Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003
Reliance LPG उत्पादन बढ़ाकर घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए
APAshwini Pandey
Mar 10, 2026 18:15:14
Mumbai, Maharashtra
Reliance MEDIA STATEMENT At a time when global energy markets are experiencing volatility, ensuring uninterrupted access to essential fuels for Indian households remains a national priority. Reliance Industries is taking proactive steps and in line with the Government guidelines, to maximize LPG production from our refining and petrochemicals complexes at Jamnagar — the world’s largest integrated refining hub. Our teams are working around the clock to optimize refinery operations and enhance LPG output so that supplies to the domestic market remain stable and reliable. At the same time, natural gas produced from the KG-D6 Basin will be diverted to support supply to priority sectors, in line with national energy priorities and Government guidelines. For Reliance, India’s energy security and the well-being of millions of Indian families always come first. We will continue to work closely with the Government of India and remain fully compliant with all national guidelines and allocation priorities, ensuring that energy supplies reach the sectors and communities that need them the most. As always, Reliance will stand firmly with the nation in its time of need. In times of global uncertainty, we remain committed to doing everything possible to support India’s energy security and ensure reliable access to essential fuels for the country.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 10, 2026 19:25:19
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बाइक की घटना अंजाम देने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की मोटर साइकिलें लेकर अभियुक्तगण पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट में मोटर साइकिलों के सौदा करने के लिये खडे हुये हैं, उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई रोड खाली प्लाट से पहले पहुँचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं । जिनकी पहचान 01 ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद एव 02. अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त किये गये 02 तमंचा 315 बोर व 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर मय 03 मोटर साइकिल व 02 मोबाइल बरामद हुए हैं । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि मोटर साइकिल लूट में हमारे साथ 1. सौरभ पुत्र ऊदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद 2. विक्रम पुत्र पम्मी निवासी ग्राम सकरौली जिला एटा 3. अर्जुन उर्फ पूर्वी उर्फ रौकी पुत्र एवरन सिंह निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद थाना नारखी द्वारा की गई कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सौरभ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है विक्रम और अर्जुन अभी फरार हैं पुलिस लगातार इन दोनों को पकड़ने के लिए ‌ दबिश दे रही है
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 10, 2026 19:00:29
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मिली रेलमंत्री की मंजूरी विदेश राज्यमंत्री और कैसरगंज सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने दी चलाने की मंजूरी, COVID काल में बंद हो गई थी गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 55061 व 55062 की अनुमति। अतुल कुमार यादव/गोंडा- gोंडा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलवे मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही यह ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह द्वारा इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के चलने से गोंडा, मनकापुर और करनैलगंज क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इसको ले कर अब रेल मंत्री ने गोंडा और कैसरगंज सांसद को पत्र लिखकर जानकारी दी है। दरअसल बीते दिनों गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही दोनों लोगों द्वारा ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेल मंत्री वैष्णव से पत्राचार भी किया गया था। रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, ‘गोंडा से लखनऊ के मध्य पैसेंजर रेलगाड़ी परिचालन के संबंध में अपने दिनांक 5 जनवरी 2026 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल, लखनऊ पैसेंजर के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।’ गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से आम जनता की यात्रा का एक सस्ता और सुलभ साधन रही है। कोरोना काल में इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इस वजह से गोंडा, करनैलगंज, कैथौला, मैजापुर जैसे छोटे स्टेशन स्टेशनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय दोनों सांसदों ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रेन को दोबारा शुरू करवाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर के दोबारा परिचालन से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों जैसे छात्रों, वकीलों, किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गोंडा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 19:00:16
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका रियाबडी नगरपालिका रियाबडी अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे नगरपालिका रियाबडी ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे रियाबडी नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 18:46:30
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका कुचेरा नगरपालिका कुचेरा अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व निवर्तमान अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे नगरपालिका कुचेरा ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे कुचेरा नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही शहर के सौदर्यकरण के लिए भैरव पार्क, इंडोर स्टेडियम, एम आर एफ प्लांट, शहर के दोनो तरफ स्वागत द्वार, सुखे कचरे का मैकेनिकल रूप से निस्तारण सहित अनेको विकास कार्य करवाये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 10, 2026 18:46:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी एंकर-ईमेल के जरिये राजस्थान के पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कंप मच गया, मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस, DST टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन-फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एवं सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी ली. इस दौरान पुलिस, DST टीम एवं बम निरोधक दस्ता ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली, लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर पुलिस एवं डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 10, 2026 18:45:45
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 18:34:53
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा और शमनीय आपराधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को लंबी और जटिल अदालती प्रक्रिया से राहत दिलाना है। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 18:31:22
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा है। कठवा मोड़ इलाके में स्थित श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। दरअसल पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस होटल में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं आते हैं और यहां अवैध गतिविधियों का संचालन किया जाता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नोनहरा पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अंदर बने कमरों की तलाशी ली, जो छोटे-छोटे केबिन की तरह बनाए गए थे और पर्दों से ढके हुए थे। जांच के दौरान कमरों में बिस्तर अस्त-व्यस्त मिले और मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने होटल के प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि होटल में आने वाले ग्राहकों को घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते थे और इसके लिए 1000 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे। कार्रवाई के दौरान होटल के दस्तावेजों में भी कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि इस होटल को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल होटल प्रबंधक के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 10, 2026 18:31:03
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में मंगलवार की शाम 6:00 बजे एक 23 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हमला करने वाला युवक इसी गांव में अपने मामा के घर शादी में आया था। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। मामला जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे का है। नादेपार चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान पर मंगनवार शाम 6 बजे नादेपार निवासी शिवम अपने पिता इंद्रेश सबलू के पास कुछ काम के लिए आया था और उसके पिता और वह कही जाने के लिए कार से निकले थे। पिता इंद्रेश शिवम को कार लाने का कह कर पैदल कुछ दूर आगे बढ़ गए। मृतक के पिता ने बताया कि उनके पड़ोस में कल होने वाली शादी में कुछ दिन से अपने मामा के घर आए जिस जिले के मिश्रौलीया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी Prince Verma ने हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। उनका बेटा शिवम यह पूछते हुए निकला कि शीशा क्यों तोड़ा। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता Prince ने चाकू से शिवम पर हमला कर दिया। चाकू उसके गले पर लगा। Prince घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। लोग घायल शिवम को लेकर स्थानीय डॉक्टर और जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही शिवम की मौत हो गई। पिता इंद्रेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व Prince और उनके बेटे की किसी बात पर कहासुनी हुई थी। आरोपी Prince के रिश्तेदार, पड़ोसी और लोगों ने मामला वहीं खत्म कर दिया था। अब फिर Prince ने ऐसा क्यों किया यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि आज शाम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मुआयना और परिजनों की तहरीर और चश्मदीदों के बयान पर आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 10, 2026 18:30:22
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बालिका सुधार गृह से तीन बालिकाएं फरार हो गई हैं. फरार होने से पहले बालिकाओं ने सुधार गृह की वार्डन के साथ मारपीट भी की और चाबी छीनकर मौके से भाग निकलीं. मामला मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर स्थित बालिका सुधार गृह का है. बताया जा रहा है कि यहां रह रही तीन बालिकाओं ने मिलकर पहले वार्डन पर हमला कर दिया. इस दौरान एक बालिका ने वार्डन की गर्दन दबा दी, जबकि दूसरी ने उसके हाथ को काट लिया और मारपीट करते हुए चाबी छीन ली. इसके बाद तीनों बालिकाएं सुधार गृह का गेट खोलकर मौके से फरार हो गईं. घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वार्डन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार बालिकाओं की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस कब तक इन तीनों को पकड़ पाती है.
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 18:29:35
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नारखी और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक लूट करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली जिला ट्रामा सेंटर भर्ती कराया उपचार चल रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा एसआर वाँछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस टीम को मुखबिरखास से सूचना मिली कि लूट की घटना कारित करने वाला संदिग्ध व्यक्ति बैंदी की पुलिया की तरफ बाइक से आ रहा है सूचना पर तत्काल एसओजी व थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा बैंदी की पुलिया के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देख पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया । संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख फायर कर दिया जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी । मुठभेड के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में व्यक्ति द्वारा अपना नाम सौरभ सिंह पुत्र उदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद बताया गया । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा गया जिला अस्पताल । अभियुक्त सौरभ से लूटी गयी एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर (UP 83 BC 6554) 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को कपावली क्षेत्र में चौराहे पर एक बाइक की लूट को अंजाम दिया जिसका थाना नारखी में लूट का मामला दर्ज किया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीम का गठन किया गया आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 18:28:55
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब प्रसाद ग्रहण कर घर लौट रहे एक युवक को दबंग ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मामले में एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि आपसी रंजिश में विशाल नाम के युवक को कल देर शाम में गोली लगी है। जिससे वो घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। गोली से घायल विशाल यादव कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था। गोली कांड मामले में घायल के पिता की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। वहीं घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन चल रहा था और सोमवार को उसकी पूर्णाहुति थी। इसी दौरान गांव निवासी 23 वर्षीय विशाल यादव प्रसाद ग्रहण कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही गोल्डेश यादव ने राइस मिल के पास विशाल को घेर लिया और उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज गाजीपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता रामाश्रय यादव का आरोप है कि उनके बेटे और आरोपी के बीच पहले से रंजिश चल रही थी, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब रामाश्रय यादव घर से बाहर निकले तो आरोपी ने उन पर भी फायरिंग कर दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ जंगीपुर थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top