Back
धनबाद के सांसद ढुलू महतो पर जमीन विवाद के आरोप, CB I जांच तक की धमकी
NMNitesh Mishra
Mar 14, 2026 09:30:47
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के सांसद ढुलू महतo एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि जमीन विवाद है. बाघमारा के दरिदा मोजा से लेकर भूली तक, रैयतों ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जहां एक ओर ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं सांसद ने इन तमाम आरोपों को विरोधियों की सोची-समझी साजिश करार दिया है. विवाद की पहली कड़ी बाघमारा के दरिदा मोजा से जुड़ी है. यहाँ के रैयतों का आरोप है कि सांसद द्वारा बनवाई गई एक विशाल बाउंड्री वाल उनके पुश्तैनी रास्तों में बाधा बन रही है. ग्रामीणों का कहना है कि वे साल 2017-18 से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. पीड़ित मुन्नी देवी का कहना है कि बिना उनकी सहमति के जमीन की घेराबंदी की जा रही है. विवाद का दूसरा मोर्चा भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह में खुला है. यहाँ 8-लेन सड़क के किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को लेकर घमासान मचा है. जमीन के दावेदार गणेश कुमार रवानी ने आरोप लगाया कि सांसद इस कीमती जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. गणेश का दावा है कि उन्हें जमीन के बदले एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. उनका कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. इन गंभीर आरोपों पर सांसद ढुलू महतो ने भी पलटवार किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. सांसद का कहना है कि यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों का एक प्रोपेगेंडा है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं और यदि आवश्यकता पड़ी, तो पूरे मामले की CBI जांच भी कराई जा सकती है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. फिलहाल, धनबाद का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ा हुआ है. एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय के लिए जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सांसद इसे अपनी छवि बिगाड़ने की कोशिश बता रहे हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस जमीन विवाद की गुत्थी को कैसे सुलझाता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowMar 14, 2026 10:47:450
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 10:47:290
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowMar 14, 2026 10:46:550
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowMar 14, 2026 10:46:370
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 14, 2026 10:45:540
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 14, 2026 10:45:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 10:45:220
Report
ARAmit Raj
FollowMar 14, 2026 10:45:060
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 10:40:230
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 14, 2026 10:40:150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 10:39:2074
Report
RMRam Mehta
FollowMar 14, 2026 10:39:1348
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 14, 2026 10:39:0116
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 10:38:4387
Report