Back
राष्ट्रपति के आगमन के साथ त्रिकोणीय क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापना का सपना ध्वजांकित
KJKamran Jalili
Dec 30, 2025 08:38:15
Ranchi, Jharkhand
अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति झारखंड के गवर्नर सन्तोष गंगवार छत्तीसगढ़ के गवर्नर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव् भी मोजूद आयोजक शिव शंकर उराँव भी रहे मौजूद मंच पर राष्ट्रपति महोदया सहित सभी विशिष्ट अतिथि मंचासीन। राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन। शिव शंकर उराँव... राष्ट्रपति और सभी अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय कार्तिक उराँव का सपना है विश्वविद्यालय की स्थापना आज राष्ट्रपति का गुमला आगमन उत्साह करने वाला हर वर्ष इस समारोह को मनाया जाता है ,झारखंड छत्तीसगढ़ और ओडिसा के त्रिकोण में विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना है देश में राष्ट्रपिता के नाम पर सभी महात्मा गांधी को याद करते हैं आदिवासी और सदान समुदाय, राष्ट्रपति को राष्ट्र माता के तौर पर सम्मानित करने चाहते है संस्कृति परमपरा धरोहर को हम मज़बूत करना चाहते हैं हम शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी आकाश छूए यह विश्विद्यालय की परिकल्पना कार्तिक उराँव ने की थी,दिल्ली मद 1981 में प्रस्ताव रखा गया था स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समक्ष प्रस्ताव रखा था जनजाति और सदान समाज के लिए विश्वस्तरीय विश्विद्यालय की स्थम्पना का प्रस्ताव 1229.52 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी,21 जनवरी 1981 शिलान्यास की तारीख तय थी लेकिन यही हो पाया आने वाले समय मे कार्तिक उराँव को भारत रत्न मिले बाइट....शिव शंकर उराँव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संबोधन शुरू। ‘धरती आबा बिरसा मुंडा’ और ‘पंखराज साहेब’ की जयकार के साथ मुख्यमंत्री ने अपना भाषण आरम्भ किया। “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा— भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चिन्हित किया गया है। छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि माननीय राष्ट्रपति महोदया स्वयं इस जनजातीय गौरव से जुड़े आयोजन में पधारी हैं। आज उनका मार्गदर्शन और संबोधन हम सभी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा— यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि इस आयोजन में उपस्थित हैं।” बाइट....छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का भाषण राज्यपाल ने कहा—योगदान के बाद से यहाँ के लोगों को जागरूक करना, आमजन के हितों में काम करना और लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही है। स्वावलंबन से जुड़कर यहाँ के लोगों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। राज्यपाल ने कहा—झारखंड की लगभग तीन करोड़ आबादी में करीब 28 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति हैं। सरकारी योजनाओं का प्राथमिक लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचना चाहिए—यही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के विचार को याद करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। बाइट....राज्यपाल संतोष गंगवार कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति महोदया का संबोधन राष्ट्रपति ने कहा—आप सभी के उत्साह से यहाँ का वातावरण अत्यंत जीवंत और ऊर्जा से भरपूर हो गया है। “राष्ट्रपति महोदया ने कहा—झारखंड के राज्यपाल के रूप में यहाँ का अनुभव मेरे लिए अत्यंत स्मरणीय रहा है। मुझे छह वर्ष से अधिक समय तक राज्यपाल के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। राष्ट्रपत महोदया ने कहा—मेरा आशीर्वाद आप सभी के साथ है। कार्तिक उराँव जी जनजातीय गौरव और भारत के गौरव थे, वे माटी से जुड़े हुए थे और शिक्षा के प्रसार को उन्होंने विशेष महत्व दिया। यहीं विश्वविद्यालय का जो सपना देखा गया, उस स्वप्न की स्मृति में इतनी भव्य जतरा का आयोजन अपने आप में बड़ी बात है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा आदिवासी समुदाय की सहभागिता इस संकल्प को और मजबूत करती है। शिक्षा से जुड़े इस स्वप्न को पूरा करने में सबका योगदान आवश्यक है— और मैं अपने स्तर से भी हर संभव प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति ने कहा— आदिवासी समाज के बहुत से लोग आज भी निचले स्तर का जीवन जीने को मजबूर हैं, कई परिवार जमीन पर सोते हैं। उन्हें शिक्षा, स्कूल, पक्का घर, जमीन और सभी बुनियादी सुविधाएँ मिशन मोड में उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जतरा टाना की धरती से जुड़ी सरलता और सादगी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सम्मान के साथ विकास का रास्ता दिखाना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रपति महोदय ने कहा—हममें से कोई राज्यपाल बना, कोई मुख्यमंत्री बना, कोई राष्ट्रपति के पद तक पहुँचा। लेकिन हम सबका फर्ज है कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर सोचें, सटीक प्रयास करें, उनमें जागरूकता लाएँ और उन्हें आगे बढ़ाने का ईमानदार प्रयास करें। उन्होंने कहा की पढ़े-लिखे लोगों को अपने गाँव लौटकर वहाँ के विकास में योगदान देना होगा। उन्होंने 1971 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त परमवीर अल्बर्ट एक्का का पुण्य स्मरण किया। राष्ट्रपति ने अल्बर्ट एक्का के सम्मान में जारी डाक टिकट तथा जिले के एक प्रखंड का नाम उनके नाम पर किए जाने का भी उल्लेख किया। राष्ट्रपति ने कहा— राष्ट्रपति भवन में देश के सभी 21 परमवीर चक्र विजेताओं की सूची प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है, ताकि आने वाले सभी राष्ट्रपति उन से अवगत हों और श्रद्धा के साथ उन्हें नमन कर सकें। राष्ट्रपति महोदया ने कह कि यह क्षेत्र अभावों के बावजूद खेल-कूद में गहरी प्रतिभा और प्रभाव रखता है। ऐसे होनहार बच्चों को पहचान कर प्रेरित करना और आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय कला और परंपरा को सम्मान देते हुए सोहराई, ओड़िया और मधुबनी जैसी पेंटिंग्स को राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है। राष्ट्रपत महोदया ने कहा— स्थानीय कलाकृतियों को आगे बढ़ाना और स्वावलंबन के माध्यम से महिलाओं व पुरुषों को सशक्त बनाना आवश्यक है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें सबका सहयोग और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है। जनजातीय समाज के सभी लोग शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, यह शुभकामनाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बाइट... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PCPartha Chowdhury
FollowDec 30, 2025 09:57:110
Report
BSBarun Sengupta
FollowDec 30, 2025 09:56:280
Report
0
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowDec 30, 2025 09:53:020
Report
ADAnup Das
FollowDec 30, 2025 09:51:26Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস
ডিজিটাল এর জন্য স্বামী মারা যাবার পর কলকাতা রাজারহাটে থাকেন একমাত্র মেয়ের কাছে, নোটিশ পেয়ে ছুটে আসেন হেয়ারিং সেন্টারে।
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 30, 2025 09:51:140
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 30, 2025 09:50:590
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 30, 2025 09:50:240
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 30, 2025 09:50:080
Report
1
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 30, 2025 09:48:590
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 30, 2025 09:48:330
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 30, 2025 09:48:200
Report