Back
झारखंड विधानसभा में बंदे मातरम् पर बहस, 27% आरक्षण को लेकर राजनीति तेज
KCKumar Chandan
Feb 19, 2026 11:55:27
Ranchi, Jharkhand
रांची
सदन की कार्यवाही का हिस्सा , 2.00 बजे से
द्वितीय पाली में झारखंड विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा हुई। झामुमो की तरफ से हेमलाल मुर्मू ने कहा राष्ट्रगान जनगण मन से पूर्व, राष्ट्रगीत बंदे मातरम् अनिवार्य किया गया है इससे साम्प्रदायिकता की बू आती है। हम राम रहीम एकता वाले लोग हैं। वोट के लिए सांप्रदायिकता को जहर घोलना ठीक नहीं। मनरेगा को हटा कर उसका नाम बदल कर जी राम जी कर दिया , गांधी जी के नाम से बीजेपी को परहेज क्यों। मनरेगा में राज्यों के अधिकार को कम कर दिया गया।
जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। बीजेपी की जनविरोधी और भय युक्त शासन है। केंद्र सरकार ने मांग है जीرامजी और राष्ट्रीय गीत वापस हो।
बीजेपी ओबीसी विरोधी है, हमारी सरकार ने 27% आरक्षण का फैसला लिया बीजेपी ने इसे घटा कर 14% कर दिया。
इस राज्य को बीजेपी द्वारा अस्त व्यव करने का प्रयास किया जा रहा है। बंग्लादेशी घुसपैठिया की बात किया पर मिला नहीं।
बाइट ... हेमलाल मुर्मू, विधायक, झामुमो
कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा, जिस प्रकार भारत भविष्य का सपना दिखाती है ,राज्य सरकार वो सपना नहीं दिखाती है, वर्तमान की बात करती है। 51 लाख महिलाओं को सम्मान से रही और पूरी दुनिया देख रही है। राज्य की सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कठोर संकल्प दिखाया है। बीजेपी के द्वारा देश में जो बीज बोया जा रहा वो बड़ा खतरनाम है और वो बीज नफरत का है। नफरत की आर में देश की महत्वपूर्ण चीजें दब गई है।
हिमंता विश्व सरमा का बयान है कि मियाँ को इतना परेशान करो कि वो असम छोड़ दे।
बंदे मातरम को ये लोग क्या सम्मान करेंगे, बंगाल का चुनाव है इस लिए बंदे मातरम की बात करते हैं।
बाइट ...प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक दल नेता
झामुमो विधायक उमाकांत रजक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संघर्ष की देन है झारखंड अलग राज्य का निर्माण। हेमंत सोरेन जब से सीएम बने है झारखंड के लोगों का आशा और विश्वास बढ़ा है। विधानसभा के सत्र में बीजेपी उदासीन दिख रही है, उन्हें लगने लगा है अब झारखंड में उनका कोई चारा नहीं चलेगा। पीएम देश में धर्म के साथ कुठाराघात कर रहे हैं, तहत नहस कर रहे हैं。
बाइट ...उमाकांत रजक, झामुमो विधायक
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा , राज्यपाल जब भाषण पढ़ रहे थे तब लाचार और बेबस नजर आ रहे थे। पूरे भाषण को देखें तो साफ है सरकार ने कुछ काम ही नहीं किया, अध्यक्ष सदन में एक दिन बंदे मातरम् पर ही चर्चा कराएं। आज भी हमारे लोग जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था की बात करें तो डीजीपी की यहां जिस तरह से नियुक्ति हो रही वो नियम के विपरीत, सर्विस रुल के खिलाफ
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, मामला सुप्रीम कोर्ट में है अगर यहां चर्चा न करें तो अच्छा है।
बाबूलाल ने आगे कहा आप नियम कानून मानेगे नहीं कहेगें केंद्र सहयोग नहीं करती।
बाइट ...बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 13:22:130
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:21:410
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:21:120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:20:450
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 13:20:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:20:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:19:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 13:19:400
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 19, 2026 13:19:290
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:19:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 13:18:590
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 19, 2026 13:18:390
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 19, 2026 13:18:310
Report