Back
हरियाणा में बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए स्कूल खोलने का सर्वे शुरू
VRVIJAY RANA
Feb 11, 2026 14:18:33
Chandigarh, Chandigarh
ड्रॉप आउट खत्म कर स्कूली बच्चों को मुख्यधारा में लाया जाए
स्वास्थ्य सेवाओं में बढौतरी कर राज्य को टीबी मुक्त करने पर किया जाए फोकस
चण्डीगढ, 11 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में बढती हुई आबादी व क्षेत्र के मध्येनजर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूल खोलने हेतू सर्वे किया जाए ताकि शहरों में बच्चों को लम्बी दूरी तय करके स्कूल न जाना पड़े
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिन्दल सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिला के अधिकारी भी ऑनलाईन जुडे
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष स्कूल छोड़ चुके 34 हजार बच्चों में से 18796 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं उनमें से 15386 बच्चों को मुख्यधारा में लाया गया। इसके अलावा सैक्टर 37 फरीदाबाद में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए हर जिले में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर घर ग्रहणी योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अलावा विशेषकर ढाणियों में रहने वाले नागरिकों के लिए बिजली सुलभ करवाने के लिए लोगों को सोलर सब्सिडी स्कीमों के प्रति जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त और ऐनीमिया मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान में राज्य ने 98 प्रतिशत कवर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में नेच्यूरोपेथी सुविधाएं बढाई जाए ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले। जनऔषधी केन्द्र खोलने पर बल दिया जाए ताकि नागरिकों को उचित मूल्य पर दवाईयां सुलभ हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 98726 मकान बनाने के लक्ष्य अनुसार 652 करोड़ रुपए की राशि से 76275 मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनमें से 41491 पूरे हो चुके हैं तथा शेष निर्माणाधीन है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना में 67649 मकान बनाए जाएगें। इसमें से 703 करोड़ रुपए की लागत से 33690 मकान बनाए गए है।
उन्होंने कहा कि डा. बी आर अम्बेडकर आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के लिए अनुसूचित जाति के परिवारों की आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि पात्र लोगों को अगले माह राशि मुहैया करवाई जा सके। इसके अलावा युवाओं के लिए अम्बाला में स्टेट सैंट्रल लाईब्रेरी एवं नारनौल में जिला लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।
जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर बॉडी बनाने के लिए योजना बनाई जाए ताकि आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग किया जा सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जाए। उन्होंने कहा कि हिसार ड्रेन व भिवानी ड्रेन को गहरा कर विस्तारीकरण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
अमृत योजना—2 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 27 जल एवं 9 सिवरेज परियोजनाएं चल रही हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 59 बडे़ गांवों में महाग्राम योजना के तहत सिवरेज तथा नई नगरपालिकाओं में भी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 66 हजार शौचालयों का निर्माण किया गया और साथ ही शहरों एवं गांवों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा 257 खेल स्टेडियम के नवीनीकरण पर 314 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1025 व्यायामशालाएं एवं इंडोर जिम बनाए गए है। व्यायामशालाओं में ट्रैक निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सैर के लिए बेहतर स्थान सुलभ हो सके। बैठक में अन्य विभागों की भी विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:320
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:52:220
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 11, 2026 15:52:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 15:52:080
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 11, 2026 15:51:500
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 11, 2026 15:51:310
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 11, 2026 15:51:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 15:51:010
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 15:50:220
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 11, 2026 15:48:540
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 11, 2026 15:48:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 15:47:340
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 11, 2026 15:47:190
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 15:46:490
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 11, 2026 15:46:240
Report