Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
राबड़ी देवी के आरोपों से बिहार सरकार में हंगामा, विधायक खरीद-घोटाले पर निशाना
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 06, 2026 09:18:53
Patna, Bihar
पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी ने कहा कि बिहार में किसान बदहाल है और सरकार कुछ नहीं कर रही है विधान परिषद के बाहर आज राजद के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और रावड़ी ने जमकर सरकार पर तंज कसा और कहा कि केंद्र की सरकार किसानों की आय दुगुना करने की बात करती है जबकि बिहार में कृषि रोड मैप में घोटाला हो रहा है रावड़ी देवी ने कहा कि बिहार में वोट चोरी करके यह सरकार बना है और सड़कें मुख्यमंत्री तेजस्वी को विधायक खरीदने का आरोप लगा रहे है जबकि विधायक को पांच पांच करोड़ देकर ये खरीदते है सभी राज्य में वोट चोरी कर रहे है ई वी एम मशीन से चोरी कर रहे है उसे हटा भी नहीं रहे है बिहार में हम चुनाव जीत गए थे हमारा वोट चोरी हुआ। नीतीश कुमार और बीजेपी खुद करोड़ों रुपये देकर विधायक खरीदते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं। महाराष्ट्र में क्या हुआ, यह सबने देखा है बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी केस काहे नहीं करती हैं? केस करना चाहिए। अगर आपको बोलने से होगा? आपके... आपके चैनल को बोलने से होगा? नहीं-नहीं, राबड़ी देवी आपके चैनल पर बोलेंगे तो उसका कोई फायदा होगा? नहीं होगा। कोर्ट में केस करना चाहिए। साक्ष्य देना चाहिए कि कैसे कहां हमने वोट का चोरी किया है। ऐसे कुछ-कुछ बोलने से क्या फायदा है। जनता ने इतनी बुरी तरह से हरा दिया, कहीं न कहीं अपने नीति और नीयत को तो समझना पड़ेगा न, आपकी नीति और नीयत कैसी है। उसपर आपने... आपने मंथन? कि क्यों ऐसा हो गया? कि आरजेडी जो इतने लंबे समय तक पिछड़ा-अति पिछड़ों की बात करता था, वो इतनी बड़ी पार्टी थी, और मंडल कमीशन के बाद इतना बड़ा उनका प्रदूर्भाव हुआ था, देश के सबसे बड़े नेता में लालू प्रसाद यादव थे, आज सिमट करके 25 पर चले आए, क्या कारण रहा? इनको अपना मंथन करना चाहिए न। तो चोरी हो गया, तो मोरी हो गया, तो भाग गया, तो ये हो गया... ये सब बोलने से क्या फायदा है? आपको लगता है कि हमारे साथ गलत हुआ तो जाइए, प्रशांत किशोर की तरह आप भी जाकर कोर्ट में केस करिए। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी केस काहे नहीं करती हैं? केस करना चाहिए। अगर आपको बोलने से होगा? आपके... आपके चैनल को बोलने से होगा? नहीं-नहीं, राबड़ी देवी आपके चैनल पर बोलेंगे तो उसका कोई फायदा होगा? नहीं होगा। कॉंग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा की राबड़ी देवी जो बात बोल रही हैं, वो कोई गलत नहीं कह रही हैं। आज तक जदयू हो या भाजपा हो, ये हमेशा खरीद-बिक्री का काम ही किया हुआ है। और पैसे के बल पर पार्टी को तोड़ने का भी काम ये सब भाजपा और जदयू वाले करते हैं बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा की बहुत लंबे समय से राजनीति में हैं। और इस तरह की भाषा, इस तरह की बयानबाजी उनको शोभा नहीं देती है। लेकिन आप, मैं और जनता, सभी लोग जानते हैं कि दिग्भ्रमित करने के लिए बोला जा रहा है। पूरी तरह से मैंडेट जो था वो माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार की तरफ था। और जनता ने, महिलाओं ने, युवाओं ने, किसान ने, सभी ने एक तरफा मतदान करके बिहार के प्रत्येक क्षेत्र से ये दिखा दिया कि एनडीए की सरकार के ऊपर विश्वास है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अब बिहार चलते रहेगा। और जिस तरह से विकास की गति आगे बढ़ रही है, मुझे लगता है कि ये निर्णय एक बिहारी होने के नाते ये निर्णय बिहार के पक्ष में था। लेकिन इस तरह की चोरी और इस तरह का घोटालेबाजी का जो बयानबाजी कर रही हैं, जैसे मैंने कहा कि उनको शोभा नहीं देता। आदरणीय हैं, उम्रदराज हैं और लंबे समय से राजनीति भी कर रही हैं। नहीं मिला मैंडेट, अब आपको सीखना, समझना और अध्ययन करना चाहिए। लेकिन आपने जिनको अभी वर्तमान में अध्यक्ष बनाया है, वो तो अध्ययन करने और समीक्षा करने के बावजूद वो तो विदेश यात्रा पे लंबे-लंबे समय चले जाते हैं। मैं ये नहीं कहती कि पारिवारिक जीवन से समय नहीं देना चाहिए, लेकिन जो आपका पहला कर्तव्य है, जो आपने जनता को, कार्यकर्ता को वादा किया है, यदि आप उस वादे पे सही नहीं उतरते हैं, तो निश्चित रूप से समीक्षा तो होता है। लेकिन आप उससे भी कतराते हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Feb 06, 2026 10:51:22
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कौशांबी पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले में चाइनीज़ मांझा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बरामद किया है पुलिस का कहना है कि चाइनीज़ मांझा न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे आम नागरिकों, वाहन चालकों और पक्षियों की जान को भी गंभीर खतरा होता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए चाइनीज़ मांझा की खरीद-फरोख्त और भंडारण न करने की अपील की है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं चाइनीज़ मांझा की बिक्री होती दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 06, 2026 10:50:02
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले से कपासन क्षेत्र के आकोला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चारभुजा मंदिर से 501 कलशों के साथ विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते शामिल हुए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पटवा वाटिका परिसर पहुंची, जहां वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में भगवान शंकर सहित देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बस स्टैंड पर पहुंचकर यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हुई, जहां वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, नारी शक्ति जागरण और राष्ट्र सेवा पर विचार रखे। अंत में भारत माता की आरती और प्रसादी का आयोजन किया गया।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 06, 2026 10:49:32
Jalore, Rajasthan:एएनटीएफ जालोर और सांचौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 64 ग्राम एमडी जब्त की है। साथ ही 3 सप्लायर और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर का नरेश पटेल सांचौर में एमडी लेने पहुंचा। वह उदयपुर से सीधे नहीं आया। पहले वह मुंबई गया और मुंबई से बस के जरिए सुबह जल्दी सांचौर पहुंचा। एएनटीएफ टीम को उसके आने की भनक पहले से ही लग गई थी। ऐसे में उसके मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस की। सांचौर पहुंचते ही उसका पीछा करना शुरू किया। उसके पास पहले एक युक्क बाइक से आया और उसे सैंपल के रूप में 4 ग्राम एमडी का क्वालिटी दिखाई। दोनों ने आपस में बात कर डील फाइनल की। नरेश ने 60 ग्राम एमडी की डिमांड की। सैंपल चैक कराने आया युवक वापस गया। थोड़ी देर बाद एक कार में उस युवक सहित 3 जने आए और नरेश को 60 ग्राम एमडी दी। तीनों ने नरेश को डिलीवरी दी। इसका भुगतान ऑनलाइन करता, उससे पहले ही एएनटीएफ और सांचौर पुलिस ने चारों को दबोच लिया। 3 घंटे लगातार पीछा कर दोनों ही टीमों ने 64 ग्राम एमडी जब्त की। सांचौर क्षेत्र के निवासी प्रकाश, ईश्वरलाल और हनुमानराम को हिरासत में लिया।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 06, 2026 10:47:17
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले को मिली दो बड़ी सौगात मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और झाबर सिंह खर्रा ने दी सौगात टाउन हॉल का किया लोकार्पण और यूआईटी की पहली आवासीय कॉलोनी भी की लॉन्च साथ ही राजीविका समूह की महिलाओं को दो करोड़ इक्यावन लाख के ऋण की किस्त की जारी कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा को भी किया गया था आमंत्रित लेकिन दोनों के नहीं पहुंचने पर किरोड़ी ने कहा वो जिले के विकास में नहीं देना चाहते सहयोग वो राजनीति में सेवा के लिए नहीं बल्कि कारोबार के लिए आए है दौसा जिले वासियों को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दो बड़ी सौगात दी एक और जहां 12500 वर्ग मीटर में 19 करोड रुपए से अधिक की लागत से बने टाउन हॉल का उद्घाटन कर आमजन के लिए समर्पित किया तो वहीं दूसरी ओर यूआईटी की पहली आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल नगर के नाम से लांच की साथ ही इस दौरान 131 राजीविका समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए के ऋण के चेक भी वितरित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे इसको लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा लगता है कांग्रेसी जिले के विकास में सहयोग देना नहीं चाहते जनता ने इन्हें सेवा करने के लिए चुना था लेकिन यह राजनीतिक आड़ में सिर्फ अपना कारोबार कर रहे हैं एक पहाड़ों को खोखला कर रहा है तो दूसरा भू माफिया के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा कर रहा है वही मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा पूर्व सरकार ने अनियोजित विकास किया जिसके चलते अव्यवस्थाएं हुई अब हमारी सरकार सुनियोजित विकास कर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है मंत्री खर्रा ने कहा एक दौर था जब सिकंदर महान और मोहम्मद गोरी को भारत से पराजय होकर जाना पड़ा लेकिन मीरजाफर और जयचंद जैसे लोगों ने विदेशी आक्रांताओं को जीत का मार्ग प्रस्तुत किया था । बाइट झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री राजस्थान सरकार
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 06, 2026 10:46:03
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्चे को मृत बता कर ले गई मामी, पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने नवजात को साढ़े तीन माह बाद किया जिन्दा बरामद, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प gढ़वा जिले के रंका से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जन्म के बाद नवजात बच्चे को दूसरे को दे दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव की रहने वाली बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने नवजात बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। महिला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मामी मंदोदरी देवी के साथ प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। प्रसव के बाद मामी ने अस्पताल में ही अपनी बेटी को नवजात को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शाहपुर, चैनपुर स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे उसकी मां बसंती देवी को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरत है कि थानांतर्गत भलुआनी गांव निवासी झरी राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाई थी उसने आवेदन में कहा है कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था। इसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बता शव भी नहीं दिया गया। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य उदास मन से वापस घर चले गए थे उसके बाद पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसका उजागर साढ़े तीन माह बाद हुआ।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 06, 2026 10:45:28
Jaipur, Rajasthan:सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर का सीएचसी नमाना में औचक निरीक्षण, आशा-एएनएम की बैठक लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण व मौसमी रोगों की गहन समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नमाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जाँच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत सीएमएचओ डॉ. सामर ने सीएचसी नमाना परिसर में आशा एवं एएनएम की विस्तृत बैठक आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में एएनसी, संस्थागत डिलीवरी, नियमित टीकाकरण, एमआर-15 इंडिकेटर्स, प्रगति रिपोर्ट, पेंटा एवं बीसीजी गैप की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 06, 2026 10:45:12
Chittorgarh, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में विश्व कुष्ठ दिवस पखवाड़े के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों की जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन गांव-गांव जाकर कुष्ठ रोग के लक्षणों, समय पर उपचार और रोकथाम की जानकारी देगा। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी हेमन्त जोशी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर मेवा लाल और संतोष छिपा मौजूद रहे। अधिकारियों ने एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग सर्वेक्षण और जनजागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:41:15
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में महिला की हत्या का मामला, पुलिस ने 48 घंटे में किया आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का कबूलनामा, नशे की हालत में दुराचार का किया था प्रयास रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-02-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में एक 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़िता का ही पड़ोसी बताया जा रहा है। बता दें कि, जालौन कोतवाली क्षेत्र के निवासी पवन कुमार पुत्र राज कुमार बरार ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी चाची कमला देवी पत्नी मुन्ना लाल की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली जालौन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:40:43
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हापुड़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। इस शानदार उपलब्धि में महिला थाने की प्रभारी और 'लेडी सिंघम' के नाम से चर्चित अरुणा राय की अहम भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अरुणा राय के बेहतरीन नेतृत्व और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस विभाग के चार अन्य कर्मियों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिससे विभाग के मनोबल में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। ​जनता के बीच अपनी मज़बूत पकड़ और संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली अरुणा राय न केवल प्रशासनिक कार्यों में अव्वल हैं, बल्कि छात्राओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता ने पुलिस की छवि को जनता के बीच मित्रवत बनाया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही हापुड़ पुलिस की प्राथमिकता है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व मज़बूत हो और टीम समर्पित, तो तकनीक के माध्यम से न्याय को आम आदमी की दहलीज तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top