Back
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान तेज, मार्च तक नक्सल मुक्त होने की उम्मीद
KJKamran Jalili
Mar 06, 2026 10:45:23
Ranchi, Jharkhand
केंद्र सरकार देश को नक्सली मुक्त बनाने की दिशा में लगातार अभियान चला रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के निर्धारित समय सीमा के अंदर नक्सल मुक्त अभियान को पूरा करने पर जोर दिया है। वर्ष 2026 मार्च 31 तक नक्सली मुक्त देश बनाने का टारगेट नक्सल प्रभावित राज्यों को दिया है। ऐसे में नक्सल प्रभावित राज्यों में शामिल झारखंड किस रणनीति के तहत काम कर रहा है देखिए इस खास रिपोर्ट में। यह दिखता है कि 2025 और 2026 में झारखंड पुलिस नक्सल फ्रंट पर बेहद कामयाब रहा है। अब तक 34 से ज्यादा नक्सलियो को एनकाउण्टर में मार गिराया गया है और पिछले चार सालों में बूढ़ा पहाड़, लुगु पहाड़ी, पारसनाथ और बुलबुल जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाके से नक्सलियों को खदेड़ दिया गया। साल 2025 में झारखंड पुलिस के जवानों ने साहस दिखाते हुए 370 नक्सलियो को सलाखों के पीछे पहुचाया जबकि 34 को इनकाउंटर में मार गिराया, वही पुलिस के अभियान से घबराकर 30 नक्सलियो ने हथियार डाल दिए। वर्ष 2000 से 2017 तक नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। वर्ष 2018 के बाद वर्ष 2026 तक झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के सभी बड़े ठिकानों को ध्वस्त किया हैं। झारखंड ऐसा राज्य है जहां 25 सालों में 10 हजार 592 ज्यादा नक्सलियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। यहां एक करोड़ का इनामी नक्सलियो के एनकाउंटर भी हुए और गिरफ्तारी भी हुई। 25 वर्षों में 562 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें राज्य और केंद्रीय बलों के जवान शामिल रहे। राज्य में 25 सालों में 1925 आम नागरिक भी नक्सल हिंसा में अपनी जान गवां चुके है। भारत सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का समय निर्धारित किया है। इसको लेकर बीते फरवरी महीने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में एक हाई लेवल मीटिंग भी की थी जिसमें नक्सल प्रभावित पांच राज्यों के डीजीपी मौजूद थे। झारखंड के डीजीपी भी इस बैठक में शामिल हुए थे। निर्धारित समय सीमा के अंदर झारखंड पुलिस राज्य को नक्सली मुक्त करने में लगी हुई है। झारखंड पुलिस का दावा है कि राज्य में महज कुछ नक्सली ही अपना वजूद बचाने में लगे हुए हैं उनका खत्मा करते हुए राज्य नक्सल मुक्त होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:300
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 06, 2026 17:46:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 06, 2026 17:45:550
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 06, 2026 17:45:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:45:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:32:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 17:31:560
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 06, 2026 17:31:44Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई: सानपाड़ा सेक्टर 4 में एक बंद घर में आग लग गई, पूरा घर आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझा दी है। आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 06, 2026 17:31:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 17:30:590
Report
0
Report
0
Report