Back
दुबई से लौटे झारखंडी मजदूरों की वतन वापसी, रोजगार व्यवस्था मजबूत करने की मांग
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 11, 2026 11:34:42
Bokaro Steel City, Jharkhand
दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की आज सकुशल वतन वापसी हो गयी। प्रवासी मजदूरों के हित के लिए काम कर रहे समाजसेवी सिकन्दर अली ने मजदूरों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता पहुंचे, जहाँ मजदूरों को रिसीव कर बस से हावड़ा स्टेशन के लिए निकाला गया। अपने वतन लौटने के बाद मजदूरों ने कहा कि अगर अपने देश में ही कमाने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वे कभी विदेश न जाएँ। अपने देश के हुनरमंद मजदूरों को अच्छा रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें विदेशी यात्रा करनी पड़ती है। मजदूरों के परिजनों ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मीडिया के साथ-साथ सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया। ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 को EMC कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था और समय से अधिक काम कराया जा रहा था। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा साझा की थी और सरकार से मदद की अपील की थी। सरकार ने दिखायी सक्रियता: झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी करायी। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने बताया कि रोज़ी-रोटी के लिए लोग विदेश-परदेश की ओर रूख करते हैं, और कई घटनाएं होती हैं, जो दर्दनाक होती हैं। न चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। दुबई से लौटे मजदूरों की सूची इस प्रकार है: गिरिडीह, बगोदर प्रखंड के तिरला के राजेश महतो, मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार, बोकारो, नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो के डालеш्वर महतो, हजारीबाग, बिष्णुगढ़ प्रखंड के खेदाडीह के जागेश्वर महतो, सिराय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, चकचुकु बसरिया के दीपक कुमार, बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:07:00Uska Khurd, Uttar Pradesh:पीटीसी-ओपेन
पीटीसी- क्लोज
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:06:490
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:06:230
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 13:06:040
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 13:05:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 13:05:290
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 11, 2026 13:04:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:04:430
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 13:04:190
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 11, 2026 13:04:060
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 11, 2026 13:03:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:03:420
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:03:210
Report
1
Report