Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandigarh160022
इनेलो ने बुजुर्ग पेंशन पर सरकार को घेरा; 20 फरवरी का प्रदर्शन तय
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 09:37:52
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की प्रैस वार्ता अभय चौटाला ने कहा कि जो बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल ने बनाई थी। लेकिन सरकार ने कई शर्तें लगाकर बहुत से बुजुर्गों का पेंशन काट दी। सरकार ने यह भी कहा था। कि हम 1 नवंबर से 3200 रुपए पेंशन देंगे। लेकिन पेंशन बढ़ाना को दूर सरकार को पेंशन काटने में लगी है। हम 20 फरवरी को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन भी देंगे। कल मुख्यमंत्री ने अपनी कमी तो नहीं बताई बल्की विपक्ष पर आरोप लगा रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने ने कल फिर झूठ बोला। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हमने कभी कोई नियम नहीं बनाया ना कोई नोटिफिकेशन जारी किया। 1987 में चौधरी देवीलाल ने पेंशन शुरू की थी। तब उन्होंने यह कहा था। जिसकी उम्र 65 साल है उनको सभी को पेंशन मिलेगी। 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजन लाल ने शर्तें लगाई की जिसके पास 4 एकड़ जमीन है या आय 10000 हजार रुपए से ज्यादा है उसको पेंशन नहीं मिलेगी। हमने सदन में इसका विरोध किया था। हमने पेंशन काटी नहीं बल्की तीन गुना बढाई थी। हमने इसे 100 से 300 रुपए की। मुख्यमंत्री कह रहे हैं उन्होंने पेंशन बढ़ाई। लेकिन इसके लिए 12 साल लगा दिए। अगर 2029 में हमारी सरकार आती है तो हम पेंशन को दोगुना कर देंगे। अगर सरकार ने किसी की पेंशन नहीं काटी है तो गांव गांव में यह प्रचार क्यों किया जा रहा है कि वे अपने सर्टिफिकेट जमा कराएं। हमारी मांग है कि सरकार बिना शर्त सभी बुजुर्गों को पेंशन दएं। आज हैरानी की बात है कि कांग्रेस वाले भी पेंशन पर बयान दे रहे हैं। जिन्होंने खुद शर्तें लगातार पेंशन काटी थी। अगर सरकार लोगों को पेंशन से वंचित करती है तो हम इसका विरोध करेंगे。 बजट आने वाला है। सरकार लोगों को सुविधाओं से वंचित कर रही है। सरकारी पद खाली पड़े हैं। कृष्ण बेदी कर पेंशन पर बयान दे रहे थे।वो बताएं जब पिछली सरकार में वो विधायक नहीं थे वो किस बात की पेंशन ले रहे थे। विधायकों को एक बार विधायक रहने पर उन्हें ताउम्र पेंशन मिलती है उनके परिवार को सभी सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे ही रिटायर अधिकारीयों को भी पेंशन और सुविधाएं मिलती हैं। तो बुजुर्गों की पेंशन क्यों काटी जा रहा हैं。 बजट सत्र में इनेलो विधायक इस मुद्दे को मुख्य तौर पर उठाएंगे。 पंचकुला के प्रदर्शन में वो लोग भी आएंगे जिसकी पेंशन कटी है。 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की मृत्यु हुई है उनकी पेंशन काटी गई है। मुख्यमंत्री उनकी जानकारी दे दें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 11, 2026 11:36:40
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार तार कर देना वाला मामला सामने आया है जिसमें सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए. मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि वह शिवरीनारायण मेले में भेष बदलकर रह रहा है. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 11:36:25
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां संबलपुर-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रा कर रहे झारखंड के श्रद्धालुओं के साथ जहरखुरानी और लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को एक शातिर बदमाश ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक झारखंड के रामगढ़ और रांची जिले के 28 श्रद्धालु 3 फरवरी को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान वे संबलपुर-जम्मू तवी ट्रेन के एस-6 कोच में सीट नंबर 9 और 12 पर सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लुधियाना स्टेशन से एक व्यक्ति सरदार के वेश में ट्रेन में चढ़ा और खुद को रिटायर्ड फौजी बताते हुए यात्रियों से बातचीत करने लगा। उसने प्रसाद के नाम पर नमकीन और मिठाई दी, जिसे श्रद्धा से सुरेश साहू और प्रदीप साहू ने खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी सोने की चेन, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रेलवे विभाग को सूचना दी। ट्रेन के इटावा पहुंचने पर दोनों पीड़ितों को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को विषैला पदार्थ दिया गया था, हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ितों के मुताबिक करीब एक लाख रुपये की लूट हुई है। इटावा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। यात्रियों से अपील है कि सफर के दौरान अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 11, 2026 11:36:23
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 11, 2026 11:36:02
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इस व्यक्ति की मौत हुई है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का कहर बना हुआ है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले वार्ड न. 29 मारवाड़ी मुहल्ला निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शराब अधिक पीता था और जहरीली शराब के सेवन से ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मौत जहरीली शराब से हुई है या किसी अन्य कारण से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतें कई सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 11, 2026 11:35:22
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: देहरादून के तिब्बती मार्केट पर गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो लोगों ने गोली मारकर गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या की है। हत्यारों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन नीले रंग की स्कूटी और कातिलों के पहनावे से पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले प्रदेश के कुलहाल बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट मोड पर सभी आने-जाने वालों की चेकिंग करती नजर आ रही है। इस सघन चेकिंग में खास तौर पर पुलिस इस बात का ध्यान रख रही है कि कहीं कातिल प्रदेश के बॉर्डर को पार करके फरार ना हो जाए।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 11:35:16
Fursatganj, Khalispur, Uttar Pradesh:तपेश्वरनाथ धाम गौरीगंज मुख्यालय से करीब पैतिस किमी दूर पश्चिमी छोर पर बहादुरपुर ब्लाक की ग्राम सभा पीढ़ी स्थित तपेश्वरनाथ धाम भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। दूर दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां जलाभिषेक करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तपेश्वरनाथ धाम पर सावन माह के साथ ही प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है। आस-पास के भक्तों के साथ ही दूर-दराज से लोग यहां आते हैं और जलाभिषेक कर मनौती मांगते हैं। -विशेषता शिव मंदिर पर आज तक छत नहीं पड़ी। कहा जाता है कि दीवगंत बाबा ब्रम्हदेव महाराज के द्वारा 1949 में कहा गया कि यह शिव लिंग तपास्यारत शिव जी की मूर्ति है। इनके ऊपर छत डालने का प्रयास नहीं किया जाएगा। तभी से शिव मंदिर का नाम तपेश्वर नाथ रखा गया। यहां पर
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 11, 2026 11:34:59
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में मसूद असद मदनी के शेखुल हिंद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 2004 से जमीन खरीदने का मामला सामने आया है और डेमोग्राफिक चेंज भी संकेतित हुआ है। जी मीडिया की प्रमुख खबर के बाद प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि अगर किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो जमीन सरकार के नियंत्रण में भी लाई जा सकती है। राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम जमीन की नापतौल कर रही है और मालिकों को नोटिस जारी होंगे। जमीन को शिक्षण संस्थान बनाने के लिए खरीदा गया था, पर अनुमति नहीं मिलने पर बेचने का क्रम शुरू हुआ, पहले मुसलमानों को और बाद में हिंदुओं को भी बेचा गया है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 11, 2026 11:34:42
Bokaro Steel City, Jharkhand:दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की आज सकुशल वतन वापसी हो गयी। प्रवासी मजदूरों के हित के लिए काम कर रहे समाजसेवी सिकन्दर अली ने मजदूरों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता पहुंचे, जहाँ मजदूरों को रिसीव कर बस से हावड़ा स्टेशन के लिए निकाला गया। अपने वतन लौटने के बाद मजदूरों ने कहा कि अगर अपने देश में ही कमाने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वे कभी विदेश न जाएँ। अपने देश के हुनरमंद मजदूरों को अच्छा रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें विदेशी यात्रा करनी पड़ती है। मजदूरों के परिजनों ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मीडिया के साथ-साथ सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया। ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 को EMC कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था और समय से अधिक काम कराया जा रहा था। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा साझा की थी और सरकार से मदद की अपील की थी। सरकार ने दिखायी सक्रियता: झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी करायी। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने बताया कि रोज़ी-रोटी के लिए लोग विदेश-परदेश की ओर रूख करते हैं, और कई घटनाएं होती हैं, जो दर्दनाक होती हैं। न चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। दुबई से लौटे मजदूरों की सूची इस प्रकार है: गिरिडीह, बगोदर प्रखंड के तिरला के राजेश महतो, मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार, बोकारो, नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो के डालеш्वर महतो, हजारीबाग, बिष्णुगढ़ प्रखंड के खेदाडीह के जागेश्वर महतो, सिराय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, चकचुकु बसरिया के दीपक कुमार, बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 11, 2026 11:34:24
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एंकर - गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में इंदिरापुरम और कौशांबी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ गया है। पुलिस ने मौके से 11 महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए 3 अभियुक्त राहुल, अंकित और सुनील को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त राहुल सरोवर पोर्टिको होटल का संचालक भी है। वही मौके से चार अभियुक्त भागने में कामयाब हुए, जिनकी तलाश में पुलिस इस समय जुटी हुई है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरोवर पोर्टिको होटल वैशाली में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीमों का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। मौके से 11 महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वही इस देह व्यापार के कारोबार से जुड़े 3 लोग मौके से फरार हो गए, जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह महिलाओं को पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यापार करवाते थे और ग्राहकों से मोटे पैसे लेकर, उसमें से कुछ पैसे महिलाओं को दे दिया करते थे। बाईट - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम, गाजियाबाद
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 11, 2026 11:34:15
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बिसुही पुल के निर्माण कराई जाने को लेकर के अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है पुल के किनारे खड़े होकर लालटेन जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही साथ पुल के किनारे साइड में जमीन पर भी बैठकर के लालटेन को जलाकर के विरोध प्रदर्शन कर इस पुल के निर्माण कराए जाने को लेकर के मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि यहां के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को यह पुल दिखाई नहीं दे रहा है।।इसीलिए आज इस दोपहर में ही लालटेन जला के इन जनप्रतिनिधियों को व अधिकारियों को पुल दिखाने का प्रयास किया गया है। हो सकता है इस लालटेन की रोशनी की वजह से अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस पुल को देख ले कि यह पुल कितना जर्जर वह कितना पुराना है। इससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है क्योंकि यह पुल 114 साल पुराना है और सकरा होने के नाते आए दिन जाम लगा रहता है। इसकी वजह से कई बार एंबुलेंस फंसी है तथा प्रतिदिन छात्रों की क्लास लेट होती है। आज हमारे कार्यक्रम का पांचवा दिन है अभी तक 5153 लोगों ने हस्ताक्षर कर इस पुल निर्माण के लिए समर्थन दिया है। हमारी एक बार पुनः सरकार से मांग है कि स्कूल का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए नहीं तो राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बाइट- शिवम पांडेय- राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र पंचायत。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 11, 2026 11:33:55
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में शहर में लगातार हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इस मामले में में पूरे मामले जानकारी दी। पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया है। उसका एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नैनीताल जिले में 5 और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 5 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में एक मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली भी लग चुकी है। मामले के खुलासे में पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए सुराग जुटाए। इसी कड़ी मेहनत के चलते आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि उक्त बाइक को पांच अलग-अलग लोगों को बेचा गया था, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 11, 2026 11:33:42
Saharanpur, Uttar Pradesh:anchor...महाशिवरात्रि को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया तीतरो के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सहारनपुर का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ जिले के प्रमुख और प्राचीन शिव मंदिरों व शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख रहे है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुधवार को तीतरो कस्बे के बरसी स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति पदाधिकारियों से महाशिवरात्रि पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने अधिनस्थों को समय से सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top