Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003
MCOCA कोर्ट में छह गिरफ्तार, दीपक प्रमुख आरोपी
APAshwini Pandey
Feb 16, 2026 10:21:47
Mumbai, Maharashtra
आगरा, नोएडा, हरियाणा से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें MCOCA कोर्ट में आज पेश किया गया। इनमें दीपक मुख्य आरोपी बताया गया जिसने गोलियां चलाईं। लेकिन इनमें तीन ऐसे लोग हैं जिनका गुनाह से कोई सीधा संबंध नहीं था वे बस साथ थे उन्हें आरोपियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने रहने को घर दिया था क्योंकि इन लोगों ने कहा कि वह छुट्टी पर थे। आरोप है कि दीपक, सनी और सोनी घटना के वक्त साथ थे। जब वह फरार थे तब अन्य तीन लोगों ने उनकी मदद की ऐसा पुलिस का आरोप है। ऋतिक, विशाल, जतिन। जतिन ने ऑटो रिक्शा का Fare भरा था क्योंकि अन्य लोगों के पास पैसे नहीं थे। ऋतिक नोएडा का रहने वाला है। घटना के दिन दीपक, सनी, सोनी मुंबई में थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 16, 2026 11:53:18
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर एंकरअमृतनगर शिक्षा और स्वास्थ्य के संगम के साथ आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया बेरा में विकास की एक नई इबारत लिखी गई। सोमवार, 16 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत Sाइकिल वितरण एवं निःशुल्क टीकाकरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा की राह हुई आसान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती भागवत चौहान ने की। मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य कुन्दन सिंह एवं कैप्टन अमर सिंह की उपस्थिति में कक्षा 9 की 25 छात्राओं को चमचमाती साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से दमक उठे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चौहान ने कहा: "साइकिल सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि बालिकाओं के लिए आत्मनिर्भरता का साधन है। इससे घर से स्कूल की दूरी की बाधा समाप्त होगी और छात्राएं पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगी।" स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र इसी के साथ, विद्यालय में राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत एक विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाया गया। इसमें 9 माह से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को घातक बीमारियों से बचाव हेतु निःशुल्क टीके लगाए गए। चिकित्सा टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का टीकाकरण करवाया। समारोह में उपस्थित गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने सरकार की इन योजनाओं की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। विद्यालय प्रशासन और अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 16, 2026 11:52:49
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिलासपुर के अधिसूचित क्षेत्र में लगभग 18,770 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की अनुमानित कीमत 37.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। कालोनाइजर बिलासपुर के खसरा नंबर 100, 104 और 105 की जमीन पर अवैध रूप से घर और बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। प्राधिकरण ने इन सभी अवैध ढांचों को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए बिना निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने आम जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उनकी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसे
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 16, 2026 11:52:35
Bhiwani, Haryana:असाइनमेंट द्वारा मांगी गई 1970 school मान्यता रद्द वाली खबर भी Download link https://we.tl/t-OuG6ZcTLcT बाइट : जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह हांसी पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा ब्यान अपने चाचा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर दिया विवादित बयान ना नौ मण तेल होगा, न राधा नाचेगी जनता को समझ आया कि बिना सरकार के इतने खतरनाक अगर गलती से कलम नहीं नाई वाला ऑस्ट्रा(सेविंग )पकड़ेंगे तो क्या हश्र करेंगे 1970 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने पर बोले कहा यह बीजेपी तोड़ने एवं विभाजन करने में विश्वास रखने वाली सरकार प्रदेश में दो नाव एक तोड़ने वाली तो दूसरी जेजेपी पार्टी जोड़ने वाली पार्टी जनता को तय करना होगा किस नाव में सवार होना है जनता को 1970 निजी स्कूलों की लड़ाई हमारी पार्टी लड़ेगी अनिल विज की SP के साथ हुई बहस पर बोले चौटाला हरियाणा प्रदेश में अफसर शाही बेलगाम इस सरकार में मुख्यमंत्री की नहीं सुन रहे अधिकारी तो किसकी मानेंगे बात अनिल विज क्या है अधिकारियों के सामने अनिल विज पार्टी में मुख्यमंत्री से सीनियर नेता, बड़ों की इज्जत जरूरी चाहे नायब सैनी का हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने का दाव लग गया पार्टी को बनाने वाले सीनियर नेता को मान सम्मान नहीं , तो डूब मरना चाहिए कांग्रेस डूबा हुआ जहाज, जब इतने वोट मिलने के बाद भी हारने का कारण अंदर खाते एग्रीमेंट करके लोगों की भावना को बेचा 13 मार्च को जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला जी के जन्मदिवस पर की कार्यकर्ता मीटिंग हरियाणा जनचेतना दिवस को अबकी बार जिला हांसी में मनाने का निर्णय जेजेपी पार्टी का ऐतिहासिक व रिकार्ड तोड़ होगा यह आयोजन
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 16, 2026 11:52:02
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में सोमवार को किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YEIDA) के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान एकता संघ के नेतृत्व में प्रभावित किसान यमुना प्राधिकरण कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने प्राधिकरण के बाहर ही महापंचायत का आयोजन किया。 किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि यह प्रदर्शन आबादी के निस्तारण और रोजगार की मांग को लेकर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया, बल्कि उनकी आबादी की जमीन को जबरन अधिग्रहीत किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण ने कोई भौतिक सर्वेक्षण नहीं किया, बल्कि कागजों पर ही सर्वे कर लिया। सोरन प्रधान के अनुसार, वर्ष 2009 से लेकर 2026 तक आबादी का निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने अपने वादे पूरे नहीं किए, जिसके कारण उन्हें महापंचायत करनी पड़ी। प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो यह महापंचायत अनिश्चितकालीन धरने में बदल जाएगी。 वहीं, रुपेश वर्मा ने भी आबादी के निस्तारण में देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को धारा 10 के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि आबादी का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने इसे प्राधिकरण की कमी बताया। वर्मा ने जेवर एयरपोर्ट परियोजना में भूमि गंवाने वाले किसानों के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि किसानों को स्थायी रोजगार देने का वादा कहा गया था, लेकिन इसके बजाय ठेकेदार कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है, जिसे उन्होंने वादाखिलाफी बताया। यह महापंचायत इन्हीं प्रमुख मांगों को लेकर आयोजित की गई थी।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 16, 2026 11:51:41
Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर में बने हुए मौत के गड्ढे जगह जगह खुले है सीवर नालियों के ढक्कन एजेंसी को बड़े हादसे का इंतजार यूपी जनकपुरी रोहिणी के हादसे के बावजूद भी कोई सबक नहीं जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी की मौत के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी जगह जहां पर सीवर के गहरे नाले का काम चल रहा है वहां 8. Point safety की जाए लेकिन लगता है जनकपुरी हादसे के बाद और सीएम के निर्देशों की इन एजेंसीयों को कोई परवाह नहीं है क्योंकि तिलकनगर के इंडट्रीज एरिया में मारुति सर्विस सेंटर के पास सीवर और नालियों के ढक्कन खुले हुए हैं और सबसे बड़ी बात पुलिस बूथ के पास ही मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा खुला हुआ है। इस गड्ढे के पास ना लाईट है और ना ही बैरीकेट लगाए गए है जबकि सुभाष नगर मेट्रो होने के कारण लोगो का स्कूली बच्चों का और स्कूटी बाईक रिक्शा का आना जाना लगा रहता है और कभी भी लोग हादसे का शिकार हो सकते है। लेकिन इस सड़क पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है और यहां भी इंतजार हो रहा है हादसों का, इस सड़क पर सुभाष नगर से केशोपुर जाने वाला बड़ा नाला है और इसी नाले के ऊपर सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है और उससे थोड़ी दूरी पर नाले खुले में भी है और गड्ढे भी खुले में है।गड्ढों में गंदा पानी भी भरा हुआ है और गंदगी भरी पड़ी है। लेकिन नाले के दोनों तरफ कोई भी सुरक्षा घेरा नहीं है ।जगह-जगह खुले नाले जहां से पैदल लोग गुजरते हैं स्कूली बच्चे गुजरते हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।यूपी जनकपुरी रोहिणी में हादसे के बावजूद भी प्रशासन जागने का नाम नहीं ले रहा और बड़े हादसे का इंतजार है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 16, 2026 11:50:55
New Delhi, Delhi:फांसी घर वाले मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने अपना जवाब दिल्ली विधानसभा को भेजा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा सचिवालय की प्रिविलेज कमेटी को भेजे जवाब में 7 फरवरी 2026 के समन की प्राप्ति की पुष्टि की। समन में 16 फरवरी को शाम 3 बजे पेश होने को कहा गया था。 अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि जारी समन को दिल्ली हाई कोर्ट में रिट याचिका के जरिए चुनौती दी गई है और मामला अभी विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 21 फरवरी को तय है。 पत्र में 16 फरवरी के समन को अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया गया है और “फांसी घर” की प्रामाणिकता के मुद्दे पर टिप्पणी से इनकार किया गया है। इस विषय पर बुलावे को बेकार प्रक्रिया बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रिविलेज पावर सीमित दायरे में लागू होती है। हालांकि, कमेटी के सामने पेश होने की इच्छा जताई, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के कारण 16 फरवरी को उपस्थित नहीं हो पाए。 अरविंद केजरीवाल ने अपने लेटर के आखिर में तारीख भी मेंशन करी है कि अगर इनमें से किसी तारीख पर प्रिविलेज कमेटी उन्हें समान भेजे तो वह पेश हो सकते हैं जिसमें 2 मार्च 3 मार्च 6 मार्च आदि तारीख हैं
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 16, 2026 11:50:34
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी हाई पावर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने मंदिर के सेवायत परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ थाना वृंदावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई तहरीर में उन्होंने सेवायत अंकित गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी, महिला रेनू गोस्वामी सहित 15 अज्ञात महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश गोस्वामी के अनुसार, आरोपित महिलाएं उनके घर पहुंचीं और वहां मौजूद किराएदार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही जूते से मारने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटनाक्रम कॉरिडोर मामले को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। हाई पावर कमेटी के निर्देश पर शयनभोग शाखा से जुड़े सदस्य दिनेश गोस्वामी ने रविवार को जयपुर से सीओ सदर को व्हाट्सएप के माध्यम से तहरीर भेजी। उनका आरोप है कि गोस्वामी परिवार की महिलाएं उन्हें कॉरिडोर मामले से दूर रहने का दबाव बना रही हैं और विरोध न करने की धमकी दे रही हैं। फोन पर हुई बातचीत में दिनेश गोस्वामी ने बताया कि आरोपित महिलाएं कॉरिडोर विरोध के पर्चे बांट रही थीं। इसी दौरान वे अचानक उनसे घर में घुस आईं और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें और उनके यहां वर्षों से कार्यरत 60 वर्षीय महिला कर्मचारी चेतन को भी धमकाया। चेतन पिछले कई वर्षों से उनके घर पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि भय के कारण वह 17 फरवरी को प्रस्तावित हाई पावर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर नामजद दो पुरुष, एक महिला तथा 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना वृंदावन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 11:50:08
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मजगाई सरहसताल निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम नौगढ़ कस्बा बाजार में मेला देखने जा रहे थे। बरहवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुजीत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मार्ग सुनसान होने के कारण काफी देर तक घायल युवक पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में राहगीरों ने चीख-पुकार सुनकर गड्ढे के पास पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में देखा और तत्काल नौगढ़ थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल सुजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। वहां डॉ. सुनील सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 11:49:04
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर तहसील परिसर में कार्यरत अधिवक्ता महेशपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता महेशपाल ने सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को बिक्रेता रामसरन पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम मनहरिया, अपने पुत्र राजू के साथ तहसील पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी ग्राम कुरैया खुर्द कलां स्थित भूमि गाटा संख्या 45 का बैनामा क्रेता अनीता देवी पत्नी सोनू, निवासी ग्राम मनहरिया के पक्ष में विधिवत पंजीकृत कराया। शिकायत के अनुसार उसी दिन रात करीब 8 बजकर 21 मिनट पर अधिवक्ता महेशपाल के पास फोन आया और बैनामा के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने बैनामा क्यों करवाया और तहसील में आकर गोली मार देने की धमकी दी। साथ ही अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता संजय पांडे ने कहा कि अभी रामपुर का मामला शांत नहीं हुआ और अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब पूरनपुर अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 16, 2026 11:46:36
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Feb 16, 2026 11:46:20
Prayagraj, Uttar Pradesh:किन्नर शंकराचार्य को लेकर अखाड़े के साधु संतों में नाराजगी, संतो ने कहा सनातन धर्म और संस्कृति का उपहास बनाने का किया जा रहा प्रयास, अखाड़े के संतों ने कहा आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के अलावा कोई भी शंकराचार्य स्वीकार नहीं, किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी ने विरोध करने वाले संतों को शास्त्रार्थ की दी चुनौती。 हिमांगी सखी को किन्नर शंकराचार्य बनाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। अखाड़ों के साधु संतों ने किन्नर शंकराचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखाड़ों के साधु संतों का कहना है कि धर्म और सनातन संस्कृति का मजाक बनाए जाने की यह कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जगद्गुरु शांडिल्य महाराज का कहना है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने चार दिशाओं में चार पीठे स्थापित की थी, जिन पर परंपरागत तरीके से चार शंकराचार्य बनाए गए। इसके अलावा अन्य जितने भी स्वयंभू शंकराचार्य हैं वह न सिर्फ धर्म का नुकसान कर रहे हैं बल्कि सनातन संस्कृति का भी मखौल उड़ाने का काम कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में किन्नर समुदाय से शंकराचार्य बनाया जाना और भी हतप्रभ करने वाला है। वहीं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी का कहना है कि जिस तरीके से नए किन्नर शंकराचार्य की ताजपोशी की गई है यह आने वाले दिनों में धर्म और संस्कृति के साथ परंपरा को भी नुकसान पहुंचाएगी। वही आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद का कहना है कि हिंदू धर्म और संस्कृति का उपहास उड़ाने की कोशिश की गई है। किन्नर संत तो स्वीकार है, लेकिन शंकराचार्य किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है, क्योंकि आदि गुरु शंकराचार्य जी ने सिर्फ चार पीठे स्थापित की हैं, उनके अलावा कोई अन्य पीठ किसी कीमत पर धर्म और संस्कृति को मान्य नहीं है। स्वामी प्रकाशानंद का कहना है कि शंकराचार्य से सर्वोच्च कोई भी पद सनातन धर्म में नहीं है, इसलिए आज अगर आज किन्नर समुदाय से शंकराचार्य बनाया जाएगा तो भविष्य में इसके और भी दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कोई भी अपने आप को आकर दलित, पिछड़ा या अन्य समुदाय के नाम पर नए-नए स्वयंभू शंकराचार्य बनाने का प्रयास करेगा。 हालांकि किन्नर शंकराचार्य बनाए जाने के बाद हिमांगी सखी का कहना है कि शंकराचार्य की चार पीठों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह किन्नर समुदाय से आती है, किन्नर समुदाय तृतीय लिंग है, किन्नर समुदाय उपदेवताओं की श्रेणी में आता है, अभी तक किन्नर समुदाय के हितों को लेकर कोई काम नहीं किया गया। जिसके चलते लगातार किन्नरो का धर्मांतरण किया गया। मुस्लिम और ईसाई धर्म में बड़ी संख्या में हिंदू किन्नर जा चुके हैं, ऐसे में उनके घर वापसी को लेकर यह पहल की गई है। किन्नर शंकराचार्य देशभर में किन्नरों के हो रहे धर्मांतरण जैसे मामलों को रोकने का प्रयास करेंगे, और इसमें जो लोग भी व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। हिमांगी सखी ने सीधे तौर पर उनके नियुक्ति पर सवाल उठाने वालों को शास्त्रार्थ की भी चुनौती दे दी है。 बताता कि रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल में एक धार्मिक अनुष्ठान में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कथा वाचक हिमांगी सखी को विधिवत् वैदिक परंपरा के अनुसार किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किन्नर संत और महंत भी पट्टा अभिषेक में शामिल हुए, कई किन्नरों की घर वापसी भी कराई गई। इसके बाद से किन्नर शंकराचार्य को लेकर अखाड़ों के साधु संतों के साथ ही हिंदू धर्म गुरुओं के बयान सामने आने लगे हैं।एक स्वर में ज्यादातर साधु संत और अखाड़ों के महंत और महामंडलेश्वर भी किन्नर शंकराचार्य की नियुक्ति को लेकर सख्त ऐतराज जता रहे हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 16, 2026 11:45:24
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर मण्डावा रोड गोचर भूमि की गलत रजिस्ट्री बनाये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में आज फतेहपुर शहर के बाजार पूरी तरह बंद रखे गए है। शहर के मुख्य बाजार हलवाई पट्टी के पास अमृत नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महन्त नरहरीनाथ महाराज सहित संतो के सानिध्य मे आम सभा का आयोजन किया गया। सभा मे वक्ताओं ने गोचर भूमि को मुक्त करवाने का आह्वान करते हुए गोचर भूमि की गई रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की गई। सभा मे पालवास आश्रम के चन्द्रमादास महाराज, संत निश्चल नाथ महाराज, फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा, पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया सहित अनेक संतो एवं जन प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। सभा मे सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। फतेहपुर बंद के दौरान शहर का मुख्य बाजार, सब्जी मण्डी, बस स्टेण्ड, सकडी गली मार्ग सहित अन्य स्थानों व बाजारों माकेट में दुकाने, हाथ ठेला, चाय पानी की दुकाने बंद हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top