Back
समस्तीपुर जमीन विवाद में 60 लाख के लेनदेन पर शिक्षक-डीलर की निर्मम हत्या
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 11, 2026 14:17:09
Bihar
समस्तीपुर में जमीन विवाद में 60 लाख रुपया के लेन देन में प्रॉपर्टी डीलर सह शिक्षक की निर्मम हत्या । 13 गोलियों से भूनकर की थी हत्या। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस।
समस्तीपुर 3 दिन पहले प्रोपर्टी डीलर सह टीचर की गोलियों से भून हत्या कर दिया गया था ।वहीं घटनास्थल से 15 खोखे पुलिस ने बरामद किया । इस मामले में आज पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को अरेस्ट किया है और उसकी बाइक भी जब्त की है।हत्या के पीछे की वजह जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था जहां कमीशन के 60 लाख रुपए की लड़ाई के कारण ये मर्डर हुआ था। पूरा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास निजी स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी की हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने हलई थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश सहनी के बेटे अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त की है। एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बुधवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गणेश सहनी निजी शिक्षण संस्थान के संचालन के साथ ही निर्माणाधीन 6 लेन के किनारे जमीन खरीद-बिक्री का भी कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी बना रखी थी। जिस टीम में सुरेंद्र सहनी, फुलेंद्र सहनी, राजू सहनी के साथ ही अंकित कुमार, राजीव और रणधीर राम भी शामिल थे। गणेश सहनी का फुलेंद्र सहनी और राजू से हुए विवाद के बाद गणेश सहनी ने अलग वॉट्सएप ग्रुप बनाकर एक नया टीम खड़ा कर कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान एक विवाद में फुलेंद्र जेल चले गए। इसी बीच पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान अंकित कुमार और रणधीर राम को कोर्ट में आने-जाने के दौरान जानकारी मिली कि गणेश सहनी इन दोनों की हत्या करने वाले हैं। इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप अंकित कुमार अपने ग्रुप के उन साथियों के साथ साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दिन रणधीर राम और राजीव शिक्षक गणेश की रेकी कर अंकित आदि को सूचना दे रहे थे। एएसपी ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी गणेश सहनी की हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन वह निकल गए थे। इस ग्रुप ने दो दिन बाद एक ग्रुप में शामिल जमीन कारोबारी की हत्या की जानी थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह हत्या टल गया ।नहीं तो जेल में बंद युवक की हत्या हो जाती । एएसपी ने बताया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी है। उसके बयान के आधार पर हत्याकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। हथियार किस जगह से उपलब्ध कराया गया था, इसके बारे में भी पता लगा लिया गया है। हथियार भी जल्द रिकवर किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है। यहां बता दें कि गत 8 फरवरी को गणेश सहनी ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरजनिया पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिस कारण उनके शरीर में 13 गोली लगी थी। एक गोली उनकी बाइक में लगी थी। पुलिस ने मौके से 14 खोखा भी बरामद किया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:320
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:52:220
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 11, 2026 15:52:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:080
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 11, 2026 15:51:500
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 15:51:310
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 11, 2026 15:51:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:51:010
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 15:50:220
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 11, 2026 15:48:540
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 11, 2026 15:48:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 15:47:340
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 11, 2026 15:47:190
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 15:46:490
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 11, 2026 15:46:240
Report