Back
बांके बिहारी हाई पावर कमेटी सदस्य के खिलाफ सेवायत परिवार पर धमकी का मामला दर्ज
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 16, 2026 11:50:34
Mathura, Uttar Pradesh
बांके बिहारी हाई पावर कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने मंदिर के सेवायत परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ थाना वृंदावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई तहरीर में उन्होंने सेवायत अंकित गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी, महिला रेनू गोस्वामी सहित 15 अज्ञात महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिनेश गोस्वामी के अनुसार, आरोपित महिलाएं उनके घर पहुंचीं और वहां मौजूद किराएदार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही जूते से मारने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटनाक्रम कॉरिडोर मामले को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। हाई पावर कमेटी के निर्देश पर शयनभोग शाखा से जुड़े सदस्य दिनेश गोस्वामी ने रविवार को जयपुर से सीओ सदर को व्हाट्सएप के माध्यम से तहरीर भेजी। उनका आरोप है कि गोस्वामी परिवार की महिलाएं उन्हें कॉरिडोर मामले से दूर रहने का दबाव बना रही हैं और विरोध न करने की धमकी दे रही हैं।
फोन पर हुई बातचीत में दिनेश गोस्वामी ने बताया कि आरोपित महिलाएं कॉरिडोर विरोध के पर्चे बांट रही थीं। इसी दौरान वे अचानक उनसे घर में घुस आईं और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें और उनके यहां वर्षों से कार्यरत 60 वर्षीय महिला कर्मचारी चेतन को भी धमकाया। चेतन पिछले कई वर्षों से उनके घर पर कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि भय के कारण वह 17 फरवरी को प्रस्तावित हाई पावर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर नामजद दो पुरुष, एक महिला तथा 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना वृंदावन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:21:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 16, 2026 13:21:42Saharanpur, Uttar Pradesh:मेरठ में करीब तीन दशक से अवैध तरीके से रह रही पाकिस्तानी महिला पर पुलिस ने शिकंजा कसा है
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आईबी और इंटेलीजेंस महिला से पूछताछ करने में जुटी हैं
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 16, 2026 13:21:240
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 16, 2026 13:21:070
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 16, 2026 13:20:470
Report
MSManish Singh
FollowFeb 16, 2026 13:20:070
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:19:490
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 16, 2026 13:19:050
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 16, 2026 13:18:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 13:18:270
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 16, 2026 13:18:080
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 16, 2026 13:17:510
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 13:16:590
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 13:16:420
Report