Back
गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी: 50 लाख की धमकी, गोली से डराने
PGPiyush Gaur
Sept 20, 2025 10:35:28
Ghaziabad, Uttar Pradesh
अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया। खुद को कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का गुरु बताने वाले बलराम ठाकुर उर्फ बलराम यादव ने दो अलग-अलग व्यापारियों को फोन कर भारी भरकम रंगदारी मांगी और न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी।
पहला मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। यहां मदन स्वीट्स एंड रेस्तरां के मालिक ब्रह्मपाल यादव के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने वाली कर्मचारी कुमकुम से कॉलर ने गाली-गलौज की और कहा कि अपने मालिक को बता देना कि कल तक 50 लाख रुपये का इंतजाम करे। खुद को अनिल दुजाना का गुरु बताते हुए उसने नाम बलराम ठाकुर बताया।
दो मिनट बाद ही उसी कॉलर ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहा मंडी के कारोबारी अभिषेक गोयल को फोन किया। इस बार धमकी दी गई कि 25 लाख रुपये लेकर आना, वरना कारोबारी और उनके पिता को दुकान में घुसकर गोली मार दी जाएगी। रंगदारी की धमकी से सहमे अभिषेक गोयल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस अधिकारी ने बातचीत में बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कॉलर की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर तकनीकी सर्विलांस भी लगाया गया है।
गौरतलब है कि कुख्यात अनिल दुजाना को मई 2023 में यूपी एसटीएफ ने मेरठ में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके बावजूद उसके नाम का इस्तेमाल कर अपराधी रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।
Wkt मौके से घटनाक्रम बताते हुए
दिनांक 18.09.25 को एक वादी द्वारा थाना सिहानी गेट पर तहरीर दी गई कि उनके डिलवरी नं0 पर 17.09.25 को व्हाट्सएप कॉल पर पैसे की मांग की गई तथा पैसे न देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई इस सूचना पर तत्काल थाना सिहानी गेट पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतू चार टीमों का गठन किया गया है घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जायेगा ।
बाइट- उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPreeti Tanwar
FollowSept 20, 2025 12:09:291
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 20, 2025 12:09:243
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 20, 2025 12:09:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 12:09:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 20, 2025 12:08:410
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 20, 2025 12:08:33Noida, Uttar Pradesh:श्रीनगर, पौडी गढ़वाली, (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां धारी देवी मंदिर के दर्शन किए।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 20, 2025 12:08:170
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 12:08:030
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 20, 2025 12:07:520
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 20, 2025 12:04:470
Report
RZRajnish zee
FollowSept 20, 2025 12:04:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 20, 2025 12:04:21Noida, Uttar Pradesh:श्रीनगर, पौडी गढ़वाली, (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां धारी देवी मंदिर के दर्शन किए।
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 20, 2025 12:03:34Noida, Uttar Pradesh:#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता बांसुरी स्वराज सफदरजंग अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में शामिल हुईं।\BSource -ANI\B
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 20, 2025 12:03:080
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 20, 2025 12:03:000
Report