Back
उपराष्ट्रपति के उद्घाटन से सूरजकुंड 39वां अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शुरू
JPJai Prakash
Jan 30, 2026 09:02:50
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन
विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भव्य उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा शनिवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, युवा सशक्तिकरण, खेल, विधि एवं विधायी मंत्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक मूलचंद शर्मा (बलभगढ़) धनेश आदलखा (बड़खल) एवं सतीश कुमार फागना (फरीदाबाद एनआईटी) उपस्थित रहेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर पर्यटन सचिव, भारत सरकार श्रीवास्तव कृष्णा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, एडीजी सीआईडी सौरभ सिंह, पर्यटन एवं विरासत विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल, आईएएस, मंडलायुक्त फरीदाबाद संजय जूण, आईएएस, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईपीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके साथ ही फरीदाबाद की महापौर प्रवीन जोशी, एसकेएमए के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता, आईएएस, उपायुक्त फरीदाबाद आयुष सिन्हा, आईएएस, जिला परिषद अध्यक्ष विजय लोहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल एवं सोहनपाल सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला भारतीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में शिल्पकार एवं पर्यटक भाग लेते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowJan 30, 2026 10:17:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 30, 2026 10:17:200
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 30, 2026 10:17:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 30, 2026 10:16:400
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 30, 2026 10:16:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 30, 2026 10:16:220
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 30, 2026 10:16:130
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 30, 2026 10:15:520
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 30, 2026 10:15:150
Report
0
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 30, 2026 10:03:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 30, 2026 10:03:390
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 30, 2026 10:03:290
Report