Back
इनेलो ने दिव्यांग सेवा विस्तार खत्म करने फैसले को वापस लेने की मांग की
VRVIJAY RANA
Feb 06, 2026 13:23:18
Chandigarh, Chandigarh
सरकारी नौकरी में 60 साल से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला
भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है, आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से बेहद दुखी हैं
चंडीगढ़, 6 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया दिव्यांग विरोधी फरमान जारी किया गया है जिसमें दिव्यांगजनों को 58 साल के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार को खत्म कर दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल भाजपा सरकार के इस दिव्यांग विरोधी फैसले की कड़ी निंदा करता है। भाजपा सरकार यह दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले। होना तो यह चाहिए था कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और सुविधाएं प्रदान करती। लेकिन बजाय दिव्यांगजनों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के जो उनका हक है वही छिन रही है। ऐसे ही जानबूझकर आय को जोड़ कर बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटी जा रही है। बुजुर्गों को चौधरी देवीलाल ने आय देखकर पेंशन शुरू नहीं की थी बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए पेंशन शुरू की थी। विभिन्न विभागों में एक लाख से ऊपर स्वीकृत नियमित पद खाली पड़े हैं। बजाय उन पदों को नियमित रूप से भरने के हरियाणा के योग्य युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा है। हरियाणा के मेधावी युवाओं को साजिश के तहत नियमित सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही है और बाहर के प्रदेशों के संघ से जुड़े लोगों को बड़े सरकारी पदों पर नियमित भर्ती कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी भाजपा सरकार से दुखी हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता 2029 में सत्ता से बेदखल कर देगी। वहीं 2029 में इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा के सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 06, 2026 14:48:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 14:48:110
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 06, 2026 14:47:590
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 14:47:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 06, 2026 14:47:350
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 06, 2026 14:47:230
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 06, 2026 14:47:070
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 06, 2026 14:46:490
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 06, 2026 14:46:180
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 14:46:010
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 06, 2026 14:45:500
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 14:45:38Jalalpura, Uttar Pradesh:हादसे के चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर चीख पुकार मच गई...शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए और भीड़ जमा हो गई
1
Report