Back
झारखंड विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज बहस
KCKumar Chandan
Feb 20, 2026 06:48:34
Ranchi, Jharkhand
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले सदन के बाहर आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा राष्ट्रगान सर्वोपरि है, अब इससे पहले बंदे मातरम् की बात ही रही है, ये समझ से परे है बीजेपी क्या चाह रही है, आजादी में बीजेपी की क्या भूमिका रही है। भाजपा को पता ही नहीं है हिंदुस्तान कहां है कितने स्टेट और कितनी जाति के लोग रहते हैं। बीजेपी 1980 में पैदा हुई है और वो हम लोगों को डिक्टेट करेगी ये बोलो वो बोलो, हमें कोई परहेज नहीं पर आप के इशारे पर नहीं चलेंगे। एसआईआर को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा चुनाव आयोग समय समय पर एसआईआर करवाती है, देखना है बंगाल और झारखंड, बिहार में एसआईआर करवा कर भाजपा को फायदा मिला, कई वोट कटे गए। साजिश के तहत जहां जहां बीजेपी शासित राज्य है वहां ये एसआईआर नहीं करवा रहे हैं। नॉन बीजेपी सरकार में एसआईआर पर ज्यादा फोकस है। यहां हमारी सरकार है हम देखेंगे कि ठीक से हो। जो जीवित हैं, जो बाहर काम करते हैं उनसे पेपर मांगा जाएगा तो कहां से देंगें फिर तो लाखों लाख हमारा वोटर कट जाएगा। इन सब बातों का हम पुरजोर विरोध करेंगे। झामुमो विधायक एम टी राजा ने बंदे मातरम् को लेकर कहा, इसमें जो चल रहा है वही चले अतिरिक्त न लादा जाए जो पत्र जारी किया गया है। वही एसआईआर को लेकर झामुमो विधायक एम टी राजा ने कहा, इसको लेकर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, हमारे तरफ हम सब अप टू डेट हैं। चुनाव के समय भी बड़े बड़े लोग आये थे कोई फर्क नहीं पड़ा। राजद विधायक संजय यादव ने कहा झारखंड में एसआईआर का पुरजोर विरोध करेंगे। यह गरीबो का वोट काट कर अपना राजनीतिक रोटी बीजेपी सेंकना चाहती है। इस लिए सड़क से सदन तक विरोध होगा। मंत्री हाफिजुल हसन ने एसआईआर को लेकर कहा, अभी इसमें कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा, हम लोग इसमें विचार के रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा, हर साल मतदाता पुनरीक्षण होता है लेकिन एसआईआर में गलत करना, जान बूझ कर वोटर लिस्ट से नाम हटाना गलत है। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा, एसआईआर को लेकर हम भी चाहते हैं वोटर एक ही रहे, चाहे देश के किसी राज्य में रहें, लेकिन आप की मंशा धर्म और जाति के आधार पर करने की है ये गलत है। बेवजह किसी के वोट को काटना ठीक नहीं है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो एक स्थान पर अपना वोटर लिस्ट रखें। कांग्रेस विधायक से कहा, योजना के हिसाब से अनुपूरक बजट लाया जाता है और राज्य सरकार तीसरा अनुपूरक बजट लेकर आ रही है ये आवश्यकता है। बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा एसआईआर को विरोध करने वाले से पूछिए एसआईआर क्या है और इसका विरोध क्यों करेगें। क्या आप नहीं चाहते हैं वोटर लिस्ट में जो कमियां और खामियां हैं वो दुरुस्त हो। ये तो एक प्रक्रिया है फिर विरोध क्यों, इसका मतलब दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल काली है। इसलिए आपको दर्द हो रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:34:11Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट की घटना में 8 लोग घायल हो गए...वहीं हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 20, 2026 09:33:350
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 20, 2026 09:32:180
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 20, 2026 09:31:460
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 09:31:100
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 20, 2026 09:30:56New Delhi, Delhi:दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान यूथ कांग्रेस के AI summit में प्रदर्शन पर
0
Report
MMManoj Mallia
FollowFeb 20, 2026 09:30:440
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 20, 2026 09:30:370
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 20, 2026 09:30:170
Report
Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज़ रफ़्तार Mahindra EV, चार घायल, एक की हालत नाज़ुक
0
Report
0
Report
0
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 20, 2026 09:21:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 20, 2026 09:21:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 09:21:350
Report