Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधान परिषद: विकास के वादों पर सख्त सवाल
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 19, 2026 11:46:06
Patna, Bihar
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधान परिषद में पहुंचे महाचन्द्र सिंह ने कहा की चीनी मिल वाले गड़बड़ करते हैं किसानों के साथ इस पर मंत्री ध्यान दें बिहार विधान परिषद में सरकार के उत्तर ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी दे रहे है अशोक चौधरी ने विपक्ष को कहा कि जिसे खुद हिसाब किताब गड़बड़ है वह हमारा हिसाब किताब मांगते रहते हैं 2005 के पहले पूरे हिंदुस्तान में बिहार को एक मजाक के रूप में देखा जाता था ग्रामीण सड़क सिर्फ मार्ग नहीं बल्कि एक विकास की रेखा है नीतीश कुमार बिहार के नए विश्वकर्मा है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ देश मैं प्रतिबद्ध है पूरे हिंदुस्तान में सबसे तेज गति से कोई राज्य आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ने का काम कर रहा हैं चाणक्य ने लिखा है राजा का सुख प्रजा के सुख में जो राजा प्रजा के हित करें वही राजा के हित में है यही नीतीश कुमार के लोकतांत्रिक शासन का सार है विकास कला समाज के कमजोर शब्द तक नहीं पहुंचता है तो विकास अधूरा है राज्य के ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह राज मिला था तो उसे समय 8000 किलोमीटर ग्रामीण सर को कथा बिहार में ना मुख्यमंत्री सड़क योजना था मुख्यमंत्री पुल और पुलिया योजना थी और भारत सरकार की एजेंसी यहां काम करती थी लोगों को गांव जाने में काफी कठिनाई हुआ और मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सेट योजना के तहत पुल बनाया और अब लोग आराम से जाते हैं नफरत कामना भी आसान नहीं है इस दुनिया में कुछ तो खूबियां होनी चाहिए लोगों की आंखों में खटकने के लिए अशोक चौधरी ने विपक्ष के लिए कहा गर्भवती माताएं समय पर स्वास्थ्य सेवा लाभ लेती है और हमारी बच्चियाँ स्कूल आराम से जाती हैं आज जीविका दीदी क्या है आर्थिक और आत्मनिर्भरता के साथ सामाजिक परिवेश में पूरे देश में नजीर बन चुकी है यह बदलाव है बिहार का आदिवासी महिलाओं को नहीं देखना चाहते थे और मुख्य धारा में नहीं जोड़ना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे करके दिखाएं अशोक चौधरी के सरकार के जवाब के दौरान आरजेडीएम में से सुनील सिंह उठे और उन्होंने कहा कि भाषण सुनने के लिए हम लोगों ने बैठे हैं जो मुद्दा है उस पर बात हो बिहार विधान परिषद से विपक्ष ने किया वर्कआउट बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुक्रवार 11:00 बजे तक की गई स्थगित
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Feb 19, 2026 13:17:20
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर एक फैक्ट्री संचालक को मृत बताकर उनके न्यू लोहा मंडी स्थित 62 लाख रूपए के प्लॉट का कुछ लोगों ने बयनामा करा दिया। इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। जब संचालक को इस धोखेबाजी का पता चला तो वह हरियाणा से ग्वालियर आया। पुलिस को बताया कि वह जीवित है। जबकि उसे मृत बताकर कुछ लोगों ने उसका प्लॉट हड़प लिया है। पुलिस ने संचालक की शिकायत पर छह लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।\n\nदरअसल फरियादी प्रेम कुमार पूर्व में ए-1 गाधी नगर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उनकी एक फैक्ट्री यूनिवर्सल ओटो नाम से इंडस्ट्रियल स्टेट विरला नगर में थी। जहां पर एसकर्ड को कम्पनी को राजदूत ऑर्गेनल पार्टस् सप्ताई करता था। उनकी एक बेटी आरती कपूर पत्त्री सुनील कपूर के साथ लंदन में रहती है। दूसरी बेटी विभूती ग्रोवर गुरुग्राम में निवास कर रही है। उनका एक प्लॉट ए-1, 23 जो कि ट्रांसपोर्ट नगर न्यू दाल बाजार नवीन लोहा मंडी यातायात नगर में है। जिसकी वर्तमान कीमत करीब 62 लाख 10 हजार रूपए है। इस प्लॉट पर सुभाषचन्द्र खुशीरमानी की नियत डोल गई। सुभाषचन्द्र ने फर्जी वसीयत और कूटरचित वसीयतनामा बना लिया। जिसे नोटरी गोविन्द भारद्वाज से सम्पादित कराया। उक्त वसीयतनामे पर सुभाष ख़ुशी़मानी द्वारा हरिश कुमार निकासी सिकन्दर कम्पू लश्कर एवं हरिश कुमार निवासी तारागंज द्वारा एक राय होकर व संपत्ति हड़प करने की नीयत से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। जब प्रेम कुमार को पता चला तो विश्वविद्यालय थाने पहुंचे और शिकायत पुलिस फरियादी की शिकायत पर सुभाषचन्द्र खुशीरमानी, शकुन्तला खुशीरमानी, हरिश कुमार, जगदीश कुशवाह, योगेश पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।\n\nरोबिन जैन- CSP ग्वालियर
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 19, 2026 13:16:31
Noida, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (के.सी.एफ.) का फरार आतंकी, एटीएस उत्तर प्रदेश व् कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उ०प्र० की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उ०प्र० की नोएडा यूनिट को आसूचना प्राप्त हो रही थी कि ए. व्यक्ति सुखविंदर सिंह ढिल्लों उर्फ दयाल सिंह उर्फ राकेश शर्मा उर्फ छिंदा पुत्र बंता सिंह निवासी म.नं. 90, मोहल्ला नीचे बंदा कस्बा व थाना कपूरथला सिटी, जिला कपूरथला, पंजाब जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फोर्स (के.सी.एफ.) का सक्रिय सदस्य था तथा जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-20, कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर, उ०प्र० में मु.अ.स. 206/93 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। मुकदमा उपरोक्त में सुखविंदर सिंह को थाना सेक्टर-20, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उ०प्र० द्वारा मय बरामद ए. अदद रायफल ए. के. 56 तथा 121 कारतूस के गिरफ्तार कर दिनांक 18.04.1993 को माननीय न्यायालय भेजा गया था। उक्त अभियोग में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 09.12.1993 को अभियुक्त सुखविंदर सिंह को जमानत दी गयी थी जिसके बाद दिनांक 16.08.1995 से जमानत के उपरान्त लगभग 31 वर्षों से वह फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था。 प्राप्त आसूचना को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उ०प्र० द्वारा तकनीकी, भौतिक व सहयोगी एजेंसियों आदि विभिन्न माध्यमों से विकसित किया गया तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ दयाल सिंह उर्फ राकेश शर्मा उर्फ छिंदा पुत्र बंता सिंह अपने स्थायी निवास कपूरथला में न रहकर वर्तमान में एस.ए.एस. नगर, पंजाब में निवास कर रहा है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उ०प्र० व् कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उ०प्र० की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा वांछित अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ दयाल सिंह उर्फ राकेश शर्मा उर्फ छिंदा निवासी उपरोक्त को दिनांक 18.02.2026 को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता - सुखविंदर सिंह उर्फ दयाल सिंह उर्फ राकेश शर्मा उर्फ छिंदा पुत्र बंता सिंह उम्र लगभग 63 वर्ष स्थायी पता जनपद कपूरथला, पंजाब हाल पता खरड, जनपद एस.ए.एस. नगर, पंजाब 140301
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Feb 19, 2026 13:16:19
Noida, Uttar Pradesh:“ब्रेन गैप” घटना – नॉइज़-कैंसलिंग के साथ जॉगिंग क्यों बन सकती है मेडिकल सेफ़्टी रिस्क जैसे-जैसे हमारे शहरों के रनिंग ट्रैक और सड़कें व्यस्त होती जा रही हैं, एक छिपा हुआ खतरा भी बढ़ रहा है। आजकल कई जॉगर हाई-एंड नॉइज़-कैंसलिंग हेडफ़ोन लगाकर पूरी तरह Auditory Isolation में दौड़ते दिखते हैं। ये डिवाइस ध्यान केंद्रित करने के लिए शानदार तकनीक हैं, लेकिन ENT विशेषज्ञ “ब्रेन गैप” नामक एक स्थिति के बारे में चेतावनी दे रहे हैं—यह ऐसी अवस्था है जिसमें आसपास की आवाज़ें न सुन पाने के कारण खतरे पर प्रतिक्रिया देने की न्यूरल गति धीमी हो जाती है। जब कोई धावक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) का उपयोग करता है, तो वह सिर्फ ट्रैफिक की आवाज़ नहीं रोकता—वह अपने एक प्रमुख “सर्वाइवल सेंस” को भी अस्थायी रूप से बंद कर देता है। मानव मस्तिष्क “प्री-अटेंटिव ऑडिटरी प्रोसेसिंग” के जरिए बिना सोचे-समझे भी आने वाले खतरे पहचान लेता है, जैसे: • कार का हॉर्न • साइकिल की घंटी • पीछे से आते कदमों की आवाज़ अनुसंधान बताते हैं कि जब ये ध्वनि संकेत हट जाते हैं, तो “ब्रेन गैप”—यानी दृश्य संकेत देखने और शारीरिक प्रतिक्रिया देने के बीच का समय—लगभग 40% तक बढ़ सकता है। सड़क पार करते समय ये कुछ मिलीसेकंड ही किसी दुर्घटना और सुरक्षित बचाव के बीच फर्क तय कर सकते हैं। ऐसे ही एक पेशेंट है Attiv Khare, अतीव खरे पेशे से इंजीनियर है और ये ANC वाले हैडफ़ोन इस्तेमाल करते थे; इनके कहना है कि इसकी वजह से इन्हें ऐसी बहुत दिक़ते आने लगी थी जैसे ये सीढ़ियों के गैप को नहीं पहचान पाते थे, कई बार उतरते समय ये दो दो सीढ़ियाँ पार कर जाते थे तब इन्होने डॉक्टर को दिखाया, जिसपे डॉक्टर ने हैडफ़ोन इस्तेमाल करने के लिए मना काट दिया।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 19, 2026 13:16:00
Indore, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर “बच्चा चोरी” जैसी भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की सुपर सेल लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान कुछ ऐसे अकाउंट्स चिन्हित किए गए, जिन्होंने झूठी और भ्रामक पोस्ट शेयर कर लोगों में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश की। वीओ- पुलिस के अनुसार पहले से ही आदेश जारी किया गया है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न तो पोस्ट करे और न ही उसे फॉरवर्ड करे। इसके बावजूद कुछ अकाउंट्स द्वारा “बच्चा चोर” जैसी अफवाहें फैलाकर निर्दोष लोगों को संदिग्ध बताया गया। जांच में सामने आया कि एक वीडियो में दिखाए गए व्यक्ति को बच्चा चोर बताया गया, जबकि इसका कोई सत्य आधार नहीं था। इसी तरह इंदौर के खजराना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में महिला को बच्चा चोर बताकर वीडियो वायरल किया गया, जबकि वह बच्चे की अपनी दादी थी। इस तरह की झूठी खबरों से भीड़ भड़कने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना रहता है। पुलिस ने ऐसे तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य संदिग्ध अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को शेयर करने से बचें और जिम्मेदार नागरिक बनें, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। बाइट : राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:15:40
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के मुंढापांडे पुलिस ने हत्या का खुलासा कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आला कत्ल स्टील ब्लेड व मृतक का मोबाइल बरामद। मुरादाबाद जिलेक़े थाना मुंढापांडे पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील ब्लेड तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 की सुबह थाना मुंढापांडे क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर गत्ता फैक्ट्री के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान सुमित पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम गणेश घाट थाना मुंढापांडे जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई थी। घटना के संबंध में थाना मझौला पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय व क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार मुंढापांडे के पर्यवेक्षण में थाना मुंढापांडे पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिरों से भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। गहन जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र रामप्रसाद निवासी बड़ा अंडा पार्क के सामने, थाना मुंढापांडे, मुरादाबाद को 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्टील ब्लेड बरामद किया गया है। पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि वह मृतक सुमित का परिचित था। पूर्व में दोनों के बीच आपसी रंजिश और कहासुनी हुई थी। घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में आकर अपने पास रखे स्टील ब्लेड से सुमित के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक का मोबाइल फोन आला कत्ल स्टील ब्लेड पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
1
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:15:40
0
comment0
Report
BPBramh Prakash Dubey
Feb 19, 2026 13:15:32
New Delhi, Delhi:19 फरवरी 2026 अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan 18–19 फरवरी 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहे। वे 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit में शामिल हुए। प्रधानमंत्री Narendra Modi और क्राउन प्रिंस के बीच शिखर बैठक हुई। भारत–यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को और मजबूत करने पर सहमति। CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement) के चार वर्ष पूरे — द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि। रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा। UAE के Sovereign Wealth Funds को भारत में निवेश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। L’Imad (नया संप्रभु कोष) के माध्यम से साझेदारी मजबूत करने की संभावना पर चर्चा। महत्वपूर्ण समझौते / पहल: भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और UAE के स्वास्थ्य एवं रोकथाम मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहयोग पर MoU。 C-DAC, G42 और Mohamed Bin Zayed University of AI के बीच भारत में सुपरकंप्यूटर क्लस्टर तैनाती हेतु टर्म शीट का अंतिम रूप। गुजरात के GIFT सिटी में Abu Dhabi National Insurance Company का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने AI Impact Summit की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्विट्ज़रलैंड द्वारा अगले AI Summit की मेजबानी और उसके बाद UAE द्वारा आयोजन का स्वागत किया गया। यह यात्रा भारत–यूएई के उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और सशक्त करती है。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 19, 2026 13:15:13
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुस्लिमो की मांग रमजान में शराब बंदी हो तो हिन्दू बोले परमानेंट शराब के साथ नॉनवेज भी बंद होना चाहिए मुसलमानों ने रमजान में शराब की दुकान बंद करने की मांग जैसे ही की तत्काल हिंदुओं ने शराब बंदी पर हामी भरदी पर शराब के साथ नॉनवेज पर लगाम लगाने के लिए मीट-मटन की दुकानों को बंद करने की भी मांग की... हिंदुओं की इस मांग पर भाईजान पशो पेश में आ गए और कहा कि शराब नशा है जबकि नॉनवेज खाने की चीज है.... मुसलमान शराब की दुकानों को सिर्फ रमजान में बंद करने की मांग कर रहे हैं तो हिंदू परमानेंट शराबबंदी चाहते हैं... वहीं दूसरी तरफ शराब दुकान पर भाव में कटौती वाले रेट के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर शराब बेची जा रही है....
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:08:26
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। रिटायर्ड अफसर अवधेश पाठक पर फायरिंग का मामला सामने आने बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी अब पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के कारणों का भी खुलासा हो गया है। मामले की जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद उन्हें आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर पर फायरिंग का मामला 30 जनवरी को सामने आया था। रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी अवधेश पाठक को गोली मार कर उनकी हत्या का प्रयास किया गया। हमें इस मामले सफलता मिली है। घटना करने वाले अभियुक्त अमित मिश्रा और उनके भाई दुर्गेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हमे घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि 28 नवंबर को लखनऊ आए थे सुशांत गोल्फ सिटी के बेस्ट प्राइस के पास बाइक हटाने को लेकर एयरफोर्स अफसर से बहस हो गई थी इस दौरान एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी ने इन्हें मां की गाली दी और थप्पड़ मारा था। मरी हुई मां के लिए गली सुनने के बाद इन्होंने बदला लेने के नियत से गोली मारने की योजना बनाई थी। 30 जनवरी को अमित मिश्रा और दुर्गेश मिश्रा शॉपिंग स्क्वायर स्थित अपनी दुकान को देखने आए थे। इसी दौरान उन्हें रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर की गाड़ी दिख गई। इसके बाद उन्होंने अचानक योजना बनाकर उन पर फायरिंग कर दी। दिन रात एक कर ब्लाइंड केस को खोलने वाले पुलिस कर्मियों को पच्चीस हजार का ईमान घोषित किया है।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:06:51
Unnao, Uttar Pradesh:थाना दही पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा। उन्नाव के थाना दही क्षेत्र में बहन की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने पूरी घटना की जानकारी दी।बताया गया कि 18 फरवरी 2026 को रामनरेश पुत्र स्व. होरीलाल निवासी तारगांव ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की शादी रिंकू उर्फ रमाकांत निवासी कछियनखेड़ा के साथ हुई थी। बेटी की विदाई के लिए उन्होंने अपने बेटे अजय पुत्र रामनरेश को ई-रिक्शा देकर भेजा था।अजय रात करीब 10:15 बजे घर अकेला लौटा और परिजनों को बताया कि बाजार खेड़ा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने ई-रिक्शा रोककर उसे कुछ खिला दिया और उसकी बहन का अपहरण कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर जब अजय से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के चलते वह अपनी बहन से ईर्ष्या रखता था। इसी कारण उसने बहन का शॉल से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त शॉल (आलाकत्ल) और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम की सतर्कता से मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 19, 2026 13:05:59
Jammu, :जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा एजेंसीज को मिले ताज़ा इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों की गतिविधियों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। • सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) ने जम्मू से काज़ीगुंड टनल के बीच स्थित सुरक्षा चौकियों की रेकी की है। • इनपुट के मुताबिक 10-10 आतंकियों के दो अलग-अलग समूह वाहनों के जरिए इलाके में पहुंच सकते हैं। • लीक हुई जानकारी के अनुसार घुसपैठ के बाद आतंकी किसी स्थान का चयन कर पैदल marcher करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। • जानकारी के मुताबिक आतंकी फिरदौस अहमद भट सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। • आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने की भी योजना बनाई जा रही है। • राजौरी और घाटी के अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में WLS (हथियार और गोला-बारूद से संबंधित सामग्री) बरामद किए गए हैं। • इन इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 19, 2026 13:05:38
Jammu, :जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा एजेंसियों को मिले ताज़ा इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों की गतिविधियों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। • सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) ने जम्मू से काज़ीगुंड टनल के बीच स्थित सुरक्षा चौकियों की रेकी की है। • इनपुट के मुताबिक 10-10 आतंकियों के दो अलग-अलग समूह वाहनों के जरिए इलाके में पहुंच सकते हैं। • लीक हुई जानकारी के अनुसार घुसपैठ के बाद आतंकी किसी स्थान का चयन कर पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। • जानकारी के मुताबिक आतंकी फिरदौस अहमद भट सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। • आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने की भी योजना बनाई जा रही है। • राजौरी और घाटी के अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में WLS (हथियार और गोला-बारूद से संबंधित सामग्री) बरामद किए गए हैं। • इन इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 13:04:37
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top