Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
अपनी पार्टी ने तंगमार्ग में विशाल सम्मेलन किया; नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जनता का भरोसा धोखा
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Dec 11, 2025 12:35:18
Gulmarg,
Apni Party Organises Massive Convention in Tangmarg Senior Leadership Criticises National Conference for Betraying Public Trust\n\nTangmarg, Today:\nApni Party today organised a major political convention in Tangmarg, which witnessed an overwhelming turnout of people from the region. The gathering reflected the growing confidence of the public in Apni Party’s policies and leadership.\n\nSenior party leaders, including Vice President Ghulam Hassan Mir, Yawar Dilawar Mir, Mohammad Rafi Mir, and several other prominent leaders, participated in the event and addressed the convention.\n\nSpeaking on the occasion, Ghulam Hassan Mir emphasised the urgent need to adopt a politics based on trust and credibility in Jammu & Kashmir. He launched a sharp critique of the National Conference (NC), asserting that the party’s misleading and exploitative policies over the years have caused immense hardship to the people. He said Apni Party stands for transparent politics and practical solutions.\n\nAddressing the gathering, Yawar Dilawar Mir took strong exception to the political conduct of former Chief Minister Omar Abdullah. He said the National Conference sought votes on the promise of restoring Article 370 and 35A, but once in positions of power, they conveniently forgot the commitments made to the public. He added that emotional sloganeering has been used repeatedly to deceive the people of Jammu & Kashmir.\n\nIn his address, Mohammad Rafi Mir said the National Conference has failed to speak up for the restoration and protection of Jammu & Kashmir’s identity. He accused the party of engaging in continuous political deceit and ignoring the real concerns of the people. He urged party workers to strengthen Apni Party at every level to provide a credible, people-focused political alternative.\n\nThe convention concluded with renewed resolve among Apni Party leaders and workers to intensify grassroots engagement and uphold the party’s vision of peace, progress, and reliable politics in Jammu & Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRajat Vohra
Mar 03, 2026 11:32:09
Jammu, :जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान इसराइल और US के बीच चल रहे तनाव को लेकर कहा कि ईरान में किस तरीके की सरकार हो वह ईरान के लोगों ने तय करना है जिस तरीके से US के लोग तय करते हैं वहां के राष्ट्रपति कौन होगा इसराइल के लोग तय करते हैं वहां का प्रधानमंत्री कौन होगा भारत के लोग तय करते हैं यहा का प्रधानमंत्री कौन होगा इसी तरीके से ईरान के लोगों को अपनी सरकार के बारे में खुद फैसला करना होगा। बाहर से बमबारी करना कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत नहीं देती है। पहले ईरान के सुप्रीम लीडर उनके परिवार को मारा गया किस कानून ने अमेरिका या इसराइल को इसकी इजाजत दी फिर जो रूस ने यूक्रेन पर किया वह भी सही है अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में जो हो रहा है वह भी सही है। मैं जम्मू कश्मीर में अपने लोगों से यह गुजारिश करता हूं मेहरबानी करके हालात को बिगड़ने ना दे कुछ लोग बीच में घुसकर माहौल को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों पर इस तरीके की घटनाओं की खबर आना शुरू हो गई है मैं नहीं चाहता की ताकत का गलत इस्तेमाल किया जाए।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 03, 2026 11:31:25
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दो मासूम बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। खास बात यह रही की स्थानीय लोग मासूम बच्चों को पीटते रहे और पुलिस खड़ी होकर मूकदर्शक बनी रही। पुजारी ने बच्चों पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं के पैसे चुराने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो बच्चे मंदिर के बाहर लोगों से प्रसाद मांग रहे थे। बच्चों पर श्रद्धालुओं के पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान मंदिर का पुजारी भी बच्चों को डंडे और लात घूंसो से पीटता नजर आया। खास बात यह रहेगी बच्चों के पास किसी तरह की कोई पैसों की बरामदगी नहीं हो पाई। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने बच्चों को खंभे से बांधकर भी जमकर पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सिपाही मूकदर्शक बनकर बच्चों की पिटाई देखते रहे। मासूम बच्चों के साथ पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल थाने से पहुंची फोर्स ने बच्चों को किसी तरह से छुड़ाकर उन्हें अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 03, 2026 11:31:12
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 03, 2026 11:30:51
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच दिनों से लापता एक बीएलओ ( शिक्षक ) का शव यमुना नदी के बीच टापू पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के धरमपुर कनैली गांव का है, जहां के निवासी 56 वर्षीय कृष्ण बाबू वर्मा प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी की सुबह वह घर से विद्यालय के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने परिजनों को बीएलओ के काम से बाहर जाने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सरायअकिल थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार को कौशांबी थाना क्षेत्र के महिला पुल के नीचे यमुना नदी के बीच बने टापू पर ग्रामीणों ने एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई, जिसमें वह लापता शिक्षक कृष्ण बाबू वर्मा निकले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक की बेटी ने पहले ही बीमारी के बावजूद ड्यूटी के दबाव का आरोप लगाया था और कहा था कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। वही बीएसए सहित तमाम शिक्षक शोक सवेदना प्रकट करने उनके घर पहुचे। बीएसए ने हर सम्भव मदद की बात कही。
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 03, 2026 11:30:15
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की उचेहरा तहसील में गरीबों को पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक, यानी लगातार तीन महीने से राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने होली के दिन अपनी व्यथा सुनाने के लिए अनूठा रास्ता चुना और 'जल सत्याग्रह' शुरू कर दिया। आंदोलन की खबर मिलते ही जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह, एसडीएम सुमेश द्विवेदी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि जब तक दोषियों को सजा और उन्हें राशन नहीं मिलता, वे पानी से बाहर नहीं आएंगे। स्थिति को संभालने के लिए जिला पंचायत सीईओ खुद गहरे पानी में उतरे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का ठोस भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हितग्राहियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के बाद जब एसडीएम ने जांच दल गठित किया, तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ी धांधली उजागर हुई, जांच में 26 उचित मूल्य दुकानों पर रिकॉर्ड और हकीकत में भारी अंतर मिला। कुल 3 करोड़ 1 लाख 68 हजार 884 रुपये का खाद्यान्न स्टॉक से गायब है। पिछले तीन महीनों से गरीब ग्रामीण दुकान के चक्कर काट रहे थे, लेकिन दुकानदार ऊपर से आवंटन ही नहीं आया कहकर उन्हें खाली हाथ लौटा देते थे। प्रशासन अब इन आरोप प्रत्यारोप की जांच शुरू कर दिया है ।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 11:29:29
Bettiah, Bihar:मझौलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया,प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक रूट मार्च निकाला गया,रूट मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान पुलिस बल ने परसा, डुमरिया, माधोपुर, जौकटिया, मझौलिया कुटिया तथा हिंदू सरिस्वा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया,पुलिस टीम ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और शांति बनाए रखने की अपील की,प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है,इसे मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 11:21:05
Moradabad, Uttar Pradesh:होली का पर्व खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन जरा सी लापरवाही से यह आनंद परेशानी में बदल सकता है। बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त और चमकदार रंग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। नेत्र रोग चिकित्सक ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप राज ने बताया कि केमिकल रंगों के उपयोग से आंखों में जलन, लालिमा, सूजन और संक्रमण की समस्या हो सकती है। कई बार रंग आंखों में जाने से कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है,चिकित्सक ने सलाह दी है कि होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर नारियल तेल या मॉइस्चराइजर क्रीम लगा लें, ताकि रंग सीधे त्वचा के संपर्क में न आएं। बालों में भी तेल लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जा सकता है। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनना बेहतर रहेगा। रंगों को लंबे समय तक शरीर पर न लगे रहने दें और होली खेलने के बाद गुनगुने पानी से स्नान करें।यदि रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत साफ पानी से आंखों को धोएं और जरूरत पड़ने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी भी प्रकार की एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाकर ही त्योहार की खुशियों को दोगुना किया जा सकता है। होली के हुड़दंग में अक्सर यह देखा जाता है कि नन्हे मुन्ने बच्चे होली के पर्व पर गुब्बारे से खेलते हुए छत से गुब्बारे तक लोगों पर मारकर होली का इंजॉय करते हैं, ऐसे में अगर गुब्बारा आंखों पर लग जाए तो वह भी हानिकारक हो सकता है, डॉ संदीप राज ने बताया ऐसी स्थिति में तत्काल आंखों की सिकाई बर्फ से करनी चाहिए, अगर फिर भी लाभ ना मिले तू तत्काल निकटतम नेत्र रोग चिकित्सक के संपर्क में आना चाहिए....
1
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 11:20:34
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र, निशांत कुमार की राजनीति में आने की जो पहले से अटकलें थीं, आज उसको कहीं ना कहीं श्रवण कुमार के बयान से बल मिला है। यह बात तो पहले से ही तेजस्वी जी कह रहे थे कि निशांत कुमार जी राजनीति में आएं, हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार परिवारवाद की राजनीति की व्याख्या किया करते थे और परिवारवादी राजनीति के संबंध में तरह-तरह की बातें किया करते थे, अब इस संबंध में वो लोग बताएं कि निशांत कुमार की राजनीति में पदार्पण, क्या यह परिवारवादी की राजनीति नहीं है? क्या यह परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देना नहीं है? देखिए, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के विचारों पर चलने वाले भूंजा पार्टी के लोग नहीं चाहते थे कि नीतीश कुमार की राजनीति विरासत संभालने निशांत कुमार।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 03, 2026 11:20:20
Noida, Uttar Pradesh:सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व चांदी के जेवरात चोरी बूंदी, 3 मार्च। शहर के थाना सदर क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी नैनवां रोड में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नगदी व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकेश रेगर पुत्र कन्हैया लाल रेगर निवासी संजय कॉलोनी नैनवां रोड, थाना सदर बूंदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 2 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर अपने पैतृक गांव बोरली का बरड़ा सिलोर गया था। अगले दिन 3 मार्च को सुबह करीब 10 बजे वापस लौटने पर मकान के सभी ताले टूटे हुए मिले और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था。 बताया गया कि आलमारी में रखी करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 50 ग्राम चांदी की चुड़ियां तथा 55 हजार रुपये नगद अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 03, 2026 11:20:07
Madhepura, Bihar:होली से पूर्व जिले में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 किलो 500 ग्राम गाँजा, 9 लाख 39 हजार 250 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल और तराजू के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय पटना और कोशी क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर की गई। मामले की शुरुआत 02 मार्च 2026 को तब हुई जब खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस ने सूचना दी कि पकड़े गए एक युवक ने बरामद गाँजा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव निवासी फूलचन्द मंडल के घर से लाने की बात स्वीकार की है। सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना हरकत में आया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड संख्या-12 स्थित फूलचन्द मंडल के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 3.5 किलो गाँजा, 9.39 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक तराजू बरामद किया गया। मौके से फूलचन्द मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में पस्तपार थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को लेकर जिले में मादक पदार्थ तस्करों, शराब माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 03, 2026 11:19:47
Ranchi, Jharkhand:आज रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में बीजेपी समर्थित नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो और पार्षदों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है जिन्होंने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर के चयन का निर्णय पार्षदों पर छोड़ा जाएगा, क्योंकि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और वे सामूहिक रूप से शहर के विकास के लिए निर्णय लेंगे। रोशनी खलखो ने यह भी कहा कि चुनाव में उतरते समय ही उन्होंने यह संकल्प लिया था कि राजधानी रांची को स्वच्छ, सुंदर और नंबर वन शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य रांची को विकास के मामले में देश के अग्रणी शहरों की श्रेणी में खड़ा करना है। बाइट:रोशनी खलखो (महापौर रांची) बाइट:सीपी सिंह (रांची विधायक) बाइट:नवीन जायसवाल (हटिया विधायक)
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 03, 2026 11:19:24
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मुशहरी इलाके में होली के मौके पर रिश्तेदार के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी तो परिवार में हड़कम्प मच गया और बच्ची बेहोश हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची होली पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी और आरोप है कि उसके फुआ के ही गांव के दो युवकों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. घटना बताते ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर डीएसपी मनोज कुमार ने बताया एक बच्ची के साथ मुसहरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना हुई है और इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 03, 2026 11:19:06
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि 120 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि ईरान में इजरायल द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद से चौकी सराय तक काले झंडे हाथ में लेकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस और प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। थाना कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 120 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मृत्यु की खबर के बाद बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया था, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। उन्होंने कहा कि करीब छह लोग नामजद हैं और 120 अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन कानून के दायरे में रहकर और प्रशासन से अनुमति लेकर ही किया जाए। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top