Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009
दीपक बैज: नक्सली खतरे को कमजोर समझना बड़ी चूक है
RGRupesh Gupta
Sept 20, 2025 08:47:25
Raipur, Chhattisgarh
दीपक बैज का अलग अलग मसलों पर बयान नक्सलियों के पत्र पर बैज बोले *नक्सली संगठन को कमजोर आंकना सरकार का ओवर कॉन्फिडेंस* कमजोर आंकने की वजह से पिछले बार हमारे एडिशनल एसपी शहीद हुए अतिथि शिक्षक मारे गए.. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल चुनाव आयोग SIR करवा रही है काम शुरू करने से पहले सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श ज़रूरी किस आधार पर SIR? ये स्पष्ट करें चुनाव आयोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने–काटने की प्रक्रिया पारदर्शी हो, ताकि गड़बड़ियां न हों रायपुर *ED के चालान को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा* झूठा आरोप लगाने के अलावा भाजपा और केंद्रीय एजेंसी के पास कुछ भी नहीं है यह कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए कहानियां बना रहे हैं कांग्रेस के नेता इन आरोपों से डरने वाले नहीं है *कांग्रेस के कोषाध्यक्षक के गायब होने को लेकर कहा* हमारा कार्यक्रम शानदार है कोषाध्यक्ष गायब है तो उन्हें भाजपा जाकर ढूंढें किरण देव और बाकी लोग जाएं
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 20, 2025 10:37:39
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के कुलहड़िया निवासी स्वर्गीय अजीत सिंह के बेटे विक्रम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्रम शुक्रवार रात अपने बचपन के दोस्त नडाल के फ्लैट पर पत्नी के साथ पहुंचे थे, जहां नडाल, हुसैन और रोहित पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर पार्टी की और नशे का सेवन किया। पार्टी के बाद विक्रम अपनी पत्नी के साथ अपार्टमेंट से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का रास्ता चुना, जहां अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस को रात करीब 3 बजे जानकारी मिली। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट--कृष्ण मुरारी प्रसाद विधि व्यवस्था डीएसपी कोतवाली WT के साथ
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Sept 20, 2025 10:37:22
Chaibasa, Jharkhand:चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ और सीनी में कुड़मी समाज ने किया रेल चक्का जाम, मंडल में दर्जन भर ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों में फंसी, यात्री परेशान चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनूआ में रेल चक्का जाम शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में कुड़मी समाज ने रेल पटरी पर बैठकर रेल चक्का जाम कर दिया है। सोनुआ में यह रेल चक्का जाम दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ है। जाम करने वालों में महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या है। जाम करने से पहले कुड़मी समाज के अगुआ नेता अमित महतो ने महुलडीहा मैदान में ग्राम देवता की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रैली की शक्ल में महुलडीहा से सोनुआ रेलवे स्टेशन तक कुड़मी समाज के आंदोलनकारी शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक झंडा बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सोनुआ स्टेशन पहुंचते ही कुड़मी समाज के लोगों ने पहले रेल पटरी को प्रणाम किया और उसके बाद रेल पटरी पर भारी संख्या में बैठकर रेल चक्का जाम कर दिया। इस रेल चक्का जाम से कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों में फंसी रह गई। रेल चक्का जाम को संबोधित करते हुए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित महतो ने कहा कि कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की समाज की 75 वर्ष पुरानी यह मांग है। समाज लगातार अपनी मांग को लेकर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगा रही है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए मजबूरन उन्हें रेल पटरी पर बैठकर रेल चक्का जाम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका यह आंदोलन सांकेतिक है और यह अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम है अगर आने वाले समय में सरकार के द्वारा कुर्मी समाज को एसटी का दर्जा नहीं दिया गया और इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो यह आंदोलन और भी वृहत पैमाने पर चलाया जाएगा। जाम के कारण ट्रेनें प्रभावित होने से ट्रेनों में सवार हजारों यात्री परेशान हैं। रेलवे के द्वारा कुछ ऐसे स्टेशनों में भी ट्रेनों को खड़ी कर दी गई है जहां खाने-पीने की चीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। गर्मी में ट्रेनों के अचानक थम जाने से ट्रेन के अंदर अंदर मौजूद रेल यात्री काफी परेशान हैं। वही रेलवे के द्वारा की गई तैयारी भी फिलहाल ना काफी साबित हो रही है। वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनवा स्टेशन में जाम के मद्देनजर भारी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान और जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। फिलहाल सोनवा में अब तक तय कार्यक्रम के तहत रेल चक्का जाम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं आसपास कुर्मी समाज के लोग भी पहुंचने लगे हैं। इन ट्रेनों इन स्टेशनों में रोक कर रखा गया है : ट्रेन नंबर 18190 एरणाकुलम - टाटानगर एक्सप्रेस को सिनी स्टेशन में सुबह 8.32 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस को बड़ाबाँबो स्टेशन में सुबह 08.35 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 18029 मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस को चक्रधरपुर स्टेशन में सुबह 08.11 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 01149 भिवंडी रोड - सांकराईल गुड्स टर्मिनल मिक्स्ड स्पेशल ट्रेन को लोटापहाड़ स्टेशन में सुबह 8.34 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस को मनोहरपुर स्टेशन में सुबह 08.24 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में सुबह 07.49 बजे से रोक कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 13288 आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को आदित्यपुर स्टेशन में सुबह 08.22 बजे से रोक कर रखा गया है ।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Sept 20, 2025 10:36:56
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एंकर। बाबा बैद्यनाथ धाम के सिंह द्वार पर शनिवार को तीर्थ पुरोहित दिवाकर कश्यप अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना पर बैठे। इस दौरान कई लोगों ने पहुंचकर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। दिवाकर कश्यप ने आरोप लगाया कि मंदिर में पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन और पूजा कराई जा रही है। यह व्यवस्था तीर्थ पुरोहितों की पारंपरिक आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। कश्यप ने कहा कि अन्य तीर्थ स्थलों के गर्भगृह में पुलिस की ड्यूटी नहीं रहती, मगर बाबा धाम में गर्भगृह के अंदर और बाहर दोनों जगह पुलिस तैनात है। यही नहीं, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को पूजार्चना करवाने का कार्य भी कर रहे हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन शीघ्र ही इस व्यवस्था को बंद नहीं करता और गर्भगृह से पुलिस को नहीं हटाता, तो तीर्थ पुरोहित शांतिपूर्ण तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कश्यप का कहना है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि पुलिस द्वारा पूजा कराने की प्रक्रिया परंपरागत पुजारियों के अधिकारों को समाप्त कर रही है।धरना स्थल पर जुटे समर्थकों ने भी जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पुलिस को मंदिर के अंदर पूजा करवाने से रोका जाए और पारंपरिक व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि तीर्थ पुरोहितों की आजीविका और धार्मिक परंपरा सुरक्षित रह सके। बाइट : दिवाकर कश्यप
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 20, 2025 10:36:45
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ହାତୀ, ମଣିଷ ସହାବସ୍ଥାନ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ରାଜ୍ୟରେ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ କେନ୍ଦୁଝରେ ଅଭିନୀତ ହେଲା ନାଟକ ଐରାବତ । ୨୧ ଜଣ ଉତ୍କଳ ସଂଗୀତ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର ଛାତ୍ରଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ପରିବେଶିତ ଏହି ନାଟକ, ହାତୀ ଓ ମଣିଷଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଲଢ଼େଇ ନୁହେଁ, ବରଂ ହାତୀ ଓ ମଣିଷଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ କିପରି ସହାବସ୍ଥାନ ହୋଇପାରିବ, ସେ ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ଵ ଦିଆଯାଇଛି । ବନ ବିଭାଗ ଦ୍ଵାରା ନୃତ୍ୟ, ଗୀତ ମଧ୍ୟମରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି ନାଟକ ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଅଡିଟୋରିୟମ୍ ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା । ଭୁବନେଶ୍ଵର ପ୍ରଜ୍ଞା ଖଟୁଆଙ୍କ ଟିମ୍ ଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ଅଭିନୀତ ଏହି ନାଟକ ହାତୀର ଉତ୍ପତ୍ତି, ହାତୀର ମହତ୍ୱ, ରାଜା ରାଜୁଡ଼ା ସମୟରେ ହାତୀଙ୍କ ଗୁରୁତ୍ୱ, ହାତୀମାନେ ଏବେ ସମାଜରେ କିଭଳି କ୍ଷୟକ୍ଷତି କରୁଛନ୍ତି, ଲୋକମାନେ ହାତୀଙ୍କ ଦ୍ଵାରା କିଭଳି ପ୍ରଭାବିତ ହେଉଛନ୍ତି, ଲୋକମାନେ ହାତୀଙ୍କ ପ୍ରତି କିପରି ସଠିକ୍ ବ୍ୟବହାର କରୁ ନାହାଁନ୍ତି, ବନ ବିଭାଗର ଦାୟିତ୍ଵ ଆଦି ଉପରେ ନୃତ୍ୟ, ଗୀତ ମାଧ୍ୟମରେ ଦର୍ଶାଇଥିଲେ । ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଏହି ନାଟକକୁ ଜିଲ୍ଲାର ହାତୀ ପ୍ରବଣ ୧୫୦ଟି ଗାଁରେ ଅଭିନୀତ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି କେନ୍ଦୁଝର DFO. କେନ୍ଦୁଝର DFO ଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ଆଗତ ଏହି ପ୍ରସ୍ତାବକୁ ଉତ୍କଳ ସଂଗୀତ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର ଛାତ୍ରମାନେ ନାଟକ ମାଧ୍ୟମରେ ଦର୍ଶାଇବାକୁ ଅପ୍ରାଣ ଉଦ୍ୟମ କରିଥିବା କହିଛନ୍ତି ସୁନାମଧନ୍ୟ ସିନେ କଳାକାର ଅଶ୍ରୁମୋଚନ ମହାନ୍ତି । ବାଇଟ ୧- ଅଶ୍ରୁମୋଚନ ମହାନ୍ତି, ସିନେ କଳାକାର । ବାଇଟ ୨ - ଧନରାଜ ଏଚ.ଡି., DFO, କେନ୍ଦୁଝର ।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 10:36:23
Sikar, Rajasthan:सीकर मां दुर्गा की मूर्ति बनाने बंगाल से मिट्टी लाए हर साल एक करोड़ से ज्यादा का होता कारोबार, बंगाली कारीगर 18-20 घंटे कर रहे काम इस बार 10 दिन सजेगा माता का दरबार सीकर में दुर्गा प्रतिमाओं को खरीदने की होड़ लगी हुई है। सीकर शहर में मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए बंगाल से हर साल विशेष मूर्तिकार बुलाए जाते हैं। यह मूर्तिकार चार-पांच महीने पहले ही आ जाते है। ये कारीगर 18-20 घंटे काम कर रहे हैं। खास बात है कि प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कारीगर अपने साथ बंगाल की मिट्टी भी लेकर आते हैं। मूर्तिकारों के मुताबिक प्रतिमा में फिनिशिंग सिर्फ बंगाल की मिट्टी से ही आती है। चिपचिपी होती है बंगाल की मिट्टी देवी दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने में कई महीने का समय लगता है। इसके लिए सबसे पहले लकड़ी से ढांचा खड़ा किया जाता है। फिर ढांचें पर घास-फूंस, सुतली और लोकल मिट्टी से लेप किया जाता है। बाद में बंगाल की विशेष मिट्टी से इसे फाइनल फिनिशिंग दी जाती है। बंगाल की मिट्टी चिकनी और चिपचिपी होती है। प्रतिमा पर इसका लेप चढ़ाने के सूखने के बाद भी इसमें दरारें नहीं आती। मिट्टी सूखने के बाद इस पर कपड़ा चढ़ाया जाता है और वॉटर कलर से फिर इसे रंगते हैं। आखिरी के 8 दिनों में दिन-रात लगकर कारीगर मूर्तियों को गहनों से सजाते हैं। कोलकाता के आभूषणों से होता है श्रृंगार शहरवासियों में प्रतिमाओं को आकर्षक और महंगे आभूषणों से सजाने का काफी क्रेज है। कई लोग मूर्ति से ज्यादा आभूषणों पर खर्च करते हैं। शहरवासी 20 हजार की मूर्ति को हजारों के गहनों से सजाने का ऑर्डर देते है। खास बात है कि मूर्ति को केवल कोलकाता से लाए गए आभूषण और कपड़े पहनाएं जाते हैं। मूर्ति के बाल, आभूषण, कपड़े, कलर व शस्त्र बंगाल से ही लाए जाते हैं सीकर शहर में कई जगह मूर्तियां बन रही हैं। इन मूर्तियों की कीमत 3 हजार से लेकर 31 हजार तक है। सीकर में नागौर, झुन्झुनूं, चुरु, फतेहपुर व आसपास के जिलों से भी लाखों की मूर्तियां बनाने के ऑर्डर आते हैं। ऐसे में सीकर में करीब एक करोड़ से अधिक मूर्तियों का कारोबार हर साल होता है। अशोक विहार में मूर्ति बना रहे मूर्तिकार राजूपाल का कहना है कि वह नवरात्री तक 15 लाख की मूर्तियां बनाकर बेच देंगे। मूर्तिकार राजूपाल ने बताया कि इस बार 100 से अधिक मूर्तियां बनाने का टारगेट है। इसके लिए 11 मूर्तिकार बंगाल से आए हैं। मूर्तिकार राजूपाल ने बताया कि हमारे से कोई माता रानी की मूर्ति बनवाता है तो कुछ देवी के दरबार बनवाते हैं। ऐसी ही कई अलग-अलग रूपों की मूर्तियों के ऑर्डर एक साल पहले ही आने शुरू हो जाते हैं। सीकर में बंगाली मूर्तिकार पिछले 25 सालों से दुर्गा प्रतिमाएं बनाने बंगाल से आते हैं। खास बात ये है कि ये मूर्तिकार सिर्फ इको फ्रेंडली मिट्टी और घास-फूस की मूर्तियां बनाते है जो पानी में विसर्जन के बाद पानी में ही घुल जाती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती। बाइट - राजूपाल, मूर्तिकार बाइट - प्रमोद कुमार, मूर्ति खरीदार
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Sept 20, 2025 10:36:10
Delhi, Delhi:पिंक सर्कुलर लाइन नवरात्रों पर होगी शुरू इस नवरात्रि पिंक सर्कुलर लाइन पर शुरू किया जा सकता है मेट्रो आठ न्यू मेट्रो स्टेशन को बनाया गया 72 किलोमीटर से अधिक का दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर के बीच पिंक लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर अब तैयार हो चुका है। इस नवरात्रे में इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन को शुरू किया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर के बीच पिंक लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर अब तैयार है। नवरात्र में इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है। मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर से परिचालन की स्वीकृति भी मिल चुकी है। डीएमआरसी ने पिंक लाइन का नाम बदलकर पिंक सर्कुलर लाइन कर दिया है। अब मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर के उद्घाटन का इंतजार है। बताया जा रहा है कि नवरात्र में प्रधानमंत्री नमो भारत कॉरिडोर के बाकी बचे हिस्से के साथ इस कॉरिडोर पर भी मेट्रो को ऑनलाइन हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे दिल्ली के पहले सर्कुलर लाइन पर मेट्रो की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो फेज 4 के अंतर्गत मजलिस पार्क से मौजपुर के मध्य पिंक लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर अब पूरी तरह से तैयार है इसे नवरात्र के शुभ अवसर पर पिंक सर्कुलर लाइन का शुभारंभ लगभग तय हो चुका है मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर से परिचालन की स्वीकृति मिल चुकी है दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो फेस 4 के तहत मजलिस्स पार्क से मौजपुर के मध्य पिंक लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर को आरंभ करने की संस्तुति प्रदान करती है नवरात्र में इस लाइन का मेट्रो परिचालन हो जाने से दिल्ली के लाखों लाख यात्री प्रतिदिन लाभान्वित होंगे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पिंक लाइन का नाम बदलकर पिक सर्कुलर लाइन कर दिया है इससे लाइन के आरंभ हो जाने से दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने में जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे वोक्सपोप -- जनता rakesh chawla
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Sept 20, 2025 10:36:00
Jalore, Rajasthan:एंकर सायला, जालोर. सायला उपखंड क्षेत्र के जीवाणा गांव व बावतरा ग्राम में शनिवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी व तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए मौके पर ही प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया। शिविर में विद्युत मीटर व पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही राजस्व विभाग की ओर से पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी की गई। किसानों को गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाकर उसका प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान उपतहसीलदार दुर्जन सिंह, बीसीएमओ रघुनंदन विश्नोई सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें घर-घर चक्कर लगाने से राहत मिली और सभी कार्य एक ही स्थान पर पूरे हो गए।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Sept 20, 2025 10:35:40
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा गणित प्रयोगशालाओं का किया लोकार्पण,,,,,एक साथ 40 राजकीय विद्यालयों में गणित प्रयोगशालाओं की स्थापना,,,,,, राजसमंद। नाथद्वारा विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राजस्थान में एकमात्र विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां एक साथ 40 राजकीय विद्यालयों में गणित प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। इस विशेष पहल का लोकार्पण पीएम श्री गोवर्धन राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बड़ा बाजार, नाथद्वारा में किया गया। यह उपलब्धि न केवल नवीन शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करती है, बल्कि इस तरह के कार्यो को डीएमएफटी कॉफी टेबल बुक के साथ साथ शीर्ष १०० डीएमएफटी परियोजनाओं में भी स्थान मिलना चाहिए।गतिविधि आधारित शिक्षण की ओर कदम नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए इन प्रयोगशालाओं में गणित के कठिन थ्योरम, सूत्र और प्रयोगों को आसान ढंग से समझाने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी अब गणित के सूत्र केवल रटेंगे नहीं, बल्कि यह भी समझ पाएंगे कि वे कैसे बने हैं।जानकारी के अनुसार गणित प्रयोगशाला का कॉन्सेप्ट और डिजाइन आईआईटी जोधपुर के इनक्यूबेटेड सेंटर एड्यूमेसी द्वारा तैयार किया गया है। यह प्रयोगशाला एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के प्रत्येक टॉपिक को कवर करने में सक्षम है। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र सिंह
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 20, 2025 10:35:28
Ghaziabad, Uttar Pradesh: अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया। खुद को कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का गुरु बताने वाले बलराम ठाकुर उर्फ बलराम यादव ने दो अलग-अलग व्यापारियों को फोन कर भारी भरकम रंगदारी मांगी और न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी। पहला मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। यहां मदन स्वीट्स एंड रेस्तरां के मालिक ब्रह्मपाल यादव के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने वाली कर्मचारी कुमकुम से कॉलर ने गाली-गलौज की और कहा कि अपने मालिक को बता देना कि कल तक 50 लाख रुपये का इंतजाम करे। खुद को अनिल दुजाना का गुरु बताते हुए उसने नाम बलराम ठाकुर बताया। दो मिनट बाद ही उसी कॉलर ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहा मंडी के कारोबारी अभिषेक गोयल को फोन किया। इस बार धमकी दी गई कि 25 लाख रुपये लेकर आना, वरना कारोबारी और उनके पिता को दुकान में घुसकर गोली मार दी जाएगी। रंगदारी की धमकी से सहमे अभिषेक गोयल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बातचीत में बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कॉलर की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर तकनीकी सर्विलांस भी लगाया गया है। गौरतलब है कि कुख्यात अनिल दुजाना को मई 2023 में यूपी एसटीएफ ने मेरठ में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके बावजूद उसके नाम का इस्तेमाल कर अपराधी रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। Wkt मौके से घटनाक्रम बताते हुए दिनांक 18.09.25 को एक वादी द्वारा थाना सिहानी गेट पर तहरीर दी गई कि उनके डिलवरी नं0 पर 17.09.25 को व्हाट्सएप कॉल पर पैसे की मांग की गई तथा पैसे न देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई इस सूचना पर तत्काल थाना सिहानी गेट पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतू चार टीमों का गठन किया गया है घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जायेगा । बाइट- उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 20, 2025 10:35:16
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में एक निजी अस्पताल के बाहर परिजनों ने महिला और उसके नवजात की मौत का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मृतक महिला राजवती (35) की अर्थी को मुक्तिधाम ले जाते समय कुछ लोग बीच रास्ते से उतारकर अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि राजवती की डिलीवरी इसी निजी अस्पताल में हुई थी। डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। महिला को अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल संचालक वीरेंद्र पोसवाल का कहना है कि 15-16 तारीख को राजवती को भर्ती किया गया था। खून की कमी के कारण उसे खून और प्लेटलेट्स दिए गए। हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके अस्पताल में न तो डिलीवरी हुई और न ही किसी की मौत हुई। संचालक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन वसूली करना चाहते हैं। इसलिए अर्थी को अस्पताल में रखकर स्टाफ को धमकाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और महिला की डेड बॉडी को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। निजी अस्पतालों का रैकेट, कई प्रसूताओं की हो चुकी है मौत इस मामले के उलट धौलपुर जिले में पूर्व में निजी अस्पतालों का आतंक छाया रहा हैं। शहर में प्रसूताओं के लिए संचालित जिला स्तरीय मातृ शिशु एवं संस्थान होने के बावजूद निजी अस्पताल के गुर्गे सरकारी अस्पताल से प्रसुताओं को बहला फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाते हैं। जहां प्रसूताओं की मौत तक हो जाती हैं। जिन्हें कई बार प्रशासन प्रसूता की मौत के बाद सील भी कर चुका हैं
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Sept 20, 2025 10:34:45
Noida, Uttar Pradesh:I'd Police encounter pc DCP Rohini Rajeev Ranjan बुधविहार में बीती रात में क्रिमिनल्स का मुक़ाबला हमारी टीम के साथ हुआ था। टोटल 5 थे जिसमे 3 पकड़े गए हैं और 2 को गोली लगी है इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। लालू नाम का बदमाश है जिसपर पहले भी कई मुक़ाबले दर्ज हैं यह गोगी गैंग का है। पब्लिक को डराने और धमकाने का इसको शौक था और यह वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। एक महापंचायत में यह फायरिंग करने वाला था जिसकी जानकारी हमें मिली थी। लालू इरफान नितेश और 2 अननोन गाड़ी में थे जिसके बाद इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। लालू और इरफान के पैर में गोली लगी इनकी गाड़ी कब्जे में लेकर मुक़दमा दर्ज किया गया है। 2 बदमाश फरार हो गए जिनको पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है। rep/ raju raj
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top