Back
होली से पहले मधेपुरा पुलिस ने 3.5 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 03, 2026 11:20:07
Madhepura, Bihar
होली से पूर्व जिले में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 किलो 500 ग्राम गाँजा, 9 लाख 39 हजार 250 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल और तराजू के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय पटना और कोशी क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर की गई।
मामले की शुरुआत 02 मार्च 2026 को तब हुई जब खगड़िया जिले के चौथम थाना पुलिस ने सूचना दी कि पकड़े गए एक युवक ने बरामद गाँजा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव निवासी फूलचन्द मंडल के घर से लाने की बात स्वीकार की है। सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना हरकत में आया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
टीम ने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड संख्या-12 स्थित फूलचन्द मंडल के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 3.5 किलो गाँजा, 9.39 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक तराजू बरामद किया गया। मौके से फूलचन्द मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में पस्तपार थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को लेकर जिले में मादक पदार्थ तस्करों, शराब माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:32:360
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:32:170
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 03, 2026 12:32:010
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 12:31:420
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 03, 2026 12:31:270
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:30:59Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है...यहां एक तेंदुए ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया
अब देखना होगा की आखिर कब तक आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के चंगुल में आ पाता है
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:30:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:30:360
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 03, 2026 12:30:290
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 12:30:170
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 12:21:310
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:21:020
Report
