Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लतकता मिला युवक का शव,

Feb 06, 2026 10:47:00
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लतकता मिला युवक का शव, बन्द कमरे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 दिन पहले मामा के यहां आया था युवक, अटराकला निवासी जेसीबी चालक शिवा की मौत से मचा हड़कंप, मृतक का मोबाइल से खुल सकता है आत्महत्या का राज, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम कर रही जांच पड़ताल, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठौंद कस्बे का मामला।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SKSunny Kumar
Feb 06, 2026 12:25:27
Patna, Bihar:बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से धमाकेदार पार्टी खेली है..वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से बिहार ही नहीं पूरे देश दुनिया में उसकी बल्लेबाजी के चर्चे होने लगे हैं सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा जिन्होंने लगभग 5 वर्षों तक पटना में कोचिंग दी है उनका मानना है की शुरुआत के समय में वैभव ने काफी संघर्ष किया है समस्तीपुर से मोटरसाइकिल और बस के जरिए वह पटना आता था.. पिता उसको लेकर आते थे...और प्रैक्टिस करता था मैं खुद उसे प्रतिदिन 400 बॉल फेकता था उसे प्रेक्टिस कराया.... शुरूआत में जब वह हमारे यहां ट्रेनिंग के लिए आया था तो बच्चा था काफी छोटा था और उसके ताकत को हम भांप नहीं पाए... वैभव अब हर तरफ बॉल खेलता है हर तरफ शॉट लगता है यही वजह है कि वह लगातार क्रिकेट के ग्राफ में इतनी तेजी से ऊपर जा रहा है शुरू में हमें भरोसा नहीं था इतना जल्दी उस मुकाम तक पहुंच पाएगा.... शुरूआत के समय और कुछ दिनों बाद में वैभव में काफी अंतर देखने को मिला और उसके बाद लगने लगा कि यह बड़े मैच का खिलाड़ी बनेगा.... उसके बाद आईपीएल और अन्य बड़े-बड़े मैच में उसकी बैटिंग को देखकर हमें भरोसा हुआ की वैभव बड़े मैच का खिलाड़ी बनेगा और आज जिस तरीके से वह बल्लेबाजी कर रहा है वह काफी आकर्षक और धमाकेदार है..... हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई अब इंटरनेशनल मैच में भी वैभव को मौका देगी और बिहार के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए ओपनिंग साझेदारी करते हैं तो टीम इंडिया के लिए और बिहार के लिए बड़ी बात होगी और भारतीय टीम और ऊंचाई पर पहुंचेगा... मुझे लगता है कि आप टीम इंडिया में वैभव को होना चाहिए उसकी ताकत उसका शॉट उसे सभी बल्लेबाज से अलग बनाती है और इंडियन क्रिकेट के लिए अलग-अलग फेज हमने देखा है जहां 1983 का मैच उसके बाद सचिन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली और अब मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी....
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 06, 2026 12:24:47
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग़ाज़ियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के ग्राम रिस्तल में बीते दिनों डेरी पर काम करने वाले एक नौकर सुनील की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसी डेरी पर काम करने वाले आरोपी दुखराज उर्फ हीरा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना टीला मोड़ पर सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली निवासी वादी के भाई, जो ग्राम रिस्तल स्थित एक डेरी में पिछले छह महीनों से काम कर रहा था, की अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने डेरी मालिक सहित अन्य स्थानीय नागरिकों से पूछताछ की। पूछताछ और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसी डेरी पर काम करने वाले दुखराज उर्फ हीरा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर उसके द्वारा पहनी गई ओनी जर्सी तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उक्त डेरी पर काम कर रहा था, जबकि मृतक सुनील पिछले पांच-छह महीनों से वहां कार्यरत था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, जिससे आरोपी मृतक से रंजिश रखने लगा था और मौका तलाश कर रहा था। घटना वाली रात मृतक सुनील सो रहा था। कमरे में अंधेरा होने का फायदा उठाकर आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Feb 06, 2026 12:21:39
Solan, Himachal Pradesh:प्रदेश सरकार की प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का विरोध अब शुरू हो गया है। बीबीएन क्षेत्र के चार पंचायतों के लोग इसके विरोध में सामने आये हैं। बद्ी की हरीपुर संडोली, मलपुरा, किशनपुरा, सनेड पंचायत के कृषक आज उपायुक्त कार्यालय पहुंचे व हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का विरोध किया व उपायुक्त के माध्यम से सरकार को इस पर पूर्णतया रोक लगाने का आग्रह किया। इन चारो पंचायतो के लोगो भाग सिंह, चिंतन कुमार, हरदीप सिंह और इब्राहिम ने बताया कि हिम टाउनशिप से उनकी उपजाऊ भूमि नष्ट हो जायेगी पहले ही उनके पास सीमित भूमि है जिसमें वह जीमीदारा करते हैं हिम चंडीगढ़ टाउनशिप से उनकी उपजाउ भूमि सहित जंगल व प्राकृतिक जल स्त्रोत समाप्त हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है यदि फिर भी काम नहीं बनता तो वह राज्यपाल से मिलने जायेंगे।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 06, 2026 12:20:51
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा स्थित वन चेतना केंद्र में वन पंचायतों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाली वन पंचायतों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में वन पंचायतों को मजबूत करने, कौशल विकास, वन पंचायत नियमावली 2024 और अग्नि सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने की। इस मौके पर सिविल सोयम वन प्रभाग रानीखेत के प्रभागीय वनाधिकारी संतोष पंत, मानसखण्ड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्रभारी डॉ नवीन जोशी, उत्तराखण्ड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी से जुड़े जी सी एम नेगी, जी बी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा के डॉ हर्षित पंत और वन पंचायत विशेषज्ञ डॉ डी के जोशी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा की अलग-अलग रेंजों के रेंज अधिकारी, कर्मचारी, वन पंचायतों के सरपंच और सदस्य मौजूद रहे। डॉ डी के जोशी ने वन पंचायत नियमावली के बारे में बताया। डॉ नवीन जोशी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपाय बताए। डॉ हर्षित पंत ने ग्रामीण आजीविका पर अपने विचार रखे। जी सी एम नेगी ने कार्बन क्रेडिट की जानकारी दी
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Feb 06, 2026 12:20:28
Hyderabad, Telangana:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top