Back
नई शिक्षा नीति से कक्षा 9 से करियर मार्गदर्शन शुरू; राजस्थान 152 स्कूलों में पायलट
DTDinesh Tiwari
Jan 31, 2026 06:36:03
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों का करियर मार्गदर्शन कक्षा 9 से ही शुरू होगा। इसके लिए ‘सफर’ नामक एक विशेष करियर वर्कबुक तैयार की गई है, जिसके माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता और क्षमताओं के आधार पर स्वयं अपने करियर का चयन कर सकेंगे。
‘सफर’ वर्कबुक विद्यार्थियों के साथ चार वर्षों तक रहेगी। इसमें छात्र अपनी शैक्षणिक प्रगति, रुचि, कौशल, उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं को दर्ज करेंगे। इस प्रक्रिया में केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन और अपने आसपास के सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी वास्तविक अनुभवों से सीख सकें। नई व्यवस्था में स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षक ‘सारथी’ की भूमिका निभाएंगे। ये शिक्षक विद्यार्थियों को करियर विकल्पों की जानकारी देने के साथ-साथ सही दिशा में सोच विकसित करने में मदद करेंगे। इसके अलावा करियर की विस्तृत जानकारी के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 600 जॉब कार्ड्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन जॉब कार्ड्स में विभिन्न करियर क्षेत्रों, आवश्यक योग्यताओं, प्रवेश प्रक्रियाओं, संभावनाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई है। इस पूरे कार्यक्रम के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद (आरएमसीईआरटी) ने अलग से पाठ्य सामग्री भी तैयार की है। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उदयपुर और डूंगरपुर के 152 सरकारी स्कूलों में लागू किया गया है। पायलट सफल रहने के बाद जल्द ही इसे प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में “मेरा करियर–मेरी सोच” की भावना विकसित होगी और वे बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RGRupesh Gupta
FollowJan 31, 2026 07:53:150
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 31, 2026 07:52:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 31, 2026 07:52:460
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 31, 2026 07:52:34Noida, Uttar Pradesh:A beacon of light during a heavy storm on the Oregon coast
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 31, 2026 07:52:250
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 31, 2026 07:51:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 31, 2026 07:51:440
Report
SNShashi Nair
FollowJan 31, 2026 07:51:340
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 31, 2026 07:51:260
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 31, 2026 07:51:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 31, 2026 07:50:180
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 31, 2026 07:50:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 31, 2026 07:49:47Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में मशहूर सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य और यहां के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 31, 2026 07:49:25Noida, Uttar Pradesh:A sea of clouds drifting over golden fields
0
Report