Back
टोंक में हेलमेट रैली से यातायात सुरक्षा जागरूकता बढ़ी
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jan 08, 2026 03:47:04
Tonk, Rajasthan
टोंक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: टोंक में हेलमेट रैली निकालकर आमजन को किया जागरूक ऑटो यूनियन को यातायात नियमों की दी जानकारी
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 से 31 जनवरी 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” रखी गई है। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा वाहन हेलमेट रैली का आयोजन किया गया।
रैली को जिला परिवहन अधिकारी संपत राम वर्मा एवं परिवहन निरीक्षक अतुल शर्मा ने जिला परिवहन कार्यालय, टोंक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों—छावनी चौराहा, घंटाघर, पटेल सर्किल, सिविल लाइन, डिपो, हेमू सर्किल और सवाई माधोपुर रोड—से गुजरते हुए पुनः जिला परिवहन कार्यालय पर संपन्न हुई।
रैली का उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों की पालना करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में ऑटो यूनियन की बैठक आयोजित कर सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report