Back
भिवानी बजट: किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये समर्थन, जैविक खेती के लिए लैब और मंडी योजना
NSNAVEEN SHARMA
Mar 03, 2026 10:01:18
Bhiwani, Haryana
भिवानी।हरियाणा बजट में पहली बार आर्गेनिक व जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी में बजट को लेकर पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर सांसद ने प्रकाश डाला
जाट आरक्षण के समय 55 से अधिक युवाओं को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने इस मामले पर समझौता कर अच्छा कार्य किया तथा इस प्रकार के मामले आपसी भाईचारे से निपट भी जाने चाहिए
सांसद बोले : जैविक खेती के लिए अलग से मंडियों का होगा निर्माण तथा जैविक व आर्गेनिक खेती की लैबोरेट्री में जांच की व्यवस्था
किसी भी कार्य को किसी भी समय करवाने के लिए पहली बार 28 से 30 हजार करोड़ की अलग से की व्यवस्था, किसी भी कार्य की जरूरत पैदा होने पर इस राशि का हो सकेगा इस्तेमाल
वॉटर हारवेस्टिंग तथा वॉटर लॉगिंग के लिए विश्व बैंक व NABARD से 4 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान
विपक्ष के कर्ज लेकर प्रदेश चलाने के मुद्दे पर बोले सांसद, कहा : कांग्रेस शासन की तुलना में जीडीपी ग्रोथ के अनुसार कम लिया गया है कर्ज
अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध पर बोले : भारत ने हमेशा संयम बरता, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी भारत की नीति युद्ध से दूर रहने की रही : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी।हरियाणा सरकार ने वर्तमान बजट में पहली बार आर्गेनिक खेती तथा जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की व्यवस्था की है, ताकि लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सके। इसके लिए आर्गेनिक उत्पादों की लैबोरेरेट्री में चैकिंग होगी तथा प्रदेश में जैविक तथा आर्गेनिक उत्पादों की मंडियों का निर्माण किया जाएगा। इसकी व्यवस्था बजट में की गई है। यह बात भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में हरियाणा बजट उपरांत पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इसके साथ ही प्राकृतिक व जैविक खेती की ब्रांडिंग के लिए 20 हजार रूपये की सहायता राशि भी किसानों को दी जाएगी।
इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर वर्ग के अनुकूल बजट पेश किया है। इस बजट के दौरान प्रदेश के 5 हजार के लगभग लोगों की राय भी ली गई। जहां विपक्षी दल कर्ज अधिक होने की बात कहते है, ऐसे में जीडीपी के हिसाब के ग्रोथ को देखते हुए ऋण बीजेपी सरकार ने कम लिया है। कांग्रेस के समय में जहां यह जीडीपी के हिसाब से 2.88 प्रतिशत था, अब यह बीजेपी के समय में घटकर 2.65 रह गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोगों की वार्षिक आय राष्ट्रीय औसत से भी ऊपर है, जो प्रदेश की उन्नति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए एआई, एमएसएमई व स्वरोजगार पर युवाओं को ध्यान देना चाहिए।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग में वॉटर हैरवेस्टिंग तथा वॉटर लॉगिंग के लिए 4 हजार करोड़ से अधिक धन का प्रावधान बजट में किया है, जिसका विशेष प्रयोग बाढ़ नियंत्रण व नहरों के जीर्णोद्धार के लिए किया जाएगा। सांसद ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बजट में पहली बार 28 से 30 करोड़ रूपये का प्रावधान इस प्रकार से किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कही भी किसी कार्य की आवश्यकता पड़ेगी तो इस बजट से जरूरत के अनुसार कार्य करवाए जा सकेंगे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध को लेकर कहा कि भारत का स्पष्ट रूख है कि विश्व में शांति रहे तथा भारत संतुलन बनाकर चलने वाला देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी विचारधारा पर आगे चल रहा है। भारत में यूक्रेन-रशिया युद्ध के समय भी अपने आप को युद्ध से अलग से रखा था। जाट आरक्षण के समय 55 से अधिक युवाओं को कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने इस मामले पर समझौता करके अच्छा कार्य किया तथा इस प्रकार के मामले आपसी भाईचार से निपट भी जाने चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 11:20:340
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 11:20:200
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 03, 2026 11:20:070
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 03, 2026 11:19:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 03, 2026 11:19:240
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 03, 2026 11:19:110
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 03, 2026 11:19:060
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 03, 2026 11:18:270
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 03, 2026 11:18:09Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:चरगवा के बंबाबारी गांव में सरकारी जमीन के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। पांच लोग एक पक्ष और दो लोग दूसरे पक्ष घायल हुए। पुलिस के अनुसार कोमल पटेल और लक्ष्मण पटेल के बीच जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद था, जिसमें दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों पक्षों के घायल को इलाज हेतु मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, चरगवा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
0
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 03, 2026 11:17:330
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 11:17:250
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 03, 2026 11:16:520
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 03, 2026 11:16:350
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 03, 2026 11:16:240
Report
