Back
हेमंत सोरेन असम आदिवासी महासभा 2026 के लिए आमंत्रण, विपक्ष ने तंज किए
DTDhiraj Thakur
Jan 31, 2026 05:19:20
Ranchi, Jharkhand
ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में आयोजित होने वाले आदिवासी महासभा 2026 के लिए निमंत्रण।जेएमएम ने कहा आदिवासियों के सबसे बड़े चेहरे बन कर उभरे हैं हेमंत सोरेन। भारतीय जनता पार्टी का पलटवार कहा क्या झारखण्ड की नाकामियों का किस्सा लेकर असम जायेंगे मुख्यमंत्री 1 फरवरी 2026 को मार्गेरथा बोरगोलाई फील्ड असम में आदिवासी महासभा 2026 कार्यक्रम होना है। महासभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम के द्वारा निमंत्रण दिया गया है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हो सकते हैं। हेमंत सोरेन के असम से बुलावे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा उत्साहित है झारखंड मुक्तिमोर्चा का दावा है कि हेमंत सोरेन देश के सबसे बड़े आदिवासी नेता बनकर उभरे हैं और जब मुख्यमंत्री असम जाएंगे तो वहां की राजनीतिक फिजाओं में भी एक असर छोड़ने का काम करेंगे। मामले पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। बीजेपी का यह आरोप है कि मुख्यमंत्री असम तो जाएंगे लेकिन क्या झारखंड की नाकामियों का किस्सा सुनाएंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ असम के द्वारा आदिवासी महासभा 2026 कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है । मुख्यमंत्री को असम के आदिवासी समाज के द्वारा मिले इस निमंत्रण से झारखंड मुक्ति मोर्चा उत्साहित है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन के 6 वर्षों का कार्यकाल उनके संघर्ष की लंबी कहानी बयां करता है। प्रताड़ित किए जाने के बावजूद हेमंत सोरेन आदिवासी के बेटे ने यह साबित कर दिया कि ना वह झुका है ना वह झुकेगा। हेमंत सोरेन की पूरे देश में लोकप्रियता बड़ी प्रचंड बहुमत के साथ वह सत्ता में आए और अपने काम से पैन इंडिया छा गए। पूरे देश के आदिवासी अगर उम्मीद भरी निगाहों से किसी को देख रहे हैं तो वह हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं जब वह असम जाएंगे तो वहां की राजनीतिक फिजा भी जरूर बदलेगी। और आने वाले चुनाव में उसका असर भी देखने को मिलेगा। बाइट....मनोज पांडेय,जेएमएम मुख्यमंत्री के प्रस्तावित असम दौरे पर भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है। बीजेपी नेता शिवपूजन पाठक ने कहा अगर मुख्यमंत्री को बुलावा है तो वह जरूर जाएं और अपनी उपलब्धियां को बताएं कि उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया है। असम की बहुत पुरानी मांग थी कि जो चाय बनाने के लोग हैं उन्हें आदिवासी का दर्जा मिले और भारतीय जनता पार्टी के वहां के जो मुख्यमंत्री है उन्होंने उन्हें हक देने का काम किया। मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने पेसा में क्या किया आदिवासी समाज लगातार प्रताड़ित हो रहा है। यहां आदिवासियों पर लाठी चार्ज हो रहा है, इलाज के लिए जा रहे हैं तो संक्रमित खून चढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री असम जाकर आखिर क्या बताएंगे। क्या नाकामियों की लंबी फेहरिस्त जो झारखंड में बनी है उसका जिक्र वहां जाकर करेंगे मुख्यमंत्री। बाइट....शिवपूजन पाठक,बीजेपी कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता देश भर में बढ़ी है इससे बीजेपी घबरा गई है इससे बीजेपी के नेताओं के सभी हथकंडे आदिवासियों को लुभाने में नाकाम हुए है तो अब बयानों से ही मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कम करने की कोशिश कर रहे हैं जिसका कोई फायद नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री का एक्सेप्टेंस देश भर में खा कर आदिवासी समाज में बढ़ा है। बाइट....किशोर शाह देव,मुख्य प्रवक्ता,कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJan 31, 2026 06:36:030
Report
KKKARAN KHURANA
FollowJan 31, 2026 06:35:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 31, 2026 06:35:000
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 31, 2026 06:34:430
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 31, 2026 06:32:460
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 31, 2026 06:32:330
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 31, 2026 06:31:260
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 31, 2026 06:31:15Noida, Uttar Pradesh:सुरेश खन्ना वित्त मंत्री यूपी
यूपी को आम बजट से क्या मिल सकता है क्या उम्मीद है इसपर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
0
Report
SDShankar Dan
FollowJan 31, 2026 06:31:070
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 31, 2026 06:30:300
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 31, 2026 06:30:170
Report
Chandauli, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली के कस्बा चौकी सर्विस रोड के पास बना नाला दे रहा एक बड़े हादसे को दावत
संबंधित विभाग बना मूकदर्शक
NHAI विभाग की लापरवाही आई सामने
राहगिरो ने समस्या के निराकरण की जल्द की मांग
0
Report
JPJai Prakash
FollowJan 31, 2026 06:19:470
Report