Back
विकसित भारत जी राम जी बिल पर CM साय: 125 दिन रोजगार, 7 दिनों में वेतन
SPSatya Prakash
Jan 05, 2026 14:33:27
Raipur, Chhattisgarh
विकसित भारत जी राम जी बिल को लेकर मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- विकसित भारत जी राम जी मनरेगा से बेहतर है, इसमें 125 दिनों का रोजगार मिलेगा. पहले से ज्यादा मजदूरी मिलेगी, 7 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान होगा. छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है, राज्य 60 दिन काम बंद कर सकते हैं, ये कृषि कार्य के समय हो जाएगा तो किसानों को भी सहूलियत होगी. धांधली की शिकायतों का भी आना बंद होगा इस नये अधिनियम से. विकसित भारत जी राम जी बिल के मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- कांग्रेस नाम का विरोध कर रही है कि इसमें से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है, जबकि देश के कई हवाई अड्डे, सड़क, भवन और अन्य उपक्रम गांधी परिवार के नाम से है, महात्मा गांधी को तो कांग्रेस ने छोड़ा. महात्मा गांधी भी अंतिम वक्त में हे राम बोले थे. कांग्रेस के समय मनरेगा में भ्रष्टाचार था. आगे मुख्यमंत्री ने कहा- गैर एनडीए प्रदेश में नौकरी वाले को वेतन तक नहीं दे पा रही हैं सरकारें, जबकि एनडीए और भाजपा शासित प्रदेशों में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. आबकारी, जीएसटी, खनिज में राजस्व बढ़ा है, प्रदेश को अच्छी स्थिति की ओर हमारी सरकार ले जा रही है. आबकारी से 10 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व आ रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report