Back
यूपी पुलिस ने लॉरेन्स गैंग की ऑनलाइन भर्ती का पर्दाफाश किया
PSPramod Sharma
Feb 17, 2026 14:05:21
New Delhi, Delhi
लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने की मुंबई में फायरिंग...
एक्शन में यूपी पुलिस...पहचाने गए लॉरेन्स के स्पेशल 26...पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के बाद लॉरेन्स गैंग की यूपी में एंटी...क्या यूपी में लॉरेन्स गैंग चला रहा है शूटरों की
ऑनलाइन भर्ती
मुंबई में हुई रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पकड़े गए 4 आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन सभी से सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया गया था।
अब गैंगस्टर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। इस काम को अंजाम भी गैंगस्टरों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग कर रहे है। जो ऐसे नए लड़को पर नज़र रखती है जो गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पोस्ट या वीडियो पर लाईक या कॉमेंट करते है।
यूपी के ऐसे ही 200 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्विलांस रखने के बाद ऐसे 26 अकाउंट की पहचान की है जिनकी लॉरेन्स गैंग में ऑनलाइन भर्ती लगभग पूरी हो चुकी थी।
पीटीसी :- दरअसल यूपी एसटीएफ की एक यूनिट ऐसे ही लड़को की लिस्ट बना रही है। जिन्होंने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लॉरेन्स बिश्नोई या उसकी गैंग से जुड़ी हुई किसी पोस्ट या वीडियो को लाइक किया हो या उसपर कमेंट किया हो। पुलिस की नज़र अब ऐसे अकाउंट की पूरी चैट पर है कि आखिर ये 26 लोग लॉरेन्स गैंग के किन लोगों से संपर्क में थे और कितने दिनों से किस तरह की चैट अभी तक कि जा चुकी है।
सोशल मीडिया… जहां लोग दोस्त बनाते हैं, करियर बनाते हैं… लेकिन अब यही प्लेटफॉर्म अपराध की नई पाठशाला बनता जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि लॉरेन्स गैंग के नाम पर USA में बैठे आरज़ू बिश्नोई और शुभम लौंकर ने उत्तर प्रदेश के 26 युवकों को ऑनलाइन माध्यम से अपने जाल में फंसाया।
अब सवाल उठता है कि आखिर ये ऑनलाइन भर्ती कैसे हो रही थी? आइए समझते हैं इस पूरे नेटवर्क को।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, गैंग से जुड़े लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होते है और हथियारों, दबंग छवि और गैंगस्टर लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट डाले जाते थे। जो युवक इन पोस्ट पर लाइक, कमेंट या शेयर करते उनकी पूरी पहचान की जाती है।
पहचान के बाद ऐसे लोगों से चैटिंग के ज़रिए हो रही बातचीत को शिफ्ट कर दिया जाता था एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप पर। यहां चैट, कॉल और फाइल शेयरिंग पूरी तरह सुरक्षित बताई जाती है।
इसी प्लेटफॉर्म पर युवाओं को गैंग में शामिल होने का ऑफर दिया जाता था।
सूत्रों के अनुसार, युवाओं को जल्दी पैसा, गैंगस्टर की पहचान, विदेश भेजने और गैंग में बड़ा नाम देने का लालच दिया जाता था।
गैंगस्टरों को जब लगता है कि उनका शिकार गैंग में सहमिल होने के लिए तैयार हो गया है तो उसको दिया जाता है एक टास्क जिसको पूरा करने के लिए उसतक हथियार और पैसे पहुंचाए जाते है।
लेकिन अब यूपी पुलिस ऐसे ही 16 से 20 साल के लड़कों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र रख रही है जिनका झुकाव गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर होता है।
प्रमोद शर्मा का वॉक थ्र्यू
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:34:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 15:33:490
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 17, 2026 15:33:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 17, 2026 15:33:180
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:32:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 15:32:390
Report
RSR.B. Singh
FollowFeb 17, 2026 15:32:230
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 17, 2026 15:32:110
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 17, 2026 15:31:410
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 17, 2026 15:30:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 17, 2026 15:30:180
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 17, 2026 15:24:380
Report