Back
हरियाणा के कई जिलों में पेयजल में आर्सेनिक-फ्लोराइड के अत्यधिक स्तर, सुरक्षा चिंताजनक
VRVIJAY RANA
Jan 09, 2026 10:09:04
Chandigarh, Chandigarh
हरियाणा में पेयजल की गुणवत्ता बेहद खराब है। जनस्वास्थ्य एवं आपूर्ति विभाग या अन्य स्रोतों द्वारा सप्लाई किया गया पेयजल हो या फिर भूमिगत जल, निर्धारित मानकों से अधिक मात्रा में मौजूद रसायनिक पदार्थ इसे जहरीला बना रहे हैं।जल शक्ति मंत्रालय के अधीनस्थ जल संसाधन, कृषि एवं भूजल विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक संगठन केंद्रीय भूजल बोर्ड की नवंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां नाइट्रेट की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक न हो। विभिन्न स्थानों पर फ्लोराइड, नाइट्रेट, आर्सेनिक और यूरेनियम के साथ ही ईसी (विद्युत चालकता) की अत्यधिक मात्रा चिंताजनक है।
रिपोर्ट के मुताबिक 18 जिलाें के 51 गांवों में भूजल आर्सेनिक की मात्रा बढ़ने से जहरीला हो गया है। बहादुरगढ़ (झज्जर) के छारा गांव में आर्सेनिक का स्तर 0.299 मिलीग्राम/लीटर मिला है, जो स्वीकार्य सीमा से लगभग 30 गुना अधिक है। इसी तरह भिवानी के गांव सूई और बवानी खेड़ा में आर्सेनिक का स्तर 0.2 मिलीग्राम/लीटर दर्ज किया गया, जो अनुमेय सीमा से 20 गुना अधिक है। बहल में आर्सेनिक का स्तर स्वीकार्य सीमा से 11 गुना अधिक पाया गया।
20 जिलों के 136 गांव भूजल में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा से जूझ रहे हैं। भिवानी के लोहारवाला गांव में पानी में फ्लोराइड का स्तर 22 मिलीग्राम/लीटर तक दर्ज किया गया जो अनुमेय सीमा से 15 गुना अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार 1.5 मिलीग्राम/लीटर से अधिक फ्लोराइड सांद्रता वाला पानी पीने योग्य नहीं होता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित कश्मीरी बुलन मार्केट मे अज्ञात 8,10 नकाबपोशों ने लाठी डंडों से लैस होकर दुकानदारों से की मारपीट
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने PInewZ के संवाददाता अमित शर्मा से कई समसामयिक विषयों पर एक्सक्लूजिव बातचीत की ।
79
Report
0
Report
0
Report
0
Report
120 भट्ठे केवल 50 प्रतिशत तक कर रहे जमा,जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई-GST कमिश्नर
0
Report
0
Report