Back
विधायक ने बिहार IAS अधिकारी के चार्टर प्लेन यात्रा पर विधानसभा में सवाल उठाए
PJPrashant Jha2
Feb 16, 2026 10:04:29
Patna, Bihar
बिहार के सीनियर अधिकारी भ्रष्टाचार नहीं कर रहे बल्कि गिरोह चला रहे हैं. जहानाबाद से आरजेडी विधायक राहुल शर्मा ने इसका सनसनीखेज खुलासा 12 फ़रवरी 26 को विधान सभा में किया है. उन्होंने सीएम नीतीश से मांग कर दी कि क्या बिहार के अधिकारी की हैसियत चार्टर प्लेन से परिवार सहित उड़ने की है. बिहार के एक सीनियर आईएएस को लेकर राजद विधायक राहुल शर्मा ने सनसनीखेज खुलासा किया है. राहुल शर्मा ने सदन में इस बात को उठाया कि एक अधिकारी जो कैबिनेट अधिकारी से नीचे के पद पर हैं फिर भी उन्हें ऐसी सुविधाएं मिल रही है जो उन्हें नहीं मिलनी चाहिए. ऐसे में सरकार उस अधिकारी पर अडिट कराए . राहुल शर्मा ने कहा कि, 5 जून 2025 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से चलकर पटना आई और पटना में आम टर्मिनल में ना आकर सीधे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में चली गयी. ऐसे में सवाल उठता है की क्या बिहार के अधिकारी मुख्य सचिव के समकक्ष हैं . राहुल शर्मा ने दावा किया कि बिहार सरकार का यह IAS अधिकारी अपनी पूरी फैमिली के साथ उस प्लेन में था. इस चेर्टर प्लेन में 4 लोग जिसमे अधिकारी , उनकी पत्नी और बेटी के साथ बेटा मौजूद था . अब सवाल है कि इस चार charter प्लेन से परिवार के उड़ने का परमिशन हुआ था या नहीं? पैसा कौन दिया? दरअसल, आपको बता दें की 5 जून 2025 को पटना एयरपोर्ट पर एक लक्जरी चार्टर प्लेन की लैंडिंग हुई. एयरपोर्ट पर रनवे वाले इलाके में काम कर रहे दूसरे एयरलाइंस के लोगों को लगा कि किसी बड़े राजनेता या उद्योगपति इस चार्टर से पटना में लैंड किया है. लेकिन कुछ देर बाद जब चार्टर प्लेन का दरवाजा खुला और जिस इंसान ने बाहर कदम रखा, उसे देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग दंग रह गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लैंड करने वाला यह चार्टर Dassault Falcon 2000 प्लेन था. ये काफी लक्जरी चार्टर प्लेन है, जिससे उड़ने की औकात बड़े-बड़े लोगों की भी नहीं है. लेकिन पटना एयरपोर्ट पर इस चार्टर के लैंड होने और उससे उतरने वाले व्यक्ति को तो लोग पहचान ही नहीं पा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कौतूहल में पड़े एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों ने ये पता लगाने की कोशिश की कि चार्टर से लैंड करने वाला व्यक्ति कौन है. थोड़ी छानबीन के बाद पता चला कि ये बिहार में तैनात एक आईएएस अधिकारी हैं. वे अपनी और पूरी फैमिली के साथ चार्टर प्लेन से दिल्ली से पटना आये हैं . गुरूवार 12 फ़रवरी 26 को विधानसभा में आरजेडी के विधायक राहुल शर्मा ने यह सवाल उठाया. उन्होंने सदन में पूछा कि चार्टर प्लेन से चलने वाले आईएएस अधिकारी की सरकार ने जांच कराई. उसे चार्टर प्लेन से चलने की इजाजत किसने दी थी. उस चार्टर प्लेन का खर्च किसने उठाया था. सरकार ने विधायक के इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. बिहार के आईएएस अधिकारी जिस Dassaut Falcon 2000 प्लेन से सपरिवार यात्रा कर रहे थे, वह बेहद लक्जरी प्लेन माना जाता है. दिल्ली-पटना जैसे रूट के लिए, यह खर्च 20 लाख के पार तक जा सकता है. डसॉल्ट फाल्कन 2000 (Dassault Falcon 2000) प्राइवेट जेट का किराया भारत में आमतौर पर 5,25,000 से 6,50,000 प्रति घंटे के बीच होता है. यह एक सुपर मिड-साइज जेट है, जिसका किराया यात्रा की अवधि, मार्ग और सेवा प्रदाता के अनुसार बदल सकता है. इस चार्टर से दिल्ली से पटना आने-जाने का खर्च कम से कम 20 लाख रूपये होता है. दिल्ली से पटना आने-जाने वाले दर्जनों सर्विस प्लेन हैं. जिसमें एक बार का अमूमन 5 से 8 हजार रूपयों के आस-pas होता है. लेकिन बिहार के आईएएस अधिकारी के परिवार के सफर पर 20 लाख रूपये खर्च हुए. विधायक राहुल शर्मा ने सवाल उठाते हुए पूछा - हमें नहीं लगता कि जो बिहार सरकारी अधिकारी है कैबिनेट के नीचे के पद पर उन्हें सरकार ऐसी व्यवस्था दे सकती है, तो किसी ना किसी ने तो इस चेर्टर का किराया दिया. IAS अधिकारी वेतन भी इतना नहीं है कि वो अपने वेतन से ऐसी व्यवस्था कर पाएं तो जिसने दिया वो क्यों दिया? इसके ऐवज में उनको कौन सी सुविधा उपलब्ध कराई गई? उनके पूरे कार्यकाल चाहे वो बिहार में रहे हो या बिहार के बाहर उनके पूरे कार्यकाल पर एक ऑडिट होनी चाहिए. आरजेडी विधायक ने सदन में कहा कि सरकार को पता करना चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 16, 2026 11:32:270
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 16, 2026 11:31:500
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:31:290
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 11:31:160
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 16, 2026 11:30:590
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 16, 2026 11:30:470
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 16, 2026 11:30:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 11:30:110
Report
0
Report
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 16, 2026 11:21:340
Report
1
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 11:21:04Raipur, Chhattisgarh:05:30 गेस्ट- सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस-स्टूडियो
वाशु शर्मा, प्रवक्ता, भाजपा-स्टूडियो
कौशल स्वर्णबेर, वरिष्ठ पत्रकार-एमएस टीम
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 11:20:500
Report