Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस-बीजेपी के दावेदारी युद्ध तेज
KJKamran Jalili
Sept 26, 2025 05:16:01
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव होने है, फिलहाल चुनावी बिगुल बजा नहीं है पर सियासी दलों की दावेदारी और होमवर्क जारी है।इसी बीच झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने पार्टी के लिए गाइडलाइन जारी कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी लाइन तय कर दिया तो विरोधी हमलावर हैं बीजेपी नेता सीपी सिंह ने चुटकी लेते हुएबख की कांग्रेस की मजबूरी है क्योंकि तीन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है और बाकी जगहों पर कांग्रेस पिछलग्गू है ।सत्ता में रहने के लिए कांग्रेस तलवे भी चाट सकती है और झारखंड में कांग्रेस तलवा चाट रही है। रही बात घाटशिला सीट की तो सीट जेएमएम की ही है। प्रदीप बालमुचू की क्या मंशा है यह वह जाने दावेदारी सब कर सकता है हमें कोई लेना देनानहीं। भारतीय जनता पार्टी झारखंड में विपक्ष में है एक बार वहां से हमारे उम्मीदवार चुनाव भी जीते थे हम मजबूती के साथ मुकाबला करेंगे। बाइट....सीपी सिंह,बीजेपी विधायक मामले पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि घाटशिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीट है और वहां के विधायक ही मंत्री थे दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया इसीलिए इस पर कोई पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। हम उनके पूरे परिवार को बढ़-चढ़कर मदद करेंगे यह सीट उनकी है और पूरी पार्टी उनके साथ है। बाइट.... डॉक्टर इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री घाटशिला सहित राज्य भर की सीट को लेकर चुनाव से पूर्व ही समझौता हो गया था। पूर्व में भी घाटशिला हमारा था अब भी हमारा रहेगा। कभी कोई दावेदारी नहीं थी और दावेदारी करने का उन्हें हक भी नहीं। बाइट....सुप्रियो भट्टाचार्य,जेएमएम ,महासचिव धीरज ठाकुर,जी मीडिया रांची
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Sept 26, 2025 07:03:22
Saharanpur, Uttar Pradesh:Date....26.9.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor.....सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर बाइक सवार तीन छात्रों को सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में तीनों छात्रों का एक-एक पैर कट कर शरीर से अलग हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक छात्र की मौत हो गई। बिहारीगढ़ निवासी लक्ष्य सैनी, कपिल और गुरविंद्र को बाइक से डाट काली माता मंदिर के लिए जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सहित दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। तीनों का एक-एक पैर शरीर से कट कर अलग हो गया। जय जनता इंटर कॉलेज दामोदराबाद में लक्ष्य कक्षा दस और कपिल कक्षा 11 का छात्र है। गुरविंद्र इंटर कॉलेज टांको सुंदरपुर में कक्षा 12 का छात्र है।क्षेत्राधिकार बेहट वैभव पांडे ने बताया कि थाना बिहारीगढ को सूचना प्राप्त हुयी कि एलीवेटिड रोड पर डाट काली मन्दिर के पास एक बाईक को डम्पर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुयी सूचना पर तत्काल बिहारीगढ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर तीनो घायल लडकों को देहरादून अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर ईलाज के दौरान एक लडके की मृत्यु हो गई व अन्य दोनों का ईलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है बाईट:-क्षेत्राधिकार बेहट वैभव पांडे
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Sept 26, 2025 07:03:11
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में नामकरण कार्यक्रम के दौरान एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला प्रधान के पति पर लगा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पड़कर जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोप है कि दावत में ना बुलाए जाने से नाराज प्रधान के पति ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है हत्या की है। पूरी घटना थाना तिलहर क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में अवनीश नाम व्यक्ति के घर पर बेटे के नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। दावत के दौरान गांव की प्रधान का पति सुखदेव मौके पर पहुंचा और उसका अवनीश से विवाद शुरू हो गया। सुखदेव इस बात से नाराज था कि उसे दावत में नहीं बुलाए जाने से पूरे गांव में उसकी बेज्जती हुई है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया सुखदेव ने अवनीश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जब आरोपी सुखदेव ने भागने की कोशिश की तो दावत मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में पुलिस जब अवनीश को लेकर अस्पताल पहुंची तो उसे डॉक्टर निमृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरा गांव इस बात को लेकर लोग सकते में है कि आखिर सम्मान की खातिर दावत में ना बुलाए जाने से प्रधान का पति किसी की हत्या कैसे कर सकता है। बाईट- राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Sept 26, 2025 07:03:03
Noida, Uttar Pradesh:संवाददाता रामफूल मेहरा मोबाइल नंबर 94 142 56725 @ramphool_mehra डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बूंदी प्रवास पर। भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा के नेतृत्व में किया डिप्टी सीएम का सर्किट हाउस में किया स्वागत देर में डिप्टी सीएम जयपुर के लिए करेंगे प्रस्थान, सर्किट हाउस में किया था डिप्टी सीएम ने रात्रि विश्राम जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा, कोटा डीटीओ शिवजी राम वर्मा, परिवहन निरीक्षक धर्मपाल गुर्जर ने की शिष्टाचार मुलाकात, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भाजपा नेता संजय लाठी, अमित निंबार्क, शक्ति सिंह शक्ति सिंह ने भी किया स्वागत, विभिन्न मसलों को लेकर की चर्चा इसके बाद डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा पहुंचे बूंदी आयुर्वेदिक अस्पताल औचक निरीक्षण से अधिकारी हलचल में शहर के पुराने क्षेत्र में स्थित है अस्पताल जैसे ही डिप्टी सीएम पहुंचे अधिकारियों का जमावड़ा लग गया आसपास के क्षेत्रवासी भी हुए एकत्रित पंचकर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी भी ली : बाईट। प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Sept 26, 2025 07:02:50
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिंड में और ज्यादा गहराया खाद् संकट, खाद के लिए कतार में लगी महिला चक्कर खाकर गिरी,बीपी कम होने से हुई बेहोश, जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कराया गया भर्ती। एंकर- भिंड जिले में खाद् संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है, खाद के लिए महिलाएं, बुजुर्ग, और बच्चों को घंटों तक भूखे प्यासे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, धूम में भूखे प्यासे खड़े लोगों को तेज गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, भिंड की गल्ला मंडी में खाद लेने आई महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी लोगों ने आनंन-फानन में डायल112 को सूचना दी, मौके पर पहुंची डायल 112 गाड़ी महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां आईसीयू में भर्ती कराया गया है, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ तो उसे घर भेजा गया, जानकारी के अनुसार विछोली गांव की रहने बाली फूलबती बाई नामक महिला खाद बितरण केंद्र पर खाद के लिए तीन दिन से आकर लाइन में लग रही थी और उसको खाद नही मिल पा रहा था आज भी फूल बती दो बोरी खाद के लिए एक बार फिर लाइन में आकर लगी हुई थी तेज गर्मी के चलते भूखी प्यासी महिला अचानक चक्कर खाकर लाइन में गिर पड़ी जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,कई घंटों बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया तब उसकी बड़ी बहू अस्पताल पहुंची जहां इलाज़ के बाद उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है, आपको बता दें भिंड जिले में डीएपी और यूरिया के लिए हाहा कार मचा हुआ है, जहां खाद के लिए विधायक और कलेक्टर से तीखी होकटोक भी हो चुकी है,और किसान कई घंटे तक हाइवे को चक्का जाम कर चुके हैं लेकिन खाद संकट का हल नहीं निकल पाया है, जिला प्रशासन लगातार पर्याप्त खाद होने के दावे करता रहता है, लेकिन खाद के लिए जमीनी की हकीकत लंबी लंबी कतारों के माध्यम से देखी जा सकती है, कि जिले में खाद की कितनी बड़ी समस्या है। बाइट-1-गीता देवी, फूलबती को पुत्र बधु। बाइट-2-रामसेवक,प्रत्यक्षदर्शी,किसान। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Sept 26, 2025 07:01:02
Ranaghat, West Bengal:রাতের অন্ধকারে দুষ্কৃতী হামলায় নিজের বাড়িতেই খুন 55 বছরের মহিলা। ঘটনায় তীব্র চাঞ্চল্য কামগাছিতে। সূত্রের খবর, তাহেরপুর থানার কামগাছি এলাকার বাসিন্দা শঙ্করী শর্মা নামের 55 বছরের এক বৃদ্ধা বৃহস্পতিবার রাতে বাড়িতে একাই ছিলেন। অভিযোগ, গভীর রাতে কিছু দুষ্কৃতী তার বাড়ীতে ঢুকে চুরি করে। অভিযোগ, চুরি করে পালানোর সময় ওই মহিলা চোরেদের বাধা দিলে তারা তার ওপর চড়াও হয় ও ধারালো অস্ত্র দিয়ে মারধর করে। পরে ওই মহিলার চিৎকারে প্রতিবেশিরা ছুটে এলে পালিয়ে যায় দুষ্কৃতীরা। পরে প্রতিবেশিরা রক্তাক্ত অবস্থায় ওই মহিলাকে রানাঘাট হাসপাতালে নিয়ে এলে চিকিৎসক তাকে মৃত বলে ঘোষণা করে। পরিবার ও স্থানীয় সূত্রে খবর, পরিবারের লোকেদের পূজার উপহার কিনে দেওয়ার জন্য বৃহস্পতিবার ব্যাংক থেকে টাকা তোলেন ওই মহিলা। দুষ্কৃতীরা সেই টাকাই লুঠ করতে এসে বাঁধার মুখে পড়ায় এই খুনের ঘটনা। ঘটনায় শুক্রবার সকাল থেকেই তীব্র উত্তেজনা রয়েছে এলাকায়। দোষীদের গ্রেফতারের দাবিতে রানাঘাট কৃষ্ণনগর রাজ্য সড়ক অবরোধও করে। পড়ে পরিস্থিতি সামাল দিতে ওই মহিলার বাড়ী পৌঁছেছেন SDPO রানাঘাট। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রনে আনার চেষ্টা চলছে।
0
comment0
Report
Sept 26, 2025 06:49:55
3
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 26, 2025 06:49:39
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंता 2024 की प्री परीक्षा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, हाईकोर्ट ने लोकसेवा आयोग को प्री परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी करने का दिया आदेश, 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा भी स्थगित करने का आदेश, अभ्यर्थियों ने आरक्षण और माइग्रेशन सिद्धांत का पालन नहीं करने का लगाया है आरोप। एंकर -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंता परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया है। जस्टिस अजित कुमार की बेंच ने रजत मौर्या व 41 अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम तैयार करते समय आरक्षण के माइग्रेशन सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। इसके तहत आरक्षित वर्ग के जिन उम्मीदवारों ने योग्यता के आधार पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अनारक्षित सूची में शामिल किया जाना अनिवार्य है। याचियों ने आरोप लगाया है कि लोकसेवा आयोग ने विज्ञापन के मुताबिक कुल 609 रिक्तियों के विरुद्ध 1:15 के अनुपात में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को सफल घोषित नहीं किया है। परिणाम वर्गवार तैयार किया गया। उच्च मेरिट वाले आरक्षित उम्मीदवारों को अनारक्षित सूची में नहीं डाला गया। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के इन तर्कों को स्वीकार करते हुए लोकसेवा आयोग यूपीपीएससी को निर्देश दिया है कि वह प्रारंभिक परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची को दोबारा तैयार करे और माइग्रेशन के सिद्धांत को लागू करे। आदेश में स्पष्ट किया कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करने के बाद ही आयोग को मुख्य परीक्षा के आयोजन की अनुमति होगी। बता दें कि मुख्य परीक्षा 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित थी। इसके लिए यूपीपीएससी ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। वहीं अब मुख्य परीक्षा टलने के चलते तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए जरूरी तैयारियां भी कर लीं थीं। लेकिन ऐन वक्त पर परीक्षा टलने से उन्हें काफ़ी दिक्कतें भी हो रहीं हैं। वॉक थ्रू... लोकसेवा आयोग के बाहर से
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Sept 26, 2025 06:49:19
Guwahati, Assam:*असम गौरव जुबीन गर्ग के मौत के बाद गुवाहाटी के मुस्लिम समाज उनके घर पहुंच कर खास दुआ का प्रोग्राम किया ।।* *इस प्रोग्राम में कुरान खानी और जुबीन गर्ग के आत्मा की शांति और उनके परिवारों और उनके इंसाफ के लिए खास दुआ भी की गई।* *इस प्रोग्राम में कई मौलाना और गुवाहाटी मुस्लिम समाज तथा जमीयत कामरूप के सदर एडवोकेट जुनैद खालिद मौजूद रहे इस प्रोग्राम में गुवाहाटी मुस्लिम समाज के तरफ से जुबीन गर्ग के बीवी गरिमा गर्ग को एक आसामीस भाषा के कुरान भी तोहफे के तौर पर दिया*। *देखा जाए तो इस खास प्रोग्राम में हिंदू मुस्लिम सभी धर्म जाति के लोग शामिल रहे और सभी ने इस प्रोग्राम में जो दुआ हुआ सब में शामिल रहे और खास तौर से जुबीन गर्ग के आत्मा की शांति की दुआ मांगी है और जुबीन गर्ग के मौत की इंसाफ की लिए भी दुआ मांगी गई*। *देखा जाए तो लगातार गुवाहाटी मुस्लिम समाज के लोग जुबीन गर्ग के घर वालों की हाल खबर के साथ-साथ दुआ का प्रोग्राम भी किया और एक हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखी गई जुबीन गर्ग के घर में क्योंकि जुबीन गर्ग ऐसे एक व्यक्ति थे जिनके सामने हिंदू मुस्लिम सभी समान थे और आज उनके मौत के बाद हिंदू मुस्लिम सभी उनके आत्मा की शांति और उनके इंसाफ के लिए दुआ मांग रहे हैं*। BYTE--- ADVOCATE ZUNAID KHALID गुवाहाटी मुस्लिम समाज के प्रमुख तथा जमीयत उलेमा ए हिंद कामरूप के सदर BYTE--- मौलाना इंसाफफुल गुवाहाटी मुस्लिम समाज के मौलाना गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Sept 26, 2025 06:49:12
Raipur, Chhattisgarh:नक्सली दंपत्ति गिरफ्तारी मामले में बड़ा खुलासा. ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कैमरे पर मकान मालिक की बहू और पड़ोसी का बड़ा कबूलनामा. ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की बातचीत में 4 प्रमुख तथ्य आये सामने- नक्सली दंपत्ति घर से कहीं भी चेहरा ढक कर ही निकलते थे, यहां तक की नक्सली महिला घर से बाहर कचरा डालने भी चेहरा ढक कर निकलती थी मकान मालिक के कई बार मांगने के बावजूद आधार कार्ड नहीं दिया था, हर बार देता हूं कह कर टाल देता था नक्सली दंपत्ति किसी से बातचीत नहीं किया करते थे, सुबह 9 बजे निकलते थे दोनों काम पर और सीधे रात को 8-9 बजे आते थे, किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे, रेजा-कुली का काम करते थे नक्सली दंपत्ति को किराए पर घर उसी घर में पहले रहने वाले शख्स ने दिलाया था देखिए हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश की ये रिपोर्ट वॉक थ्रू.......
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Sept 26, 2025 06:49:04
Delhi, Delhi:एंकर दिल्ली के भलस्वा आउटर रिंग रोड से भलस्वा झील होते हुए मुकुंदपुर, जनता बिहार और वेस्ट कमल विहार समेत दर्जनों कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार जमा पानी ने इसे दुर्घटना-प्रवण बना दिया है। वीओ बारिश के बाद सड़क पर जलभराव इतना गंभीर हो जाता है कि दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क रोजाना हजारों लोगों के आवागमन का जरिया है, लेकिन इसके रख-रखाव पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार निगम पार्षद और संबंधित विभागों से इस खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की, मगर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। नतीजा यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और ऑफिस जाने वाले लोग रोजाना भारी परेशानी का सामना करते हैं। बाईट / राहगीर बाईट / राहगीर बाईट / राहगीर वीओ स्थानीय लोग अब प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए ताकि क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया बुराड़ी दिल्ली
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top