Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड के 25 साल: विकास के पथ पर रजत जयंती का उत्सव
KCKumar Chandan
Nov 15, 2025 12:00:18
Ranchi, Jharkhand
रांची झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड सरकार इसे रजत पर्व के रुप में मना रही है । झारखंड गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर अनंत संभावनाओं की थीम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर , मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यसचिव अविनाश कुमार ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती और राज्य गठन के 25 वर्ष की यात्रा में कई पड़ाव आए हैं मुख्यमंत्री मैया सम्मान यात्रा मील का पत्थर साबित हुआ है। इसके साथ कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज लगभग 6 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा, आज का दिन झारखंड और झारखंड वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन। स्थापना दिवस के 25 साल पूरे हो चुके हैं। सभी वीर नायकों को नमन करता हूं। इस स्थापना दिवस में उत्साह के साथ मेरे मन में सन्नाटा भी है , इस मंच पर हमारे बीच शिबू सोरेन नहीं हैं। ये थोड़ा समय लगेगा इससे भी उबरेगें । हमारे मार्गदर्शक, इस राज्य के निर्माता शिबू सोरेन का बलिदान त्याग , लंबी यात्रा , यहां के लोगों को बचाने की कवायद शायद ही झारखंड वासी भूल पाएंगे। राज्य जयंती पर इकट्ठा जरुर हुए हैं पर इस बात को नहीं भूलना चाहिए इस राज्य के लिए कितना संघर्ष और बलिदान हुआ है। अनगिनत वीर सपूतों को इस मिट्टी ने जन्म दिया जिसके कारण आज हमें एक अलग पहचान मिला। यहां का झारखंडी और आदिवासी मूलवासी सर उठा कर झड़ा हो सके और गर्व से झारखंडी कह सके। अब बड़ी दायित्व नई पीढ़ियों पर है चाहे सरकार के कंधे पर हो या यहां के किसान नौजवान के कंधे पर हो। इस राज्य के विकास के लिए योगदान देना होगा। ये 25 साल नहीं अगला 25 साल में झारखंड कैसा होगा उसकी तैयारी में हम जुडें। इस प्रदेश ने देश को बहुत कुछ दिया है और शायद ही ऐसा कोई प्रदेश हो। दुनिया में देश की जो पहचान बनी है झारखंड की बड़ी भूमिका है। आज सिर्फ खनिज संपदा नहीं श्रम बल भी दिया है । हमें भी उम्मीद है देश इस राज्य को भी उतना ही सम्मान और अधिकार दे, जिसके हम हकदार हैं। आज हमारे हक और अधिकार अलग तरीके का है। देश में संघीय ढांचे के रुप में सरकार चलती है। कई विषयों से जुड़ा है। विकसित देश तभी होगा जब विकसित राज्य होगा, विकसित राज्य तभी होगा जब गांव सशक्त होगा। सिर्फ हम खनिज संपदा से भरे नहीं , प्राकृतिक संसाधन भी हमारे पास है। भगवान ने हमें कई तरीके से नवाजा है। हमारी सरकार खनिज संपदा से अलग हट कर राज्य को एक दिशा देने का प्रयास कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर दिन नया आयाम जोड़ा जा रहा है। आज हमारे बच्चे सिर्फ स्कूल में टॉप नहीं कर रहे खेल की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में भी बदलाव दिख रहा है। झारखंड के लंबे संघर्ष का इतिहास है। वीरों के सपने को धरातल पर उतरना है, वीर हमारे प्रेरणा हैं, वो हमें पहचान और ताकत देते हैं। आज प्राकृतिक संतुलन बनाते हुए राज्य का समग्र विकास कैसे हो, जल्दी ही 2050 तक राज्य का एक मजबूत स्वरुप दिखेगा , जहां गरीबी और शोषण का दंश खत्म होता दिखेगा। आधी आबादी को राज्य के बजट का आधा हिस्सा मजबूत बनाने के लिए दे रहे हैं। हमारे इस कार्यक्रम को दूसरे राज्य अपना रहे हैं। झारखंड अब पीछे नहीं रहेगा, कुछ व्यवधान है उसे समाप्त करते हुए आगे बढ़ेंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थली भी गए और कार्यक्रम लंबा हो गया । पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। आने वाले समय में राज्य के सांस्कृतिक विरासत को भी दुनिया के मंच पर लाएंगे। हम इस देश के प्रथम वारिस हैं。
145
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Nov 15, 2025 14:01:51
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Nov 15, 2025 14:01:44
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) 52 लाख की अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार। विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर युवक के पास 173 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई है... बरामद स्मैक की कीमत 52 लाख रूपए बताई जा रही है। दरअसल चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे के पास खुशहालपुर निवासी 32 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक आरिफ को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने मेहराज नाम के व्यक्ति से ये स्मैक खरीदी है... जिसे वो नशे के आदि ग्राहकों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था....लेकिन अपने मंसूबो को पूरा करने से पहले ही आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर की मोटरसाइकिल सीज करते हुए... आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अब मामले मे फरार अभियुक्त मेहराज की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Nov 15, 2025 14:01:29
Gauri Kala, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा ऐंकर– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि बिहार के चुनाव में जनता ने दो युवराजो को हराकर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को चुना है। मुख्यमंत्री धामी ने आज रुद्रपुर में संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्नेह पाल की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वर्गीय स्नेहपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।सीएम ने कहा कि स्नेहपाल ने प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय इतना को जगाया और अपना संपूर्ण जीवन संघ और राष्ट्रगीत को समर्पित कर दिया।इससे पहले मुख्यमंत्री के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेलीपेड पर उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जिस प्रकार से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है उसी के मध्य नजर बिहार की जनता ने एनडीए को चुना।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 15, 2025 14:00:31
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 13:55:43
Jhansi, Uttar Pradesh:बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने ललितपुर के बुंदेलखंड सेवा संस्थान के कार्यक्षेत्र का क्षेत्रीय कार्य भ्रमण किया। संस्थान के निदेशक वासुदेव भाई ने छात्रों को विभिन्न सामुदायिक विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का अवलोकन कराते हुए कहा कि सामुदायिक विकास कार्यों को धरातल पर पहुँचाना ही समाज कार्य का वास्तविक उद्देश्य है।मुख्य अतिथि डॉ मुहम्मद नईम ने बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सेवाकार्य मॉडल को सामाजिक परिवर्तन के लिए सरकार समाज और शिक्षण संस्थानों का संयुक्त प्रयास अनिवार्य है। आध्यात्मिक संत अनिल पुरी गोस्वामी ने छात्रों को सामाजिक विकास और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रहलाद यादव हिमांशी यादव अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
99
comment0
Report
Nov 15, 2025 13:54:49
77
comment0
Report
Nov 15, 2025 13:52:14
72
comment0
Report
Advertisement
Back to top