Back
बाराबंकी में किसान ने मंत्री के सामने दर्द बयां किया, कैमरे दबाए सुरक्षा कर्मी
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 11, 2026 14:38:45
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- मंत्री जी के सामने किसान ने बयां करना शुरू किया अपना दर्द, तो सुरक्षाकर्मी बंद कराने लगे पत्रकारों के कैमरे, धमकी भरे लहजे में बोले- मना कर रहे हैं मान जाओ
-डीआरडीए सभागार बाराबंकीी में आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के दौरान उस समय हलचल मच गई जब एक किसान ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने ही अपनी समस्याएं बयां करनी शुरू कर दीं। कार्यक्रम में किसानों द्वारा उत्पादित आलू के भंडारण, बाजार मूल्य और विपणन को लेकर हितधारकों, आलू उत्पादक किसानों, व्यापारियों, शीतगृह स्वामियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी।
-मंत्री जब सरकार और विभाग की उपलब्धियां गिना रहे थे, तभी एक किसान ने भरी सभा में अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसान ने आरोप लगाया कि कई कोल्ड स्टोरेज मालिक पहले ही यह कहकर आलू रखने से मना कर देते हैं कि उनका कोल्ड स्टोर फुल हो गया है, जबकि वास्तव में पूरी क्षमता भरी नहीं होती। किसान की बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान मंत्री के साथ आए अधिकारी और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पत्रकारों के कैमरे बंद कराने लगे। सुरक्षाकर्मी धमकी भरे लहजे में कहते नजर आए, मना कर रहे हैं तो मान जाओ।
-किसान ने यह भी मांग उठाई कि कोल्ड स्टोरेज के किराये में ही पल्लेदारी को शामिल किया जाए और अलग से शुल्क न लिया जाए। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस मांग पर विचार किया जाएगा और यदि कोई कोल्ड स्टोरेज मालिक मनमानी कर रहा है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक कोल्ड स्टोरेज मालिक ने सफाई देते हुए कहा कि कोल्ड स्टोरेज में करीब 85 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो चुकी थी, इसलिए फुल होने की बात कही गई होगी, क्योंकि अधिक बुकिंग होने पर बाद में आलू रखने में दिक्कत हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर जनपदों के प्रमुख शीतगृह स्वामी, आलू उत्पादक किसान, आलू व्यापारी/ट्रेडर्स, संबंधित जनपदीय उद्यान अधिकारी और मंडलीय उद्यान अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट- किसान और उद्यान मंत्री की बातचीत。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:17:400
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 16:17:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 11, 2026 16:17:060
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 16:15:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 16:15:230
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 11, 2026 16:04:00Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KERALA CONGRESS CEC MEETING CONCLUDES/ CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE LEAVES FROM MEETING/ VISUALS
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowMar 11, 2026 16:03:480
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 16:03:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 16:02:540
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 11, 2026 16:02:370
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 11, 2026 16:02:160
Report
ASAmit Singh
FollowMar 11, 2026 16:02:020
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 11, 2026 16:01:380
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 16:01:180
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 11, 2026 16:00:280
Report