Back
सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया
NJNEENA JAIN
Mar 03, 2026 11:19:06
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि 120 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि ईरान में इजरायल द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद से चौकी सराय तक काले झंडे हाथ में लेकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस और प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। थाना कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 120 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मृत्यु की खबर के बाद बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया था, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। उन्होंने कहा कि करीब छह लोग नामजद हैं और 120 अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन कानून के दायरे में रहकर और प्रशासन से अनुमति लेकर ही किया जाए। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:32:360
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:32:170
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 03, 2026 12:32:010
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 12:31:420
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 03, 2026 12:31:270
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:30:59Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है...यहां एक तेंदुए ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया
अब देखना होगा की आखिर कब तक आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के चंगुल में आ पाता है
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:30:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:30:360
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 03, 2026 12:30:290
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 12:30:170
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 12:21:310
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:21:020
Report
