्री भंवाल माता का बना मंदिर को सूर्य पहली किरण माता के चरणों को स्पर्श करती है। माता के निज मंदिर में दो प्रतीमाए क्रमशः कालीका माता, ब्रहम्माणी माता की प्रतीमा है। कालीका माता की प्रतीमा जो ढाई प्याला मदिरा शराब का सेवन करती है एवं ब्रहम्मणी माता की प्रतीमा नारीयल, मक्काणा, मोईतिल्लि, चुरमा, लडडू, जलेबी, मावा की मिठाई आदि मिठा प्रसाद ग्रहण करती है। डकेत-धाड़ायत-डाकुओं द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार श्री भंवाल माता मंदिर में लगे शिलालेख के आधार पर मंदिर का विक्रम संवत 1170 एकम् बदी जैष्ठ माह में डकेत-धाडायत-डाकुओ द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया। किवदंतीयो के अनुसार बताया जाता है की इस गाँव को पूर्व में भंवाल गढ़ के नाम से जाना जाता था। जनश्रृतीयो के अनुसार गुजरात-काठयावाड, के डकेत-धाडायत डाकु किसी गाँव को लुट कर इस रास्ते से निकल रहे थे तब उनके पिछे पुलिस पड गई थी और उन डाकुओ को पकडने के लिए पुलिस उनको चारो ओर से घेर लिया था। तब उनको इस जंगल-ओरण में जिर्णींण हालात में प्राचीन माता का मंदिर नजर आया तभी सभी डाक्ओ ने माता के सामने हाथ जोडकर पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने की प्रार्थना की माता ने डाकुओ को पुलिस से बचाकर उनकी रक्षा की। तभी से डाकुओ के मन में भंवाल माता के प्रती उसी दिन से श्रद्धा जाग उठी।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 14:03:23
Saharanpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा सेवा शिविर को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सचिव ने बताया कि इस मेगा सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, राजस्व सहित जनपद के सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर दस्तावेजी कमियों को मौके पर ही दूर किया जाएगा, जिससे उन्हें तत्काल लाभ मिल सके। सचिव ने पत्रकारों से अपील की कि वे इस जनोपयोगी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 14:03:12
Vrindavan, Uttar Pradesh:भागवत कथाप्रवक्ता राधेश्याम शास्त्री ने श्री गिरिराज सेवा ट्रस्ट की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। शास्त्री के अनुसार 25 जनवरी को जब वे कथा के लिए झारखंड में थे, तब कोलकाता निवासी ट्रस्टी भगवती प्रसाद केडिया ने भू-माफिया केडी शर्मा, हेमंत जैन, उमाशंकर शर्मा और शिवम साधक के साथ मिलकर गौशाला परिसर में गुंडागर्दी की। आरोप है कि केडिया ट्रस्ट पर एकाधिकार करने के उद्देश्य से दबाव बना रहा है। घटना के समय हमलावरों ने वहां मौजूद गौ-सेवकों के साथ मारपीट की, जिसके पुख्ता CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दिए गए हैं।शास्त्री जी ने दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई और ट्रस्ट की सुरक्षा की मांग की है।
1
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 14:03:04
Madhepura, Bihar:समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश द्वारा मिठाई रेलवे हॉल्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने हॉल्ट परिसर में उतरकर प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्टेशन पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीआरएम को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि मिठाई रेलवे हॉल्ट आजादी से पूर्व का ऐतिहासिक स्टेशन है। एक समय ऐसा था जब यहां तीन से चार सरकारी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहते थे और स्टेशन से प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व अर्जित होता था। वर्ष 2008 में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी लाइन बनने पर स्टेशन को उपेक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया, इसके कारण आज यह स्टेशन बदहाली का शिकार है। जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को अवगत कराया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी है। प्लेटफार्म छोटा और नीचा होने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में परेशानी होती है। न तो समुचित यात्री शेड है, न ही पर्याप्त शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था। टिकट व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। मांग पत्र में मिठाई रेलवे हॉल्ट को पुनः स्टेशन का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने, कंप्यूटरीकृत टिकट प्रणाली स्थापित करने, यात्री शेड, स्वच्छ शौचालय, पेयजल सुविधा, ओवरब्रिज और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि रेल अंडरपास संख्या 94-ए में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर स्थायी समाधान की मांग की गई। वहीं हॉल्ट के दक्षिणी हिस्से से सड़क निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-107 से जोड़ने की मांग भी रखी गई, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इस अवसर पर डीआरएम ज्योति प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मिठाई रेलवे हॉल्ट से उनका भावनात्मक लगाव है और वे स्वयं इसके विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि हॉल्ट पर जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। डीआरएम ने अपने साथ आए विभागीय अधिकारियों को यात्री शेड निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, शौचालय निर्माण और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मिठाई के अतिरिक्त अन्य रेलवे स्टेशनों का भी जायजा लिया गया और आमलोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरे और आश्वासन से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि घोषणाएं धरातल पर उतरती हैं तो मिठाई रेलवे हॉल्ट न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी.
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 05, 2026 14:02:33
Chapra, Bihar:ई विकास तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद, नगर थाना क्षेत्र में हुए विकास तिवारी हत्याकांड के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को नगर थाना को एक फर्दबयान प्राप्त हुआ था, जिसमें वादी ने बताया कि छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास उनके पुत्र विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया। हत्या की इस घटना को गंभीर अपराध मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। अनुसंधान के क्रम में पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को हत्या की साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने विकास तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। अवैध हथियार बरामदगी को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 109/2026 दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 05, 2026 14:02:07
Bihar:समस्तीपुर में महुआ शराब पीने से 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, आरोपी शराब कारोबारी फरार, पुलिस ने घर से महुआ शराब की बरामदगी की। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जहां व्यक्ति ने महुआ शराब पीया वहीं बेहोश हो गया, उसे बेहोश होने के बाद उसे उसी जगह से सौ मीटर दूर लिटा दिया गया और शराब बेचने वाला घर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान गांवपुर वार्ड छह निवासी महेंद्र ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सन्नी ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। छापेमारी के दौरान शराब बेचने के आरोपी के घर के पास से देशी शराब बरामद की गई है। मृतक के पुत्र ने जानकारी दी कि वह ग्यारह बजे के आसपास बेहोश हो गए थे; गांवपुर वार्ड छह में सनातन साहनी के घर शराब पीने से बेहोश हो गए थे और सनातन साहनी ने घर से सौ मीटर दूर लिटा दिया। घर छोड़कर भाग गए। घर में चार ड्राम महुआ दारू निकला है, जिसे पुलिस ने बरामद किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। बाइट: मृतक के पुत्र, मृतक का भाई
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Feb 05, 2026 14:01:49
Jaipur, Rajasthan:विधायक मनीष यादव ने आरक्षण का उठाया मुद्दा आरक्षण लागू करने में बेईमानी की गई - मनीष यादव आरक्षित वर्ग के आरक्षण में छेड़छाड़ की जा रही है- मनीष यादव कई विभाग ऐसे हैं जिनमें रोस्टर रजिस्टर ही नहीं बना हुआ - मनीष यादव नेहा शर्मा जयपुर विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक ने आरक्षण का मुद्दा उठाया ...कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने शून्यकाल में कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र ने 1997 में आरक्षण का रोस्टर लागू करने का प्रावधान किया था।इसके बावजूद हमेशा से इसकी धज्जियां उड़ाई गई, आरक्षण लागू करने में बेईमानी की गई।आरक्षित वर्ग के बेरोजगारों को सरकारी नौकरियों में पूरा आरक्षण नहीं मिल रहा है। यादव ने कहा - दुर्भाग्य की बात है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 28 साल होने के बावजूद कई विभाग ऐसे हैं जिनमें रोस्टर रजिस्टर ही नहीं बना हुआ है。 रोस्टर रजिस्टर मेंटेन नहीं होने से आरक्षित वर्ग के आरक्षण में छेड़छाड़ की जा रही है。 वनपाल भर्ती और महिला सुपरवाइजर भर्ती में एससी आरक्षण जीरो कर दिया, ओबीसी को 21 की जगह 15 फीसदी आरक्षण दिया。 बाइट - मनीष यादव, विधायक
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top