Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kendujhar758001
मुख्यमंत्री ने Kendujhar के संଘାगर में द्वितीय क्षेत्रीय उद्भिद संपदा केंद्र की स्थापना की घोषणा
AMABHAYA MOHANTY
Oct 15, 2025 12:52:21
Keonjhar, Odisha
ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ, ଓଡ଼ିଶା ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ମାନସ ପ୍ରକଳ୍ପ କେନ୍ଦୁଝର ସାନଘାଗରାରେ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବ ରାଜ୍ୟର ଦ୍ୱିତୀୟ ଆଞ୍ଚଳିକ ଉଦଭିଦ ସମ୍ପଦ କେନ୍ଦ୍ର ଜଙ୍ଗଲ ବିଭାଗ ଓ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସହ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ କଲେ ଆଲୋଚନା ପ୍ରାୟ ୧୩୪ ଏକର ପରିମିତ ଅଞ୍ଚଳରେ ହେବ ପ୍ରତିଷ୍ଠା, ଦେଖିବାକୁ ମିଳିବ ଓଡ଼ିଶାରେ ଥିବା ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରଜାତିର ଅର୍କିଡ଼ ୨୦୨୭ ସୁଦ୍ଧା ସଂପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବ ପ୍ରକଳ୍ପ ଭୁବନେଶ୍ୱର ୧୪ ଅକ୍ଟୋବର ୨୦୨୫ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ଆଜି ଲୋକସେବା ଭବନ ଠାରେ କେନ୍ଦୁଝର ସାନଘାଗରାରେ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବାକୁ ଥିବା ନୂତନ ଆଞ୍ଚଳିକ ଉଦ୍ଭିଦ ସମ୍ପଦ କେନ୍ଦ୍ର (Regional Plant Resource Centre) ବିଷୟରେ ଜଙ୍ଗଲ, ପରିବେଶ ଏବଂ ଜଳବାୟୁ ପରିବਰ୍ତନ ବିଭାଗ ଏବଂ କେନ୍ଦୁଝର ପ୍ରଶାସନ ସହ ଆଲୋଚନା କରିଛନ୍ତି । ସୂଚନା ଯୋଗ୍ୟଯେ, ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କର ମାନସ ପ୍ରକଳପ ଭାବେବିକଶିତ ହେବାକୁଥିବା ଏହି କେନ୍ଦ୍ର ଓଡିଶାର ଦ୍ଵିତୀୟ ଆଞ୍ଚଳିକ ଉଦ୍ଭିଦ ସମ୍ପଦ କେନ୍ଦ୍ର ଭାବେ ସାନଘାଗରା ଠାରେ ପ୍ରାୟ ୧୪୪ ଏକର ପରିମିତ ଅଞ୍ଚଳରେ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବ। ଉକ୍ତ ବୈଠକରୁ ଜଣା ପଡିଛି ଯେ, ଏହି କେନ୍ଦ୍ର, ଜୈବ ବିବିଧତା ସଂରକ୍ଷଣ, କମ୍ୟୁନିଟି ସେଣ୍ଟର, ଇକୋ-ଟୁରିଜିମ ଏବଂ ଗବେଷଣା ଓ ଶିକ୍ଷା ର ବିକାଶ ପାଇଁ ନିର୍ମାଣ କରାଯିବ। ଏହି ସ୍ଥାନଟି ପ୍ରାକୃତିକ ଅଭିଜ୍ଞତା ଏବଂ ଥିମାଟିକ ଗାର୍ଡେନର ଅନୁଭୂତି ପ୍ରଦାନ କରିବ । ଏହି କେନ୍ଦ୍ରରେ ଓଡ଼ିଶାରେ ଥିବା ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରଜାତିର ଅର୍କିଡ଼ ଉପଲବ୍ଧ ହେବା ସହିତ ଗୋଲାପ, ବାଉଁଶ, କାକଟସ, ଜଙ୍ଗଲୀ ଫଳ ଇତ୍ୟାଦି ମଧ୍ୟ ସ୍ଥାନିତ ହୋଇ ଅଞ୍ଚଳର ଶୋଭା ମଣ୍ଡନ କରିବ । ଏହି କ୍ଷେତ୍ରକୁ ରାଜ୍ୟ ପର୍ୟଟନ ସ୍ଥଳ ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ କରିବା ପାଇଁ ଏହାକୁ ବର୍ଷ ତମାମ ପର୍ୟ୍ୟଟକ ଓ ଜନସାଧାରଣଙ୍କ ପାଇଁ ଖୋଲା ରଖିବାକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ । ଏହି ଅଂଚଳରେ ହାତୀ ଉପଦ୍ରବ ଅଧିକ ରହୁଥିବାରୁ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନକୁ ମଧ୍ୟ ଏହାର ଉଚିତ ପ୍ରତିକାର ପାଇଁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦେଇଥିଲେ ଏବଂ Deep trenches ଦ୍ୱାରା ମଣିଷ-ହାତୀଙ୍କର ସଂଘର୍ଷକୁ ରୋକିବା ପାଇଁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ । ଏହି ନୂତନ ନିର୍ମାଣ ଯୋଗୁଁ ସେହି ସ୍ଥାନ ଦେଇ ବହି ଯାଉଥିବା ମାଛକାନ୍ଦଣା ନଦୀର ଜଳ ଯେପରି ସବୁବେଳେ ଭରପୁର ରୁହେ ସେଥିପ୍ରତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଗୁରୁତ୍ୱାରୋପ କରିଥିଲେ । ଏହି କେନ୍ଦ୍ରରେ ଅର୍କିଡ୍ ସଂରକ୍ଷଣ ଏବଂ ପ୍ରଦର୍ଶନ କେନ୍ଦ୍ର, ପଦ୍ମ ଉଦ୍ୟାନ, ଜଙ୍ଗଲୀ ଖାଦ୍ୟଯୋଗ୍ୟ ଫଳ ଉଦ୍ୟାନ, ଫର୍ଣ୍ଣ ଉଦ୍ୟାନ, ଔଷଧୀୟ ଉଦ୍ଭିଦ ଉଦ୍ୟାନ, ଫୁଲ ବଜାର, ଛୋଟ ପିଲାଙ୍କ ଖେଳ ସ୍ଥାନନିର୍ମାଣ ହେବା ସହିତ ସମସ୍ତ ଆସବାବପତ୍ର ପାଇଁ ସ୍ଥାନୀୟ ପଥର ଏବଂ କାଠର ବ୍ୟବହାର କରାଯିବ । ଏହି ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ୨୦୨୭ ସୁଦ୍ଧା ସମାପ୍ତ ହେବ ବୋଲି ଆଲୋଚନାରୁ ଜଣାପଡିଛି । ଉକ୍ତ ବୈଠକରେ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବ ଶ୍ରୀ ମନୋଜ ଆହୁଜା, ଜଙ୍ଗଲ ବିଭାଗ ଅତିରିକ୍ତ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବ ଶ୍ରୀ ସତ୍ୟବ୍ରତ ସାହୁ, ପ୍ରମୁଖ ମୁଖ୍ୟ ବନ ସଂରକ୍ଷକ ଏବଂ ବନ ବାହିନୀର ମୁଖ୍ୟ ଶ୍ରୀ ସୁରେש ପନ୍ତ, ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ପ୍ରମୁଖ ଶାসନ ସଚିବ ଶ୍ରୀ ଶାଶ୍ୱତ ମିଶ୍ର ଏବଂ ଆଭାସୀ ମାଧ୍ୟମରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଶ୍ରୀ ବିଶାଳ ସିଂହ ଓ କେନ୍ଦୁଝର DFO ଧନରାଜ ହନୁମମନ୍ତ ଧାମଡେରେ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ ।
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Oct 15, 2025 15:04:08
Karauli, Rajasthan:जिला करौली स्मैक तस्करी के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 2020 में करौली में सामने आए स्मैक तस्करी के एक चर्चित मामले में न्यायालय ने करीब पाँच साल बाद कड़ा फैसला सुनाया है। विशिष्ट न्यायालय ने NDPS अधिनियम प्रकरण के तहत आरोपी प्रशांत बैरवा को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक रीतेश सारस्वत ने कहा कि मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर 30.51 ग्राम स्मैक बरामद की थी। लंबी सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और 43 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष मजबूती से रखा, जिन्हें न्यायालय ने पर्याप्त माना और आरोपी को दोषी करार दिया। 17 अगस्त 2020 को थाना कोतवाली करौली के तत्कालीन थानाधिकारी दिनेश चंद ने रीको एरिया, करौली से आरोपी प्रशांत बैरवा को पकड़ा था और उसके कब्जे से 30.51 ग्राम स्मैक जब्त की थी। न्यायाधीश माधवी दिनकर की अदालत में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष ने सभी तथ्यों और सबूतों का सफल परीक्षण करवाया। सभी साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी प्रशांत बैरवा को दोषी मानते हुए कठोर सजा निर्धारित की है.
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Oct 15, 2025 15:02:27
Noida, Uttar Pradesh:दीपोत्सव-2025 2 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड- इसबार दीपोत्सव में 2 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये जाएंगे,इसमे पहला 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज़्ज़वलन किया जाएगा दूसरा सरयू आरती में 2100 दीपदान करके आरती की जाएगी सरयू आरती में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं,संस्कृत विद्यालयों के छात्र रहेंगे व वालंटियर भी रहेंगे दीपोत्सव कार्यक्रम में इसबार कुछ नए प्रयोग भी किये जा रहे है,इसमे ड्रोन शो में इसबार 1100 ड्रोन उड़ाए जाएंगे,पिछली बार 500 ड्रोन के साथ शो किया गया था,इसबार 1100 ड्रोन 10 आकृतियां आसमान में उकेरेंगे AI क्राउड मैनेजमेंट- इसबार क्राउड मैनेजमेंट डेटा के लिए AI कैमरों के भी प्रयोग किया जाएगा,जिससे आने वाली भीड़ का हेड काउंट किया जा सकेगा स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी- इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह,ODOP और संस्कृति विभाग द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा,इसमे जनपद अयोध्या के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा इस बार दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Oct 15, 2025 15:01:02
Jaipur, Rajasthan:हनुमान बेनीवाल को घटिया मानसिकता का नेता क्यों कह गये मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आखिर क्यों कहा,हनुमान बताये वो किसके पैसे से हेलीकॉप्टर उड़ाते हैं मदन राठौड़ की पत्नी उषा कंवर को तबियत खराब होने के बाद पाली से हैलीकॉप्टर के जरिये जयपुर लाने का मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है हनुमान बेनीवाल के सवालों पर आज प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने करारा पलटवार किया बेनीवाल पर गुस्सा होते हुए मदन राठौड़ बोले,,, हनुमान बेनीवाल की संवेदनशीलता मर गई है हेलीकॉप्टर का बिल मेरी फैक्ट्री से चुकाया गया है हनुमान बेनीवाल चाहे कितने ही चुनाव क्यों न जीत गये हैँ पर उनकी मानसिकता घटिया है मेरी पत्नी की तबियत बेहद खराब थी उनकी जिंदगी बचाने के लिए उन्हें जयपुर लाया गया हेलीकॉप्टर का किराया मेरी पत्नी ने चुकाया है वो फैक्ट्री की मालिक है मदन राठौड़ बोले,बेनीवाल बताये,उनकी फैक्ट्री कहां चलती है,जिससे वो हैलीकॉप्टर में घूमते हैँ उन्होंने कहा,,हनुमान बेनीवाल बिलो द बेल्ट बात कर रहे हैं उनका कोई स्तर नहीं है इसलिए वो हमेशा इस तरह की बातें करते रहते हैं उनमें मानवीयता कहीं नहीं दिखती मैं 30 साल से इनकम टैक्स पे कर हूँ मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वो तीस साल से आयकर चुका रहे हैं फैक्ट्री से उन्हें आय होती है जिसका सारा ब्यौरा ऑन रिकॉर्ड है हनुमान बेनीवाल को सच्चाई का सामना करना चाहिए उनके जैसे नेता को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती डोटासरा,पायलट,गहलोत का मदन राठौड़ ने किया शु्क्रिया अपनी धर्मपत्नी की बीमारी में कुशलक्षेम पूछने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गोविंद डोटासरा,सचिन पायलट,अशोक गहलोत और टीकाराम जूली का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा,मुश्किल वक्त में इन नेताओं ने मेरी पत्नी के हाल चाल पूछे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, राजनेताओं के लिए रिश्ते महत्वपूर्ण होते हैँ
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 15, 2025 15:00:39
Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन चल रहा है गोपालगंज में आज एनडीए के 3 प्रत्याशी ने नामांकन किया वही Mahagathbandhan के 2 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखil किया. जिले के बैकुंठनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान मिंज स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया. डीसीएलआर सदर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया व अपने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि मैं एनडीए को धन्यवाद देता हूँ मुझे फिर से उम्मीदवार बनाया गया है मैं बैकुंठपुर की जनता से अपील करता हूँ कि देश में मोदी सरकार राज्य में एनडीए सरकार है तो बैकुंठपुर मे भी एनडीए रहना चाहिए तभी बैकुंठपुर का विकास हो पायेगा.
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 15, 2025 15:00:24
Nagaur, Rajasthan:नावां में जाट समाज का भव्य सम्मान समारोह, 500 प्रतिभाओं व 70 भामाशाहों का हुआ सम्मान कर्मा बाई सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुआ समारोह एंकर डिडवाना जिले के नावा शहर में करमा बाई सेवा संस्थान, जाट समाज की ओर से मेगा हाइवे स्थित पंचायत समिति परिसर के पास प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नावां उपखंड क्षेत्र की 500 प्रतिभाओं और 70 भामाशाहों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस ज्ञानाराम थालौड़ और पर्वतारोही गीता सामोता मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, आरएएस सोहन चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, प्राचार्य डॉ. वंदना चौधरी और सहायक अभियंता शांति जाखड़ शामिल रहे। जानकारी अनुसार समाज की प्रतिभाओं को मंच देकर सम्मानित करना ही संस्थान का उद्देश्य है। कई स्थानों पर देखा गया है उचित मंच नहीं मिलने के कारण देश में नाम रोशन करने का जज्बा रखने वाली प्रतिभाएं पिछड़ जाती है। जाट समाज का गौरव रहा है और तेजाजी महाराज का आशीर्वाद रहा है जिसके चलते आज नावा में ये भव्य आयोजन किया गया और इसमे प्रतिभाओं ओर भामाशाहों को सम्मान देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। अपने संबोधन में गीता सामोता ने कहा कि “सपनों को पूरा करने के लिए पहला कदम जरूरी होता है, रुकना नहीं चाहिए। हमें अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर कदम बढ़ाते हुए चलना चाहिए निश्चित ही सफलता हमारे कदम चूमेगी। हर सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने CISF में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा, जो देश के 56 वर्षों में पहली उपलब्धि है। जाट समाज की महिलाओं व लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे आकर अपना भाग्य आजमाना चाहिए। इस अवसर पर जाट समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन में संबोधन देकर समाज को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज हित में कार्य करने की बात कही। समाज के लोगो ने व अतिथियों ने इस भव्य कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया。
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 14:59:11
2
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 15, 2025 14:55:43
Nagaur, Rajasthan:जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर मो 9928382887 राजास के ग्रामीणों का विरोध, गोचर भूमि में डम्पिंग यार्ड बनाने पर फूटा गुस्सा SDM को ज्ञापन सोप कर की डंपिग यार्ड अन्य स्थान पर बनाने की मांग डंपिग यार्ड से ग्रामीणो सहित मवेशियों के लिए भी खड़ा हो जाएगा संकट .gobट डिडवाना जिले में नावा क्षेत्र के राजास गांव में गोचर भूमि पर बनाए जा रहे डम्पिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने बुधवार को नावा एसडीएम दिव्या सोनी को ज्ञापन सौंपकर इस कार्य को तुरंत रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर डम्पिंग यार्ड बनाया जा रहा है, वह गौशाला के सामने और जालेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने स्थित है। यह जगह वर्षों से गांव की गोचर भूमि के रूप में उपयोग में ली जा रही है, जहां पशु चारा खाने के लिए यहां विचरण करते हैं और लोग धार्मिक आयोजनों के लिए भी जुटते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिफाइनरी एसोसिएशन ने गोपनीय तरीके से इस भूमि को डम्पिंग यार्ड घोषित करवा लिया, जबकि उसी स्थान पर नरेगा के तहत बनी करीब 200 साल पुरानी नाड़ी (तालाब) भी है, जो गांव का प्रमुख जल स्रोत रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पवित्र और पर्यावरणीय रूप से महत्वपूर्ण स्थल पर डम्पिंग कार्य करना धार्मिक आस्था और पर्यावरण दोनों का खुला अपमान है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गोचर भूमि से डम्पिंग यार्ड निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top