Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kishanganj855107
नीतिश कुमार ने किशनगंज में सात निश्चय-3 के विकास लक्ष्य गिनाए
ASAmit Singh
Mar 11, 2026 14:34:09
Kishanganj, Bihar
किशनगंज : 11 मार्च 2026 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित ग्रिड उपकेंद्र चूरली के समीप कृषि मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी यहां इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हैं। मैं आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार बिहार में एन०डी०ए० की सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हमलोग लगातार विकास के काम में लगे हुये हैं। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था, आये दिन हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली की आपूर्ति बहुत कम जगह हो पाती थी। हमलोग प्रारंभ से ही बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं। अब बिहार में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। पूरे राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल कायम है। हिन्दू-मुस्लिम विवाद को खत्म करने के लिये वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। चोरी आदि की घटनायें नहीं हो, इसे लेकर वर्ष 2016 से 80 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है। सर्वप्रथम शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। हमने बड़ी संख्या में नये स्कूल खोले और नियोजित शिक्षकों की बहाली की। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलायी गयी है। वर्ष 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गयी है। वर्ष 2006 से 3 लाख 68 हजार नियोजित शिक्षकों की बहाली की गयी, जिसमें से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 28 हजार 976 सरकारी शिक्षक बन गये हैं। उसके बाद सरकार ने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बी०पी०एस०सी० की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, उन्हें मामूली सी परीक्षा लेकर सरकारी शिक्षक बनाया जाय। इसके लिए उन्हें 5 मौका देना तय किया गया। अब तक 4 परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है, जिसमें 2 लाख 66 हजार नियोजित शिक्षक पास हो गये हैं। अब केवल 73 हजार शेष बच गये हैं जिन्हें 1 मौका और दिया जायेगा। अब कुल मिलाकर सरकारी शिक्षकों की संख्या 5 लाख 24 हजार हो गयी है और 45 हजार नए शिक्षकों की बहाली बी०पी०एस०सी० द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया गया। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानी प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन औ 11 हजार 600 मरीज आते हैं। बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल थे, जिनकी संख्या अब 12 हो गई है। 6 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का काम जल्द पूरा होगा तथा अन्य 21 पर काम चल रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5,400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। साथ ही आई० जी०आई०एम०एस० को 3 हजार बेड का बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। सुदूर क्षेत्रों से 6 घंटे में पटना पहुँचने के लक्ष्य को वर्ष 2016 में पूरा कर लिया गया है। बड़ी संख्या में सड़कों एवं पुल-पुलियों, रेल ओवरब्रिज, बाईपास एवं एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 5 घंटे में सबसे दूर वाले क्षेत्र से पटना पहुँचना संभव हुआ है। वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है जिससे कृषि के क्षेत्र में बहुत अच्छी प्रगति हुई है। वर्ष 2008 से 2012 तक पहला, 2012 से 2017 तक दूसरा, 2017 से 2023 तक तीसरा कृषि रोड मैप के तहत योजना चलायी गयी जिससे अनाज, फल, सब्जी, दूध, अंडा, मांस एवं मछली उत्पादन काफी बढ़ गया है। मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है जिससे मछली के उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। साथ ही किसानों की आय बढ़ी है। वर्तमान में चौथे कृषि रोड मैप (वर्ष 2024 से 2029) के तहत योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। वर्ष 2015 में सात निश्चय के तहत (1) आर्थिक हल-युवाओं को बल, (2) आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार, (3) हर घर तक बिजली, (4) हर घर नल का जल, (5) हर घर शौचालय, (6) टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने तथा (7) अवसर बढ़े आगे पढ़ें का काम किया गया है। वर्ष 2018 में ही हर घर बिजली पहुँचा दी गयी। सरकार द्वारा शुरू से ही बहुत सस्ती दर पर बिजली दी गयी। अब लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार की तरफ से सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर लगाये जायेंगे। वर्ष 2020 से सात निश्चय-2 के तहत (1) युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, (2) सशक्त महिला सक्षम महिला, (3) हर खेत तक सिंचाई का पानी, (4) स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव (सोलर स्ट्रीट लाईट), (5) स्वच्छ शहर विकसित शहर, (6) सुलभ सम्पर्कता तथा (7) सबके लिये स्वास्थ्य सुविधा (टेलीमेडिसिन एवं बाल हृदय योजना) सभी पर काफी काम हुआ है। सात निश्चय-2 के जो भी काम बचे हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। सात निश्चय-2 के तहत ही युवाओं के लिए 10 लाख नौकारी एवं 10 लाख रोजगार देना तय किया गया है। अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। दोनों को मिलाकर 50 लाख युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गयी है एवं उनके शिक्षकों को 다른 सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गयी है, इससे 1 करोड़ 14 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। वर्ष 2023 में जाति आधारित गणना करायी गयी जिसमें लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गयी है। इसमें 94 लाख गरीब परिवार पाये गये जिनमें अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। इनके रोजगार हेतु 2 लाख रुपये की दर से सहायता देना शुरू किया गया और इस सहायता को 6 वर्षों में सभी लोगों को देना था। हमने अब तय कर दिया है कि इन सभी 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से जोड़कर राशि दी जायेगी। आवश्यकता होगी तो 2 लाख रुपये से ज्यादा राशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गयी। अब तक चार चुनाव हो चुके हैं। हमने वर्ष 2013 से पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया, जिसे जीविका नाम दिया। उस समय की केंद्र सरकार ने हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर इसका नाम आजीविका कर दिया। अब बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या 11 लाख 5 हजार हो गयी है जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 69 लाख हो गयी है। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन शुरू कराया गया, जिनसे अब तक 10 लाख 58 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और वहां जो कमी रह गई उसको दूर करने के लिए योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है। सभी जिलों में इन योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। इन सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी। फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी है। वर्ष 2018 से देश के कुछ राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। वर्ष 2025 में बिहार में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कराया गया, जो गौरव की बात है। इन सबके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी कई बार बिहार आये हैं और उनके द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास /शुभारम्भ किया गया है, इन सभी योजनाओं पर अब तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पहले कार्यकाल 2006-2010, दूसरे कार्यकाल 2010-2015, तीसरे कार्यकाल 2015-2020 तथा चौथे कार्यकाल 2020-2025 को मिलाकर हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिला सशक्तीकरण के लिए भी अनेक काम किये गये हैं। अब विकास की गति को और तेज किया जायेगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले 5 वर्षों के लिए सात निश्चय 3 को लागू किया गया है। दोगुना रोजगार दोगुनी आय के अंतर्गत राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना किया जायेगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर महिला को 10 हजार रुपये दिये गये हैं। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जायेगी। अगले 5 वर्षों में युवाओं को 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए नये युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है। वहीं समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत अगले 5 वर्षों में उद्योग लगाने पर पूरा जोर दिया जायेगा। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जायेगी। नये बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त भूमि एवं अनुदान दिया जा रहा है। पुरानी बंद चीनी मिलों को चालू किया जायेगा। कृषि में प्रगति प्रदेश की समृद्धि के तहत कृषि विकास के लिए पहले से ही काफी काम किया गया है। इस काम में और तेजी लाने के लिए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गयी है। केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है। हर प्रकार से काम किया जा रहा है। अगले पांच वर्षों में बिहार देश के 5 टॉप राज्यों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2006 से पहले किशनगंज जिला का भी बहुत बुरा हाल था। पटना से किशनगंज जाने में काफी समय लगता था क्योंकि रास्ता था वो काफी जर्जर था। पटना से किशनगंज पहुंचना बहुत कठिन काम था। बिजली की स्थिति दयनीय थी। हमलोगों को जब मौका मिला तब से पूरे बिहार में विकास का काम करा रहे हैं। पटना से किशनगंज पहुंचने के लिए अच्छी सड़क का निर्माण कराया गया। किशनगंज पूर्णिया पथ का चौड़ीकरण कराया गया। किशनगंज जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आई०टीआई०, सभी अनुमंडलों में आई०टीआई०, जी०एन०एम० एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना करायी गई। यहां करपूरी छात्रावास एवं तीन आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया। बाढ़ नियंत्रण एवं कटावरोधी कार्य कराए गए। कृषि महाविद्यालय की स्थापना करायी गई है। प्रगति यात्रा के दौरान हम यहां आकर विकास कार्यों को देखे थे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर यहां की कमियों से अवगत हुए थे। उन कमियों को दूर करने के लिए 7 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिन पर काम चल रहा है। यह काम शीघ्र पूरा हो जाएगा। इन योजनाओं में ठाकुरगंज बाइपास पथ का निर्माण कार्य, दो पावर सब स्टेशन, किशनगंज बहादुरगंज उच्च पथ फोर लेन निर्माण कार्य, दो नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कनकई नदी पर उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य, किशनगंज-ठाकुरगंज पथ में महानंदा नदी पर पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इन सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। सात निश्चय-3 के तहत अगले पांच वर्षों (2025-30) में किशनगंज में विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। किशनगंज में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 3 लाख 58 हजार महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि मुहैया करा दी गयी है, जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इस जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए-नए उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशनगंज के 84 गांवों में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा। 125 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। यहां के सभी सात प्रखंडों में आदर्श विद्यालय एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल एवं किशनगंज सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। खेलों के लिए किशनगंज में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की जाएगी। सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत सरकारी सुविधा पाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन कामों के पूरा जाने से किशनगंज का काफी विकास होगा। बिहार आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा। जन संवाद कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं किशनगंज जिला के प्रभारी मंत्री मो० जमा खान, पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप जायसवाल एवं विधायक श्री गोपाल कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया। जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण एवं किशनगंज जिला के प्रभारी मंत्री मो० जमा खान, पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप जायसवाल, विधायक श्री गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षदगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASASHISH SHRIVAS
Mar 11, 2026 16:03:48
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के हीरापुर गांव में हनुमान जयंती के चल समारोह से पहले विवाद की स्थिति बन गई है. दरअसल, हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी का चोला धारण कर नगर भ्रमण करने की परंपरा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. एक युवक ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बालाघाट शहर और आसपास के इलाकों में दशहरे और हनुमान जयंती के मौके पर चल समारोह निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है. पहले यह परंपरा शहर के एक ही स्थान तक सीमित थी, लेकिन समय के साथ यह आसपास के गांवों तक भी पहुंच गई, जिसमें हीरापुर गांव भी शामिल है. हर साल हنुमान जयंती पर समिति द्वारा एक युवक को हनुमान जी का चोला धारण करने के लिए मनोनीत किया जाता है, जो तपस्या और पूजा-अर्चना के बाद चल समारोह में नगर भ्रमण करता है. जानकारी के अनुसार इस साल पहले समिति ने सानिध्य नाम के युवक को चोला धारण करने के लिए चुना था. लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि उसने चोला धारण करने से इनकार कर दिया. इसके बाद समिति के कुछ सदस्यों ने पड़ोसी गांव के युवक निलय सोनवाने को चोला धारण करने के लिए मनोनीत कर दिया. इसी फैसले के बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई और मामला तूल पकड़ने लगा. निलय सोनवाने का आरोप है कि वह हनुमान जन्मोत्सव समिति का सदस्य है और समिति के कहने पर उसने 6 जनवरी से ही मंदिर में रहकर सेवा और पूजा-पाठ शुरू कर दी थी. लेकिन गांव की पुरानी समिति को यह बात पसंद नहीं आई और अब उसके चोला धारण करने का विरोध किया जा रहा है. निलय का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे दलित समाज से होने की बात कहकर मंदिर में पूजा करने से भी रोका और उसके साथ गाली-गलौज की. ग्रामीणों की माने तो विष्णुधाम मंदिर वर्षों से सभी समाज के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है, जहां बिना किसी भेदभाव के पूजा-अर्चना होती रही है. आरोपों को मंदिर और गांव की प्रतिष्ठा को बदनाम करने की साजिश बताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में अनिल बिसेन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि निलय सोनवाने द्वारा लगाए गए जातिगत भेदभाव और गाली-गलौज के आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उन्हें बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है. इधर, मामले को लेकर बालाघाट सीएसपी मयंक तिवारी का कहना है कि हीरापुर में हनुमान जयंती के चोला धारण को लेकर विवाद की शिकायत मिली है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले सानिध्य नाम के युवक को मनोनीत किया गया था और उसके मना करने की बात सामने आई है, लेकिन जांच में यह बात सही नहीं पाई गई. फिलहाल जातिगत गाली-गलौज के आरोप भी प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 11, 2026 16:02:37
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में अज्ञात पिकप की ठोकर से युवक की हुई मौत,आक्रोशत लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी।घटना बेनीपट्टी थाना के सोइली गांव के पास की है। मृतक युवक की पहचान करहरा डीह टोल गांव निवासी सुधीर कुमार यादव के तौर पर हुई है।युवक कपड़ा प्रेस कराने के लिए घर से बसैठ चौक के लिए निकला था।इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप के चपेट में आ गया ।ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन युवक कुछ ही दूरी जाने पर दम तोड़ दिया। हादसा के बाद पिकअप सहित चालक फरार हो गया।लोगों ने घटना के कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने पाली सोइली चौक सड़क को जाम कर जमकर नारेबाजी की।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने फरार पिकअप को खोज करने और मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 11, 2026 16:02:16
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 11, 2026 16:02:02
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के ठाकुरगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान पहुँचे, वही उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने लोगों को संबोधन कर कहा कि जिले के ठाकुरगंज में आने वाले समय में सबसे ज्यादा उद्योग और कल कारखाने लगने वाला है, और स्थानीय हजारों बेरोजगार युवाओं को इस कलकारखानों से रोजगार मिलेगी। और आनेवाले पांच वर्ष में पूरे बिहार के साथ साथ ठाकुरगंज में एक एक रोड और पुल पुलिया का निर्माण करवाया जायेगा। वही जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में चाय नीति और ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने का मांग किया। बाइट 1 : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मंत्री। बाइट 2 : गोपाल कुमार अग्रवाल विधायक जदयू。
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 11, 2026 16:01:38
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना पंचायत के टिकरा जाने वाली पथ पर गड्ढे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. जिसे अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या कर शव को जलानें का प्रयास किया गया है. घटनास्थल से युवक के शव के पास से हेडफोन, चश्मा, माचिस, चप्पल और बोतल का ढक्कन आदि बरामद किया गया है. शव के अगल बगल पत्थरों पर खून के धब्बे पाए गए हैं. आशंका जतायी जा रही है कि पहले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आस-पास के ग्रामीणों एवं महुआ चुनने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 11, 2026 16:01:18
Dhanbad, Jharkhand:कोयलांचल धनबाद के सांसद ढुलू महतो एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार मामला किसी राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि कीमती जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का है। भूली ओपी अंतर्गत नामाडीह 8 लेन रोड के किनारे स्थित 96 डिसमिल पुश्तैनी जमीन को लेकर पीड़ित रवानी परिवार ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। परिवार का साफ कहना है— जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे। नावाडीह निवासी गणेश कुमार रवानी अपने पूरे परिवार के साथ उसी विवादित जमीन पर पहुंचे और सांसद ढुलू महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गणेश रवानी का दावा है कि यह 96 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर सांसद की नजर काफी समय से टिकी है। पीड़ित का आरोप है कि सांसद हर हाल में यह जमीन हड़पना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। क्योंकि उनके लिए यह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों की निशानी है। वही मामला तब और गरमा गया जब पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सांसद के कुछ गुर्गे जमीन पर आकर जबरन बाउंड्री वॉल यानी घेराबंदी करने की कोशिश कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस काम को रुकवाया। अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं और बच्चों के साथ जमीन पर धरने पर बैठे इस परिवार का कहना है कि अगर सत्ता के रसूख के दम पर उनकी जमीन छीनी गई, तो वे सामूहिक आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पीड़ित गणेश रवानी ने कहा- "यह हमारी पुश्तैनी जमीन है। सांसद ढुलू महतो जबरन इसे कब्जा करना चाहते हैं। हमें एक करोड़ का लालच दिया गया, लेकिन हम जमीन नहीं बेचेंगे। उनके लोग आकर यहां बाउंड्री कर रहे थे। हम प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि हमें माफियाओं से बचाया जाए। वहीं उसी परिवार की पीड़िता पिंकी देवी ने कहा- "हम गरीब लोग कहाँ जाएंगे? यह हमारी रोजी-रोटी का साधन है। सांसद जी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम यहीं अपनी जान दे देंगे।", सांसद ढुलू महतो पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन वर्तमान मामले ने प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या हस्तक्षेप करता है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Mar 11, 2026 16:00:28
Patna, Bihar:विधि: फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में छापेमारी की, जिसके दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरपतपुर गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे और फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सारण जिले के तेलपा निवासी इंद्रमोहन सिंह के पुत्र सुंदरम उर्फ भोला के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंचे पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के कुछ अपराधी गांव में इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। साथ ही सारण के तेलपा निवासी द्वारिका सिंह के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गबरू, बाढ़ निवासी स्व. कृष्ण यादव के पुत्र सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव और फतुहा के सोनारू निवासी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी हैं.
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 11, 2026 15:50:55
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर गो-तस्करी के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध श्याम बहादुर पटेल की जमानत याचिका जनपद एवं सत्र न्यायालय से खारिज कर दी गई है। मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान बचाव और अभियोजन दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। इसके बाद न्यायालय ने जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल तथा एक अन्य सह-आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। एक रिपोर्ट गो-तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद श्याम बहादुर पटेल पिछले करीब एक महीने से मिर्जापुर डिस्ट्रिक जेल में निरुद्ध हैं। इस मामले को लेकर जिले की राजनीति भी गर्म रही है। श्याम बहादुर पटेल के समर्थन में पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 7 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई की मांग उठाई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक राय ने अदालत में अपना पक्ष रखा और आरोपों की गंभीरता को रेखांकित किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से जमानत की मांग करते हुए दलीलें दी गईं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद फिलहाल श्याम बहादुर पटेल और सह-आरोपी को जेल में ही रहना होगा।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 11, 2026 15:50:32
Sagar, Madhya Pradesh:एलपीजी गैस को लेकर खाद आपूर्ति मंत्री का दावा, सूबे में नहीं है अभी कोई दिक्कत... प्रदेश भर में गैस को लेकर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, जिसको लेकर प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि, लगातार जो युद्ध हो रहा है, बार हो रहा है, 50% गैस का उत्पादन हमारे हिंदुस्तान में होता है, 50% गैस हम देश के बाहर से मांगते हैं, देश के बाहर से आने वाली गैस में थोड़ी परेशानी है, हमारे देश में इतनी पर्याप्त गैस हैं चाहे घरेलू गैस हो या कमर्शियल गैस हो, फिलहाल अभी कोई परेशानी नहीं है पर्याप्त गैस हमारे पास में है, लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, कहीं पर से भी अगर हमारे पास शिकायत आती है कालाबाजारी की तो उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक कमेटी बना दी है जिसमें हम तीन मंत्री हैं, तीनों निगरानी कर रहे हैं और केंद्र सरकार के संपर्क में भी हैं फिलहाल मध्य प्रदेश में किसी प्रकार की गैस की कोई समस्या नहीं है.
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 11, 2026 15:49:23
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़: घरघोड़ा वन क्षेत्र में दो हाथी शावकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पाकादरहा क्षेत्र के सुहाई जंगल के पास कुरकुट नदी में दोनों हाथी शावकों के शव तैरते हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि शव लगभग दो दिन पुराने हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह मौके पर पहुँच गए और वन विभाग की टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक हाथी शावक की उम्र करीब 2 साल और दूसरे की लगभग 5 साल बताई जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। नदी किनारे लगे खेत के तीन किसानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घरघोड़ा रेंज में इन दिनों करीब 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 11, 2026 15:49:07
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर विधानसभा के दो गांवों की बिजली काटे जाने के मामले में बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री द्वारा मोबाइल पर शाजापुर विधायक से अभद्रता करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा विधायक अरुण भीमावद के समर्थकों ने कार्यपालन यंत्री के कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। विधायक समर्थकों ने वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर करके ताला लगाया। कार्यपालन यंत्री इस दौरान अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में बैठे हुए थे। विधायक भी अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में पहुंचे,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ता भी आ ग ए। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप भी लगाएं। दो घंटे से ज्यादा समय तक अधीक्षक यंत्री के कार्यालय में कार्यपालन यंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। शाम तक बिजली कंपनी में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। विधायक की नाराजगी इस बात को लेकर थी उन्होंने दो गांवों बिकलाखेड़ी और भदौनी की बिजली बंद होने के संबंध में कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन लगाया। कार्यपालन यंत्री ने विधायक जी से कहा मैं यहां नहीं रहना चाहता हूं, ट्रांसफर करवा दें। इसी बात ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद विधायक अधीक्षण यंत्री के कार्यालय पहुंचे और वहां विधायक और उनके समर्थकों ने दोनों अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इस मामले में विधायक और उनके समर्थकों ने कार्यपालन यंत्री पर यह आरोप लगाया विरोधियों को यहां बिठाकर बिजली कंपनी को चलाया जा रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा विरोधियों के कहने पर बिजली काटी जा रही है। बिजली कंपनी के अधिकारी वसूली में भेदभाव कर रहे हैं। इस मामले में विधायक अरुण भीमावद बताया दो गांवों की बिजली बंद करने पर मेरे द्वारा कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन लगाया, उनसे बिजली काटी जाने का कारण पूछा तो वे जवाब देने के बजाए कहने लगे मेरा ट्रांसफर करवा दो। ये अधिकारी जवाब देने के बजाए अनर्गल बातें करने लगा। उपभोक्ताओं ने इनकी गंभीर शिकायत की है। इस मामले में कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा ने बताया विधायक अरुण भीमावद का फोन आया था, उन्होंने कहा मुझे बिकलाखेडी शादी में जाना है, वहां की बिजली चालू कर दो, मैंने उन्हें बताया यहां 20 लाख बकाया है, बिजली चालू नहीं कर सकता। आप मेरा ट्रांसफर करवा दें । तीन दिन से वहां की बिजली काट रखी है, विधायक और अन्य लोग लगातार वहां बिजली चालू करने के लिए फोन लगा रहे हैं। आज विधायक से जब मैंने ट्रांसफर करवाने को कहा तो उन्होंने कहा मैं आ रहा हूं,वे और उनके समर्थक यहां आएं। मैं अधीक्षण यंत्री के कार्यालय में बैठा हुआ था। मेरे आफिस के कर्मचारियों को बाहर करके किसने ताला लगाया, मुझे जानकारी नहीं है। बाईट-01 अरूण भीमावद विधायक शाजापुर बाईट-02 चंद्रशेखर झा कार्यपालन यंत्री
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top