Back
ATM कार्ड बदलकर लाखों ठगने वाला ठग गिरफ्तार; 66 कार्ड, नकदी और स्कूटी बरामद
KBKuldeep Babele
Mar 11, 2026 14:39:32
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
स्लग-मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर लाखों उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
आरोपी से 66 एटीएम कार्ड, नकदी और स्कूटी बरामद
एंकर-जबलपुर में एटीएम बूथों के बाहर भोले-भाले लोगों को मदद का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद गौतम (28), निवासी सिवनी, एटीएम से पैसे निकालने में परेशान बुजुर्गों और अनपढ़ लोगों की मदद करने के बहाने उनका पिन देख लेता था और मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। बाद में उसी कार्ड से खाते से रकम निकालकर फरार हो जाता था। गोरखपुर, कैंट और ओमती थाना क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तिलक वार्ड रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, 1 लाख रुपये नकद, सोने की झुमकी और ठगी की रकम से खरीदी गई जुपिटर स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने गोरखपुर में एक व्यक्ति के खाते से 1.06 लाख और ओमती क्षेत्र में दूसरे पीड़ित के खाते से करीब 1.18 लाख रुपये उड़ा दिए थे। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और इसी तरह के बाकी मामलों की जांच कर रही है, जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:17:400
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 16:17:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 11, 2026 16:17:060
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 16:15:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 16:15:230
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:04:00Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KERALA CONGRESS CEC MEETING CONCLUDES/ CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE LEAVES FROM MEETING/ VISUALS
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 11, 2026 16:03:480
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 16:03:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 16:02:540
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 11, 2026 16:02:370
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 16:02:160
Report
ASAmit Singh
FollowMar 11, 2026 16:02:020
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 11, 2026 16:01:380
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 16:01:180
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 11, 2026 16:00:280
Report