Back
जयपुर एयरपोर्ट के समर शेड्यूल से 15 उड़ानें बंद, दो नई उड़ानें शुरू
KCKashiram Choudhary
Mar 03, 2026 11:16:24
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
जयसलमेर, जोधपुर की फ्लाइट होंगी बंद!
- जयपुर एयरपोर्ट पर होगा बड़ा बदलाव, 29 मार्च से लागू होगा समर फ्लाइट शेड्यूल
- 15 फ्लाइट्स बंद होने की आशंका, केवल गुवाहाटी की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी
जयपुर।
उत्तर भारत में दिल्ली के बाद दूसरे सर्वाधिक व्यस्त जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में 29 मार्च से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हर साल मार्च के अंतिम रविवार से फ्लाइट्स का समर शेड्यूल लागू होता है। इस बार समर शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी में खासी कमी होने की आशंका है। दरअसल राजस्थान में सितंबर से मार्च अवधि को ही पर्यटन सीजन माना जाता है। गर्मियों के दौरान राजस्थान में पर्यटकों की आवक काफी कम हो जाती है। इसका असर फ्लाइट संचालन पर भी देखने को मिलता है। इस बार जयपुर एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स बंद हो सकती हैं। वहीं 2 नई फ्लाइट शुरू होंगी। आपको बता दें कि वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 66 फ्लाइट संचालित होती हैं। समर शेड्यूल में इनकी संख्या 53 रह सकती है। अभी चूंकि डीजीसीए की ओर से समर शेड्यूल को फाइनली अप्रूव नहीं किया गया है, ऐसे में अभी फ्लाइट्स की संख्या में बदलाव होना संभव है। हालांकि नई फ्लाइट शुरू होने की बात करें तो केवल गुवाहाटी की लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बाकी अन्य ज्यादातर शहरों के लिए फ्लाइट संख्या में कमी आएगी।
इन 2 नई फ्लाइट होंगी शुरू
- फ्लाइट 6E-2719 जयपुर से सुबह 11:05 बजे नवी मुम्बई जाएगी
- फ्लाइट IX-1369 जयपुर से शाम 5 बजे जाएगी गुवाहाटी
इन 15 फ्लाइट्स के बंद होने का संकट
- सुबह 7:20 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट 6E-5035 होगी बंद
- सुबह 10:55 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट 6E-251 होगी बंद
- दोपहर 2:45 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट SG-691 होगी बंद
- शाम 6:15 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट SG-651 होगी बंद
- रात 12:50 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट SG-251 होगी बंद
- शाम 6:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट IX-1289 होगी बंद
- रात 9:55 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट 6E-373 होगी बंद
- रात 10:10 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E-6427 होगी बंद
- सुबह 9:55 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E-5362 होगी बंद
- सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6E-7742 होगी बंद
- शाम 5:25 बजे देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7468 होगी बंद
- सुबह 11:45 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट 6E-7154 होगी बंद
- सुबह 10:30 बजे जोधपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7405 होगी बंद
- सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट 6E-7675 होगी बंद
- सुबह 8:50 बजे बीकानेर जाने वाली फ्लाइट 9I-833 होगी बंद
नवी मुम्बई के लिए अब 2 फ्लाइट चलेंगी
समर फ्लाइट शेड्यूल में कुछ शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। जैसलमेर के लिए 29 मार्च से कोई फ्लाइट नहीं मिलेगी। इसी तरह जोधपुर की फ्लाइट भी 28 मार्च को अंतिम बार संचालित होगी। जयपुर से बीकानेर की फ्लाइट भी संचालित नहीं होगी। वहीं हिसार की फ्लाइट को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। हालांकि नए शेड्यूल में नवी मुम्बई एयरपोर्ट के लिए 2 फ्लाइट चलेंगी, जबकि अब तक नवी मुम्बई के लिए केवल एक फ्लाइट चल रही थी।
जानिए, किस शहर के लिए अभी कितनी फ्लाइट, आगे कितनी चलेंगी ?
- मुम्बई की अभी 14 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 10 चलेंगी
- दिल्ली की अभी 7 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 6 चलेंगी
- बेंगलूरु की अभी 6 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 5 चलेंगी
- हैदराबाद की अभी 3 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 3 चलेंगी
- कोलकाता की अभी 4 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 3 चलेंगी
- चेन्नई की अभी 2 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 1 चलेगी
- अहमदाबाद की अभी 4 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 4 चलेंगी
- चंडीगढ़ की अभी 4 फ्लाइट, 3 चलेंगी, देहरादून की 2 फ्लाइट, 1 चलेगी
- इंदौर की अभी 3 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 2 चलेंगी,
- उदयपुर और पुणे की 2-2 फ्लाइट यथावत चलेंगी
- गुवाहाटी की अभी 1 फ्लाइट, समर शेड्यूल में 2 फ्लाइट चलेंगी
- लखनऊ, सूरत, बेलगाम, कुल्लू की एक-एक फ्लाइट यथावत रहेगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:32:360
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:32:170
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 03, 2026 12:32:010
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 03, 2026 12:31:420
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 03, 2026 12:31:270
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 03, 2026 12:30:59Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है...यहां एक तेंदुए ने एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया
अब देखना होगा की आखिर कब तक आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के चंगुल में आ पाता है
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:30:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 12:30:360
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 03, 2026 12:30:290
Report
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 12:30:170
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 03, 2026 12:21:310
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 12:21:020
Report
