Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoghar814112

देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में पुलिस पूजा रोकें, पुजारियों की आजीविका खतरे में

VRVikash Raut
Sept 20, 2025 10:36:56
Deoghar, Jharkhand
देवघर। एंकर। बाबा बैद्यनाथ धाम के सिंह द्वार पर शनिवार को तीर्थ पुरोहित दिवाकर कश्यप अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना पर बैठे। इस दौरान कई लोगों ने पहुंचकर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। दिवाकर कश्यप ने आरोप लगाया कि मंदिर में पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन और पूजा कराई जा रही है। यह व्यवस्था तीर्थ पुरोहितों की पारंपरिक आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। कश्यप ने कहा कि अन्य तीर्थ स्थलों के गर्भगृह में पुलिस की ड्यूटी नहीं रहती, मगर बाबा धाम में गर्भगृह के अंदर और बाहर दोनों जगह पुलिस तैनात है। यही नहीं, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को पूजार्चना करवाने का कार्य भी कर रहे हैं। इससे तीर्थ पुरोहितों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन शीघ्र ही इस व्यवस्था को बंद नहीं करता और गर्भगृह से पुलिस को नहीं हटाता, तो तीर्थ पुरोहित शांतिपूर्ण तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कश्यप का कहना है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि पुलिस द्वारा पूजा कराने की प्रक्रिया परंपरागत पुजारियों के अधिकारों को समाप्त कर रही है।धरना स्थल पर जुटे समर्थकों ने भी जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पुलिस को मंदिर के अंदर पूजा करवाने से रोका जाए और पारंपरिक व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि तीर्थ पुरोहितों की आजीविका और धार्मिक परंपरा सुरक्षित रह सके। बाइट : दिवाकर कश्यप
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Sept 20, 2025 12:21:18
Jaipur, Rajasthan: दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— कुंडा स्थित आमेर अग्निश्मन कार्यालय में सरकार की ओर से शहरी सेवा शिविर में लोगों का हंगामा,,,,,,,आमेर में भारी बारिश के के पानी से एक दर्जन कॉलोनियां व ढाणियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई,,,,,,जलभराव होने से मच्छर पनपने लगे,मौसमी बीमारियां का प्रकोप बढने लगा,,,,, इन सब परेशानियों से त्रस्त लोगों ने आज शहरी सेवा शिविर में हंगामा कर समस्याएं दुरस्त करने की मांग की,,,,,,शहरी सेवा शिविर में मौजूद हेरिटेज नगर निगम आयुक्त निधि पटेल ने अधिकारियों को भेजकर समस्या दुरस्त करने के निर्देश दिए तब जाकर लोग शांत हुए,,,,,स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून की बारिश के चलते मावठा सरोवर, सागर सरोवर और वन तालाब ओवरफ्लो होकर कुंडा के बढ़ान बाग, वेद नगर, हरे कृष्णा नगर, सांखला की ढाणी, खटिकों का मोहल्ला सहित एक दर्जन कालोनियों में एक महीने से बारिश के पानी की निकासी न होने और जलभराव से परेशानियां बढ गई है,,,,, कुंडा स्थित अग्नि शमन केंद्र पर आयोजिय शहरी सेवा शिविर के दौरान हेरिटेज नगर निगम आयुक्त निधि पटेल सहित उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया है,,,,,, जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के चलते निवासियों ने प्रशासन के सामने परेशानियां रखी,,,,,, लोगों ने बताया कि उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है,,,,,, प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया है,,,,, एक माह से निगम उपखण्ड अधिकार,पार्षद, विधायक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों का समस्या से अवगत करवाते आ रहे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया,,,,,, नगर निगम के एक्सईएन बहादुर सिंह ने मोके पर जाकर मौका स्थिति देखी,,,, इस दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि फायर स्टेशन के कार्यालय के नीचे स्थित नाला बंद पड़ा है,,,,, कुंडा—दिल्ली रोड पर वर्षो पुरानी पुलिया बनी थी उनको बंद कर दिया गया,,,,, वही खटिकों के मोहल्ले की नहर पूर्ण रूप से अवरुद्ध है,,,,, जिसके चलते ये पानी  नीचे इलाके रियायसी कॉलोनियों में जा रहा है,,,, एक्सईएन बहादुर सिंह का कहना है कि रेवेन्यू विभाग और नगर निगम पुराना रिकॉर्ड निकाल कर अवरुद्ध किए गए रास्तों व पुलिया को खुलवाया जाएगा,,,,,
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 20, 2025 12:21:09
Keonjhar, Odisha: ଆରୀୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ସନ୍ଦେହ ଜନକ ମୃତ୍ୟୁ। ଆରୀୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ସନ୍ଦେହ ଜନକ ମୃତ୍ୟୁ।କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଖଣିଜ କ୍ଷେତ୍ର ବଲାଣି ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ରେ ଥିବା ଆରିୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ କମ୍ପାନୀ ପରିସରରେ ସନ୍ଦେହ ଜନକ ମୃତ୍ୟୁ। ଯାହାକି ସୂଚନା ରହିଛି ଆରୀୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ ରେ ବିଗତ ପନ୍ଦର ବର୍ଷରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ କାର୍ଯ୍ୟରତ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ କମ୍ପାନୀ ପରିସରରେ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ଭାଇଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ କି ତାଙ୍କ ଭାଇଙ୍କ ସହ କିଛି ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଛି ଯାହା ଫଳରେ ତାଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ସେ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି। ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଆଜାଦ୍ ସାହୁ ନାମକ ବ୍ୟକ୍ତି ଆରୀୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ ରେ ମେକାନିକାଲ ୱେଲ୍ଡର ଭାବେ କମ୍ପାନୀରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ବେଳେ ସେ ବଲାଣି ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବଲାଣି ଶାନ୍ତି ନଗର ରେ ସପରିବାର ବାସ କରନ୍ତି, ଆରୀୟା କମ୍ପାନୀ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ କହିବା କଥା ଆଜାଦ୍ ମୂର୍ତ୍ତି ବିସର୍ଜନ ସମୟରେ ଡ୍ୟାନ୍ସ କରୁଥିବା ସମୟରେ ଟଳି ପଡିଲେ ତ ଆଉ କିଏ କୁହେ ସେ ସେ ଅନ୍ୟତ୍ର ପଡିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା କିନ୍ତୁ କିଏ କହୁଛି ସତ, ତାଙ୍କୁ ବଡ଼ବିଲ ଗୋଷ୍ଟି ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ଆରୀୟା ଆଇରନ ଆଣ୍ଡ ଷ୍ଟିଲ କମ୍ପାନୀ ର ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଯୋଗେ ନିଆ ଯାଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କୁ ଡାକ୍ତର ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଥିଲେ। ବାଇଟ
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Sept 20, 2025 12:20:48
Delhi, Delhi:त्योहारों से पहले दिल्ली पुलिस का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दी सुरक्षा की सीख लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में दिल्ली पुलिस का ‘EYES AND EARS’ कार्यक्रम आयोजित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को किया जागरूक दिल्ली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद, सुरक्षा व सतर्कता पर दी अहम जानकारी त्योहारी सीजन में सुरक्षा पर जोर, दिल्ली पुलिस का सिटी-वाइड आउटरीच कैंपेन शुरू साउथ ईस्ट जिले के आज लाजपत नगर मार्केट में त्योहारों का सीजन देखते हुए दिल्ली पुलिस के द्वारा दिल्ली के सभी मार्केट में सिटी वाइड पब्लिक आउटरेज कैंपेन चलाया गया वही इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के पीआरओ संजय त्यागी के साथ दिल्ली पुलिस की वरीय अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने बताया कि 2 दिन बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है ऐसे में दिल्ली पुलिस के द्वारा सभी जिले में सिटी वाइट पब्लिक आउटरेज कैंपेन चलाया जा रहा है इसके तहत मार्केट के सभी दुकानदारों और लोगों से जागरूक रहने को कहा जा रहा है अपने आसपास कोई संदेश वस्तु या कोई संदेश चेहरा मार्केट में घूमता हुआ दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना को दे साथ ही इसके लिए नंबर भी पुलिस के तरफ से दिया गया है जो 14547 या फिर 112 नंबर पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं.दिल्ली के लोग अपने त्यौहार को एंजॉय करते हुए सतर्कता भी रखें. बाइट...संजय त्यागी दिल्ली पुलिस पीआरओ bite : हेमंत तिवारी डीसीपी साउथ ईस्ट
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 20, 2025 12:20:00
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र साइबर क्राइम पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में साइबर ठगी करने के 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 47 कंप्यूटर सहित अन्य सामान किया बरामद, विदेश में बैठे लोगों से करते थे साइबर ठगी कुरुक्षेत्र:- साइबर क्राइम पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में साइबर ठगी करने के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 47 कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। और आरोपी विदेश में बैठे लोगों से साइबर ठगी करते थे। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र साइबर क्राइम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा में स्थित एक कॉल सेंटर पर रेड की थी। जिसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हैं जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे लोगों को यह अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों को उनके आका के द्वारा एक स्क्रिप्ट दी हुई थी और इस स्क्रिप्ट को पढ़कर यह लोगों से बातचीत करते थे। उन्होंने कहा कि इनका एक टीम लीडर भी है जिसको काबू करने के लिए एक टीम भी गठित कर दी गई है जो जल्द ही उनके टीम लीडर को भी गिरफ्तार कर लेगी। बाईट:-कुरुक्षेत्र एसपी नीतीश अग्रवाल
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Sept 20, 2025 12:19:29
Delhi, Delhi:दिल्ली सरोजनी नगर मार्किट मे ADL DCP अभिमन्यु पोसवाल SHO अतुल त्यागी ने दुकानदारों से खास मुलाक़ात की त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है मार्किट मे दिल्ली पुलिस हाई आलर्ट हो गईं है लोकेशन.... सरोजनी नगर मार्किट एंकर....साउथ वेस्ट दिल्ली मे ऐसिया की सबसे बडी सरोजिनी नगर मार्केट में"आँखें और कान" योजना के अंतर्गत सुरक्षा और संरक्षा पर आउटरीच अभियान पुलिस मे चलाया आगामी त्योहारों को देखते हुए, इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, दुकानदारों और बाज़ार संघों को सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से शॉपिंग प्लाज़ा और बाज़ारों में सतर्कता के बारे में जागरूक किया गया एडिशनल DCP अभिमन्यु पोसवाल SHO अतुल त्यागी ने सरोजनी मार्केट एसोसिएशन से मुलाकात की है हर दुकानदारों को सख्त संदेश दिया गया किरायेदार. दुकान नौकर पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराये अगर कोई संगठित व्यक्ति लगता है तुरंत पुलिस चौकी मे या फिर दिल्ली पुलिस को सूचना एडिशनल डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल ने कहा साउथ वेस्ट जिले की हर मार्किट मे पुलिस हाई अलर्ट हो गईं है जनता की सुरक्षा मे चपे चपे पर पुलिस का पहरा लगा है बाइट... अभिमन्यु पोसवाल एडिशनल डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली
2
comment0
Report
Sept 20, 2025 12:19:21
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 20, 2025 12:18:37
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के सबसे प्रमुख काछनगादी रस्म को विधि विधान के साथ रविवार को पूरा किया जाएगा। 10 साल की बच्ची पीहू दास कांटे के झूले पर लेटकर इस रस्म के तहत बस्तर दशहरा मनाने की अनुमति देगी, परंपराओं और मान्यताओं के मुताबिक आश्विन अमावस्या के दिन काछन देवी जिन्हें रण की देवी के रूप में भी जाना जाता है देवी के द्वारा ही बस्तर राज परिवार को दशहरा मनाने की अनुमति दी जाति है, पनका जाति की कुंवारी कन्या देवी के स्वरूप में इस परंपरा को निभाती रही है, पीछले 4 वर्षों से पीहू दास इस रस्म को देवी के रूप में पूरा करती है। माना जाता है कि इस दौरान देवी स्वयं उस बालिका में विराजमान होती हैं और दशहरे की शुरुआत का आदेश देती हैं। बाइट 1 - पीहू दास , काचन गादी रस्म निभाने वाली। बाइट 2 - गणेश दास मानिकपुरी, मुख्य पुजारी।
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Sept 20, 2025 12:18:05
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 20, 2025 12:17:44
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना में पुलिस महकमे ने बड़ा फेरबदल करते हुए 15 थानों में नए थानेदारों की तैनाती की है। जारी आदेश के मुताबिक, रविन्द्र कुमार को शास्त्रीनगर, संजीव कुमार को रामकृष्णा नगर और सदानंद शाह को फतुहा थाना का प्रभार दिया गया है। वहीं बलिराम देव सचिवालय, संजीव कुमार दीघा, सौरव कुमार कादरीगंज और रंजन कुमार हाथीदह थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी क्रम में कुणाल कुमार पंचमहला, रौशन कुमार समयागढ़, संजीव कुमार खुसरूपुर तथा सुमन कुमार पालीगंज में पदस्थापित किए गए हैं। इसके अलावा अमित कुमार सिंह गोपालपुर, अर्चना सिंह सालिमपुर, शुभम कुमार पचरुखिया और शशि भूषण सिंह रूपसपुर के नए थानेदार बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने यह बदलाव अपराध नियंत्रण और थानों में कामकाज की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। नए थानेदारों की तैनाती से आम लोगों को तेज और बेहतर पुलिस सेवा की उम्मीद है।
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Sept 20, 2025 12:17:37
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के चितरामो गिधानिया गांव से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी के कारण एक 28 वर्षीय युवक मनोज कुमार टुडू की सांप के डंस से मौत हो गई। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि सिस्टम की खामियों की दर्दनाक बानगी है।* *जहर से नहीं, सिस्टम की सुस्ती से गई जान- बीती रात मनोज कुमार टुडू जमीन पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, घर में चारपाई तक न होने की मजबूरी थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें लेकर तुरंत विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए, लेकिन गांव से अस्पताल तक पक्की सड़क का न होना, बरसात की वजह से कीचड़ और रास्ते में बहती उफनती नदी ये सब वजह बनी मौत का l byte sthaniya
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Sept 20, 2025 12:17:30
Bihar:ATTN:BIHAR DESK/20.09.2025 FROM:MADESH TIWARI/GOPALGANJ SLUG:2009_ZBJ_GOP_FOREST_R ANCHOR:-गोपालगंज के सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिषर में वन विभाग के द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से ईको पार्क का निर्माण कराया जायेगा जिसका आज वन पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने शिलान्यास किया आज शनिवार को दोपहर थावे वन परिषर में ईको पार्क का शिलान्यास किया गया मंत्री सुनील कुमार, व डीएम पवन सिन्हा ने पूजा अर्चना कर इको पार्क का शिलान्यास किया इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद रहे मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आज माँ थावे के परिषर में इको पार्क का शिलान्यास किया गया जो बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और खास कर उतर बिहार के लिए आकर्षण का केंद्र होगा 18 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जायेगा बाइट-सुनील कुमार, मंत्री,वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Sept 20, 2025 12:17:21
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर   खेत में चारा लाने गए पशुपालक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पशुओं के लिए चारा  खेत लाने गए पशुपालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के घर में कोहराम का माहौल है।मृतक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरुदियारा निवासी 55 वर्षीय किशोर यादव के रूप में हुई है। मृतक लंबे समय से पशुपालन का कार्य करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  ग्रामीण मनोज कुमार मनोहर ने बताया कि गंगा का पानी आने से खेतों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। रोज की तरह शनिवार को भी किशोर यादव चारा लाने वलीपुर पहुंचे थे। इसी दौरान खेतो में गिरी 440 बोल्ट की तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मृतक परिवार को मुआवजा और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। बाइट : ग्रामीण  वही जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव मृतक पशुपालक के परिजनों से मुलाक़ात करने के लिए सदर अस्तपताल पहुंचे और परिजनों को सान्त्वनाना दिया  
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Sept 20, 2025 12:17:09
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी कैश और जिंदा कारतूस बरामद SANJAY ARWAL ANC _अरवल जिले के मानिकपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ पटना के सहयोग से दो बड़े हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 7.65 एमएम के 99 जिंदा कारतूस, हॉकी बंदूक का बट और बॉडी के साथ करीब 5 लाख 84 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिथरा गांव निवासी अरेंज कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के रहने वाले रविरंजन कुमार को मांझियावां मोड़ पर कारतूस देने वाला था। टुनटुन शर्मा की निशानदेही पर उसके घर से भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद किए गए। इसके बाद एसटीएफ की मदद से रविरंजन को भी मांझियावां मोड़ से दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा। गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर थाना और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। मौके से 99 जिंदा कारतूस, हॉकी बंदूक का बट और बॉडी तथा 5 लाख 84 हजार से अधिक नकदी बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में कई अहम खुलासे की उम्मीद है। BYTE कृति कमल डीएसपी अरवल
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Sept 20, 2025 12:16:55
Saharanpur, Uttar Pradesh:Date....20.9.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor.. स्लग:-सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ऑपरेशन सिंदूर और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह जनमंच सभागार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूजीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शामिल हुए।दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए गए।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को समाज की सेवा से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा सांस्कृतिक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दिए गए इस प्रदर्शन ने दर्शाया कि नई पीढ़ी अब सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र उत्थान के महत्व को समझ रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति और अधिकारियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बाईट...प्रो विमला वाई वीसी बाईट... छात्राए
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top