Back
नायब सैनी: गरीबों के लिए करोड़ों की राहत योजनाओं का एलान
VRVIJAY RANA
Mar 09, 2026 07:03:00
Chandigarh, Chandigarh
सीएम नायब सैनी की प्रेस वार्ता मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जारी की लाभ राशि. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि समाज को मजबूत करना। कल महिला दिवस था। हमारी सरकार की केंद्र बिंदु है महिलाओं को सशक्त करना। गरीब को मजबूत करना। कल हमने 1357 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले। कल मैंने 68 करोड़ रुपए गौशालाओं के लिए जारी किया था। आज गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 1884 करोड़ जारी किए हैं। आज लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा भेजा जाता है। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है। पहले लोगों से पास पूरा पैसा नहीं पहुंचता था। हमारी सरकार लोगों के जीवन में सुधार करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत हमने किसानों के क्लेम वितरित किए हैं। आज 167460 किसानों के खाते में 711.69 करोड़ रुपए भेजे हैं। कांग्रेस राज में 10 साल में कुल 1138 करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इन्होंने 269 करोड़ रुपए की घोषणा की लेकिन दिए नहीं। ये पैसे भी हमने दिए। हमने 11 सालों में 11160 करोड़ रुपए जारी किए। हमने आढ़तियों के खाते में 56.97 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 12353 लाभार्थियों के खाते में 67 करोड़ रुपए भेजे हैं। इस योजना के तहत 2017 से अब तक हमने 720 करोड़ 22 लाख रुपए भेजे हैं। हमने आज 1884 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना और पंजाब सरकार के आरोपों पर कहा कि वो अपनी कमी छुपा रहे हैं। जुमले तो वो छोड़ रहे हैं। उनको पता है कि वो उनका अंतिम बजट है। अब वो रेवड़ियां बांट रहे हैं। हमने कहा था कि हमने चरणों की बात की थी। पहले हमने 1 लाख लिमिट की थी। अब हमने 1.80 लाख कर दी। इन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10 लाख रुपए वाली घोषणा की थी। लेकिन लोग कह रहे हैं कि इसमें ऐसे नियम बना दिए कि किसी को इसका लाभ नहीं मिल रहा। हमने हरियाणा में आयुष्मान चिरायु योजना के تحت अब तक 27 लाख लोगों ने अपना इलाज कराया है। पंजाब सरकार चुनाव आने पर रेवड़िया बांट रहे हैं। पंजाब के लोग इनसे पीछा छुड़ाना चाहतें हैं। कल पंजाब में महिलाओं पर अत्याचार किया। वो अस्पताल में भर्ती हैं। महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार क्या कर रही है। पंजाब में कर्मचारी, किसान, महिलाएं सभी परेशान हैं। जब पंजाब जाता हूं तो मेरा कार्यक्रम तीन जगह शिफ्ट होता है। एक कार्यक्रम में तो इन्होंने टैंट फाड़ दिया। जेसीबी से जमीन खोद दी। पंजाब के लोग प्रधानमंत्री की योजनाओं से प्रभावित हैं। इन्होंने वादा किया था बुजुर्ग पेंशन 2500 करेंगे लेकिन नहीं की। हरियाणा में बुज़ुर्ग पेंशन के लिए आय सीमा 3 लाख रुपए है पंजाब में 60 हजार रुपए है। गोपाल सेतिया के घर जाने के मामले पर कहा कि पिछले दिनों उनके भाई की शादी थी मैं वहां नहीं पाया था। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं जब भी सिरसा आया तो आपके घर आऊंगा। कल मैं उनके घर गया और उनके भाई और भाभी को विवाह की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के लोगों की कांग्रेस के तन्त्र जैसी सोच है। हर व्यक्ति किसी से भी मिलने के लिए, बात करने के लिए स्वतंत्र है। पंजाब सरकार की योजना पर कहा कि चुनाव आ गया। 8 महिने रह गए। अब रेवड़ियां बांट रहे हैं। लेकिन लोग यह समझते हैं। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का कार्यक्रम अंतिम समय में बदला दुर्भाग्यपूर्ण है। कल मैं बंगाल जाऊंगा। बंगाल में आम नागरिक में भय का माहौल है। वहां तो दुकानों से हफ्ता वसूली हो रही है। जनता परेशान हैं। जब भगवंत मान हरियाणा में आए। हमने उनका खूब सम्मान किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हरियाणा में कोई ऐसा नहीं कि भगवंत मान को हरियाणा में आने पर काली पट्टी दिखा सके। लेकिन जब मैं वहां जाता हूं तो इनके लोग विरोध करने पहुंच जाते हैं। मैं बाबा नानक गया था तो इन्होंने मेरा रास्ता रोक दिया था। बाद में मैं वहां पैदल गया। वहां पर मौजूद बुजुर्गों ने मुझसे कहा कि आप हरियाणा में बहुत अच्छा काम कर रहे हो यहां भी करो। तब मैंने उनसे कहा कि आप मुझे आशीर्वाद दो। तब हम पंजाब में भी वैसे ही काम करके दिखाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 09, 2026 08:32:480
Report
हाथरस में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने वन टाइम टैक्स के विरोध में किया प्रदर्शन, सरकार से की पुनर्विचा
0
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 09, 2026 08:31:460
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 09, 2026 08:31:350
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 09, 2026 08:31:020
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 09, 2026 08:30:450
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 09, 2026 08:30:290
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
उरई तहसील के दौलत पुरा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
गांव के लोगों को बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए दिए टिप्स
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
HKHitesh Kumar
FollowMar 09, 2026 08:21:050
Report
SNShashi Nair
FollowMar 09, 2026 08:20:380
Report