Back
फरीदाबाद एसीबी ने 20,000 रुपये रिश्वत के साथ पटवारी और सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 11:30:47
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़, 11 फरवरी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। ब्यूरो की टीम ने हल्का पटवारी जितेंद्र (गोच्छी, जिला फरीदाबाद) तथा उसके निजी सहायक विनोद को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में अभियोग संख्या 3 दिनांक 11.02.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-23, फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 22 फुट रोड स्थित एक दुकान तथा अपनी माताजी के नाम 33 फुट रोड पर एक मकान खरीदा हुआ है। इन संपत्तियों का इंतकाल दर्ज करवाने हेतु वह दिनांक 5 फरवरी 2026 को पटवार घर, सेक्टर-55, फरीदाबाद पहुंचा। आरोप है कि दस्तावेज देखने के बाद हल्का पटवारी जितेंद्र ने कार्य करने से इंकार कर दिया। इसके पश्चात उसके निजी सहायक विनोद ने इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने यह बात पटवारी को बताई, तो कथित रूप से 5,000 रुपये कम कर 25,000 रुपये में कार्य करने की सहमति जताई गई। आरोप है कि उसी समय 5,000 रुपये अग्रिम रूप में ले लिए गए तथा शेष 20,000 रुपये बाद में देने को कहा गया।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आज पटवार घर, सेक्टर-55 में आरोपियों को शेष 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संदेश है। प्रकरण की गहन जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 11, 2026 14:19:360
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 11, 2026 14:19:200
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 14:18:330
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 11, 2026 14:18:180
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 11, 2026 14:17:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 11, 2026 14:17:390
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 11, 2026 14:17:250
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 14:17:090
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 11, 2026 14:16:250
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 11, 2026 14:16:07Noida, Uttar Pradesh:Sidhant Sibal stand-up from Bangladesh election commission in Dhaka
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 11, 2026 14:15:540
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 11, 2026 14:15:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 11, 2026 14:15:230
Report