Back
सीकर में बंगाल की मिट्टी से दुर्गा प्रतिमा: करोड़ों का कारोबार
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 10:36:23
Sikar, Rajasthan
सीकर
मां दुर्गा की मूर्ति बनाने बंगाल से मिट्टी लाए
हर साल एक करोड़ से ज्यादा का होता कारोबार, बंगाली कारीगर 18-20 घंटे कर रहे काम
इस बार 10 दिन सजेगा माता का दरबार
सीकर में दुर्गा प्रतिमाओं को खरीदने की होड़ लगी हुई है। सीकर शहर में मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए बंगाल से हर साल विशेष मूर्तिकार बुलाए जाते हैं। यह मूर्तिकार चार-पांच महीने पहले ही आ जाते है। ये कारीगर 18-20 घंटे काम कर रहे हैं। खास बात है कि प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कारीगर अपने साथ बंगाल की मिट्टी भी लेकर आते हैं। मूर्तिकारों के मुताबिक प्रतिमा में फिनिशिंग सिर्फ बंगाल की मिट्टी से ही आती है। चिपचिपी होती है बंगाल की मिट्टी देवी दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने में कई महीने का समय लगता है। इसके लिए सबसे पहले लकड़ी से ढांचा खड़ा किया जाता है। फिर ढांचें पर घास-फूंस, सुतली और लोकल मिट्टी से लेप किया जाता है। बाद में बंगाल की विशेष मिट्टी से इसे फाइनल फिनिशिंग दी जाती है। बंगाल की मिट्टी चिकनी और चिपचिपी होती है। प्रतिमा पर इसका लेप चढ़ाने के सूखने के बाद भी इसमें दरारें नहीं आती। मिट्टी सूखने के बाद इस पर कपड़ा चढ़ाया जाता है और वॉटर कलर से फिर इसे रंगते हैं। आखिरी के 8 दिनों में दिन-रात लगकर कारीगर मूर्तियों को गहनों से सजाते हैं। कोलकाता के आभूषणों से होता है श्रृंगार शहरवासियों में प्रतिमाओं को आकर्षक और महंगे आभूषणों से सजाने का काफी क्रेज है। कई लोग मूर्ति से ज्यादा आभूषणों पर खर्च करते हैं। शहरवासी 20 हजार की मूर्ति को हजारों के गहनों से सजाने का ऑर्डर देते है। खास बात है कि मूर्ति को केवल कोलकाता से लाए गए आभूषण और कपड़े पहनाएं जाते हैं। मूर्ति के बाल, आभूषण, कपड़े, कलर व शस्त्र बंगाल से ही लाए जाते हैं सीकर शहर में कई जगह मूर्तियां बन रही हैं। इन मूर्तियों की कीमत 3 हजार से लेकर 31 हजार तक है। सीकर में नागौर, झुन्झुनूं, चुरु, फतेहपुर व आसपास के जिलों से भी लाखों की मूर्तियां बनाने के ऑर्डर आते हैं। ऐसे में सीकर में करीब एक करोड़ से अधिक मूर्तियों का कारोबार हर साल होता है। अशोक विहार में मूर्ति बना रहे मूर्तिकार राजूपाल का कहना है कि वह नवरात्री तक 15 लाख की मूर्तियां बनाकर बेच देंगे। मूर्तिकार राजूपाल ने बताया कि इस बार 100 से अधिक मूर्तियां बनाने का टारगेट है। इसके लिए 11 मूर्तिकार बंगाल से आए हैं। मूर्तिकार राजूपाल ने बताया कि हमारे से कोई माता रानी की मूर्ति बनवाता है तो कुछ देवी के दरबार बनवाते हैं। ऐसी ही कई अलग-अलग रूपों की मूर्तियों के ऑर्डर एक साल पहले ही आने शुरू हो जाते हैं। सीकर में बंगाली मूर्तिकार पिछले 25 सालों से दुर्गा प्रतिमाएं बनाने बंगाल से आते हैं। खास बात ये है कि ये मूर्तिकार सिर्फ इको फ्रेंडली मिट्टी और घास-फूस की मूर्तियां बनाते है जो पानी में विसर्जन के बाद पानी में ही घुल जाती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती।
बाइट - राजूपाल, मूर्तिकार
बाइट - प्रमोद कुमार, मूर्ति खरीदार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 20, 2025 12:18:370
Report
ATArun Tripathi
FollowSept 20, 2025 12:18:050
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowSept 20, 2025 12:17:440
Report
YMYadvendra Munnu
FollowSept 20, 2025 12:17:370
Report
MTMadesh Tiwari
FollowSept 20, 2025 12:17:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 20, 2025 12:17:210
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowSept 20, 2025 12:17:090
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 20, 2025 12:16:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 12:16:450
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 20, 2025 12:16:190
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 20, 2025 12:16:080
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 20, 2025 12:15:570
Report
MTMD. TARIQ
FollowSept 20, 2025 12:15:470
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 20, 2025 12:15:300
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 20, 2025 12:15:200
Report