Back
जम्मू तवी ट्रेन में जहरखुरानी, वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालु लूटे
Etawah, Uttar Pradesh
इटावा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां संबलपुर-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रा कर रहे झारखंड के श्रद्धालुओं के साथ जहरखुरानी और लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं को एक शातिर बदमाश ने अपना शिकार बना लिया।
जानकारी के मुताबिक झारखंड के रामगढ़ और रांची जिले के 28 श्रद्धालु 3 फरवरी को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान वे संबलपुर-जम्मू तवी ट्रेन के एस-6 कोच में सीट नंबर 9 और 12 पर सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लुधियाना स्टेशन से एक व्यक्ति सरदार के वेश में ट्रेन में चढ़ा और खुद को रिटायर्ड फौजी बताते हुए यात्रियों से बातचीत करने लगा।
उसने प्रसाद के नाम पर नमकीन और मिठाई दी, जिसे श्रद्धा से सुरेश साहू और प्रदीप साहू ने खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी सोने की चेन, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रेलवे विभाग को सूचना दी। ट्रेन के इटावा पहुंचने पर दोनों पीड़ितों को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को विषैला पदार्थ दिया गया था, हालांकि अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीड़ितों के मुताबिक करीब एक लाख रुपये की लूट हुई है। इटावा जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। यात्रियों से अपील है कि सफर के दौरान अनजान लोगों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report